अद्वितीय-अदभुत: आर्टेमिस II लॉन्च का भव्य नजारा देखिए, जिसने देखा बोला-ऐसा न देखा है, न देख पाऊंगा

यात्रियों ने विमान से आर्टेमिस II मिशन का रॉकेट लॉन्च बादलों के ऊपर से देखा, यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • समाथा मोर नाम की महिला यात्री ने आर्टेमिस II मिशन के रॉकेट लॉन्च को हजारों फीट की ऊंचाई से फ्लाइट में देखा
  • यूनाइटेड एयरलाइंस ने विमान का रूट बदला ताकि यात्री आर्टेमिस II लॉन्च का भव्य दृश्य देख सकें
  • आर्टेमिस II मिशन में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पीछे से U-टर्न लेकर पृथ्वी की ओर वापसी करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कल्पना कीजिए कि आप हजारों फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में सवार हैं और नासा का मून मिशन आर्टेमिस II का रॉकेट लॉन्चिंग के बाद दिख जाए. ये नजारा के. समाथा मोर नाम की एक महिला यात्री ने देखा है. आर्टेमिस II मिशन के लॉन्च का यह नजारा इतना भव्य था कि जिसने भी इसे सोशल मीडिया पर देखा वो दंग रह गया.

आमतौर पर लोग रॉकेट लॉन्च को जमीन पर बने व्यूइंग गैलरी से देखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजारा बिल्कुल अलग था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है. इसमें बादलों के ऊपर से रॉकेट को अंतरिक्ष की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है.

महिला ने एयरलाइंस को कहा 'शुक्रिया'

के. समाथा मोर ने इस अद्भुत दृश्य के लिए 'यूनाइटेड एयरलाइंस' को शुक्रिया कहा है. महिला ने बताया कि वे अपने घर की ओर लौट रही थीं, तभी पायलट ने एक विशेष घोषणा की थी कि विमान के रास्ते को थोड़ा बदला गया ताकि यात्री ऐतिहासिक आर्टेमिस II लॉन्च को देख सकें. अमूमन विमान अपनी तयशुदा राह पर चलते हैं, लेकिन इस बार यात्रियों को जीवन भर न भूलने वाली याद देने के लिए एयरलाइन ने थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया था.

के. समाथा मोर ने आभार जताते हुए लिखा, "आज घर वापसी के दौरान जीवन में एक बार मिलने वाला उड़ान का अनुभव मिला. यूनाइटेड एयरलाइंस का शुक्रिया जिन्होंने हमें आर्टेमिस II के लॉन्च को दुनिया के सबसे शानदार एंगल से देखने के लिए रास्ता बदला." 

आर्टेमिस II: क्यों खास है यह मिशन?

आर्टेमिस-2 एक 'U-टर्न' मिशन है. मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री चांद के पीछे से चक्कर लगाकर सीधे धरती की ओर वापस लौटेंगे. इस दौरान वे करीब 4 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. अब ओरियन कैप्सूल अपनी करीब 3.84 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकल चुका है.

Advertisement

खास बात यह है कि इस सफर में एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना कोच वह पहली महिला बनने जा रही हैं, जो चंद्रमा के पास से उड़ान भरेंगी. 1972 में अपोलो-17 के बाद यह पहली बार है जब इंसान चांद के इतने करीब पहुंचने वाला है.

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद चांद की ओर उड़ान, NASA ने लॉन्च किया आर्टेमिस 2 मिशन

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: ईरान युद्ध में बड़ा हमला! America ने Tehran-Karaj B1 पुल उड़ाया, 8 मौतें
Topics mentioned in this article