PM मोदी की एक अपील और ऑस्ट्रेलियाई PM के सम्मान में फोन की फ्लैशलाइट से जगमगा उठा मेलबर्न का स्टेडियम- Video

मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सम्मान में लोगों से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने को कहा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेलबर्न:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां वह भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी को सुनने के लिए यहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं. पीएम मोदी ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि मैं मेलबर्न में भारतीयों से मिलने का इंतजार कर रहा था. 

पीएम मोदी का यह कार्यक्रम मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हो रहा है. 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा भारतीय पहुंचे हैं. यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी वर्ल्ड लीडर के लिए अब तक की सबसे बड़ी सभा है.

इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा, 'आज रात यहां जो एनर्जी महसूस हो रही है, वही ऑस्ट्रेलिया-भारत की साझेदारी को दिखाती है. यह एक ऐसा उत्साह और जोश है जो हमारे दोनों देशों और लोगों की सकारात्मकात और संभावनाओं को आगे बढ़ाता है.' उन्होंने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री के तौर पर दो बार भारत आए तो यहां की सुंदरता और जीवंतता से मंत्रमुग्ध हो गए.

जब PM के कहने पर जली फ्लैशलाइट

वहीं, पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'वणक्कम मेलबर्न' से की. उन्होंने कहा, 'ये शो हाउसफुल है. ब्लॉकबस्टर है. मैं अपना भाषण शुरू करूं इससे पहले विक्टोरिया के प्रीमियम और मेरे मित्र प्रधानमंत्री जी के सम्मान में आप सब अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर इनको सम्मानित कीजिए.'

Advertisement

पीएम मोदी के इतना कहते ही वहां मौजूद हर शख्स ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाई और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए. 

Advertisement

भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'यह ब्लॉकबस्टर है. इससे पहले मैं सिडनी में आप सभी से दो बार मिल चुका हैं. मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का भी इंतजार कर रहा था. इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं मेलबर्न के लोगों के साथ फ्लैट व्हाइट कॉफी पीऊंगा.'

ऑस्ट्रेलिया PM छा जाते हैंः पीएम मोदी

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री अल्बनीज बोलते हैं तो छा जाते हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, 'मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है. मैं अपने दोस्त और भारत के दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का भी बहुत आभारी हूं. आप सिडनी में हमारे साथ थे, और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं. एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर अहमदाबाद से लेकर मशहूर स्टेडियम वाले शहर मेलबर्न तक हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं. हम सबने देखा है कि जब भी प्रधानमंत्री अल्बानीज बोलते हैं, तो वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं. आपने सिडनी में जबरदस्त छाप छोड़ी, और यहां भी आपने सबका दिल जीत लिया है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि 'जब मैंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो 28 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का वहां दौरा हुआ था. और आपको याद होगा कि मैंने तब कहा था कि आपको अगले 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पिछले 12 सालों में यह मेरा तीसरा दौरा है, यानी दौरों की हैट्रिक. यह दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते कितनी ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं. और क्या आप जानते हैं कि इसमें सबसे बड़ी भूमिका किसने निभाई? यह मोदी नहीं थे; यह आप सभी थे.'

इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. बीते 12 साल में पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया का ये तीसरा दौरा है. इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनी. इस दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते हुए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
भारत में दादा-दादी वीडियो कॉल पर... ऑस्ट्रेलिया में ये क्या बोल गए पीएम मोदी?

Topics mentioned in this article
PM Narendra Modi
PM Modi In Australia
Anthony Albanese
Pm Modi Indian Community Adddress
PM Modi Australia Speech