राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस को लेकर ट्रंप के किस प्रस्ताव को किया खारिज, पढ़ें सबकुछ

जेलेंस्की ने ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली प्रस्तावित बैठक की भी कड़ी आलोचना की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकराया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी परिस्थिति में रूस को अपनी जमीन नहीं देंगे.
  • जेलेंस्की ने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध खत्म करने के लिए इलाकों की अदला-बदली के सुझाव को खारिज किया
  • यूक्रेन और प्रमुख यूरोपीय देशों के अधिकारियों ने इंग्लैंड के केंट शहर में युद्ध समाप्ति के लिए चर्चा की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ कहा है कि उनका देश किसी भी हाल में रूस को अपनी जमीन नहीं देगा. यह बयान उन्होंने तब दिया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए "इलाकों की अदला-बदली" का सुझाव दिया था. जेलेंस्की ने इस सुझाव को दृढ़ता से खारिज कर दिया है. जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन कभी भी कब्जा करने वाले को अपनी जमीन नहीं देगा. हम रूस को उसके किए का कोई इनाम नहीं देंगे. जेलेंस्की ने वास्तविक और स्थायी शांति की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि लक्ष्य "हत्याओं पर विराम नहीं, बल्कि तत्काल एक वास्तविक और स्थायी शांति है. 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल' पर इस मुलाकात की पुष्टि की और बताया कि यह अगले शुक्रवार अलास्का में होगी. रूसी एजेंसी ‘तास' ने भी क्रेमलिन के एक अधिकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की. ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा कारणों से बैठक में देरी हुई. उन्होंने आगे कहा कि "दोनों देशों की बेहतरी के लिए कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली" पर चर्चा की जाएगी, हालांकि उन्होंने प्रस्ताव की बारीकियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया.

Featured Video Of The Day
MP Viral Video: MLA की बेटी का तांडव! बीच सड़क जूते से युवक को पीटा, VIRAL VIDEO | MP News | BJP
Topics mentioned in this article