राजनाथ सिंह ने IS के आत्मघाती हमलावर की गिरफ्तारी पर रूसी रक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया

आतंकवादी भारत में सत्तारूढ़ दल के एक प्रमुख भारतीय राजनेता को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी अधिकारियों द्वारा इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकी समूह के एक कथित सदस्य को हिरासत में लिए जाने पर बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु को धन्यवाद दिया. यह आतंकवादी सत्तारूढ़ दल के एक प्रमुख भारतीय राजनेता को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था. सिंह ने ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के एक सम्मेलन में रूसी रक्षा मंत्री के साथ बातचीत के दौरान शोइगु की प्रशंसा की.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने भारत में हमलों की साजिश रच रहे एक आतंकवादी को मॉस्को में गिरफ्तार किए जाने की सराहना की और धन्यवाद दिया.''

रूस की संघीय सुरक्षा एजेंसी (FSB) ने सोमवार को कहा कि उसने एक मध्य एशियाई देश के रहने वाले इस्लामिक स्टेट समूह के एक आतंकवादी को पकड़ा है, जिसने पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर शीर्ष भारतीय नेतृत्व के एक सदस्य पर आत्मघाती हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए विशेष प्रशिक्षण लिया था.

एफएसबी ने कहा कि प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट के एक सरगना ने इस साल अप्रैल से जून के बीच तुर्की में प्रवास के दौरान एक विदेशी नागरिक को आत्मघाती हमलावर के तौर पर समूह में भर्ती किया था.

Advertisement

एफएसबी ने कहा, ‘‘संघीय सुरक्षा एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह ‘इस्लामिक स्टेट' के सदस्य की रूस में पहचान की और उसे पकड़ लिया. हिरासत में लिया गया शख्स मध्य एशिया के एक देश का नागरिक है और उसने भारत के सत्तारूढ़ दल के शीर्ष नेतृत्व में शामिल एक सदस्य पर आत्मघाती हमला करने की साजिश रची थी.''

श्रीनगर आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट और TRF ने ली

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
'हम अपनी रक्षा के लिए तैयार..' Ceasefire को लेकर ईरान का बड़ा बयान | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article