मां-पत्नी की चिंता, काश बीता वक्त लौट पाता... पन्नू मर्डर की साजिश में गिरफ्तार निखिल गुप्ता का जज को खत

अमेरिका में निखिल गुप्ता खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के मुकदमे का सामना कर रहे हैं. 20 नवंबर को उनकी सजा का ऐलान किया जाएगा. इस मामले पर गुप्ता ने जज को खत लिखकर माफी मांगी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
निखिल गुप्ता को 20 तारीख को सजा सुनाई जाएगी... (दाएं पन्नू की तस्वीर)

भारतीय मूल के निखिल गुप्ता अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या के प्रयास में मुकदमे का सामना कर रहे हैं, इस मामले में 20 नवंबर को सजा का ऐलान किया जाएगा. अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मैरेरो को लिखे एक खत में निखिल गुप्ता ने माफी के साथ गिरफ्तारी के बाद मानसिक उथल-पुथल पर खुलकर अपनी बात रखी है और माना है कि 2023 की शुरुआत में वे इतना बदल गए कि खुद को पहचान नहीं पा रहे थे. अदालत को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि काश वह बीत चुके इस समय को वापस 2023 में वापस ले जा पाते और अपनी गलतियों को सुधार पाते. जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैं उस इंसान को पहचान भी नहीं पाता, जो मैं बन चुका था. इस खत में गुप्ता ने परिवार से दूर होने का दर्द भी बयां किया. उन्होंने लिखा कि कैसे 2023 की शुरुआत में वह अपने परिवार से दूर हो गए. हर रात ज्यादा शराब पीने लगे. मैंने अपने परिवार और आसपास के लोगों को जो दुख पहुंचाया उसका मुझे गहरा दुख है. उन्हें लगातार मां और पत्नी के साथ परिवार की चिंता सताती रहती है. उस समय उन्हें आत्महत्या के विचार भी आते थे. उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह बेहद आभारी हैं कि उनके इस कृत्य से किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ. नहीं तो ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा खेद होता.

डिटेंशन सेंटर में बिताए समय का भी यूं किया जिक्र

चेक गणराज्य में कारावास और उसके बाद ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बिताए अपने समय को लेकर गुप्ता ने बताया कि कैसे उन्होंने एकांतवास और साथी कैदियों से लगातार मिल रही हिंसा की धमकियों से निपटने के लिए ध्यान, योग और आध्यात्मिक किताबों का सहारा लिया. उन्होंने कहा कि उस समय मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार से संपर्क करना और ये बताना था कि मैं जीवित हूं और मुझ पर लगे कई प्रतिबंधों के चलते मैं उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा.  

अमेरिका में 24 साल सजा की मांग

बता दें कि उनके लिए अभियोजन पक्ष ने निखिल गुप्ता के लिए 24 साल की सजा की मांग की है. बता दें कि 55 साल के गुप्ता पर इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की साजिश में सुपारी देने और षडयंत्र रचने का दोषी पाया गया है, हालांकि उनके वकीलों ने 12 साल कारावास और तीन साल निगरानी में रिहाई की कम से कम सजा की मांग की है.  उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि गुप्ता का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. अपराध के समय वह शराब की लत से पीड़ित थे और उनका इलाज नहीं हुआ था. 55 साल के आदमी के लिए इतनी लंबी सजा ठीक नहीं. उनके वकीलों ने ये भी कहा कि गुप्ता ने अपने किए की गंभीरता को कम करने नहीं आंका.

जज के सामने गुप्ता के व्यवहार को बताया गया क्रर

उधर, अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मैरेरो के सामने पेश 20 पेज के दस्तावेज में अमेरिकी अटॉर्नी जेम्स ने लिखा कि गुप्ता का व्यवहार क्रूर था. वह अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक का मर्डर करने साजिश में एक महत्वपूर्ण भागीदार था. कोर्ट की क्राइम की गंभीरता के हिसाब से सजा सुनानी चाहिए ताकि ये मैसेज जाए कि इस देश में आवाजों को हिंसक रूप से दबाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार कोर्ट से अनुरोध करती है कि निखिल गुप्ता को 293 (24) महीने कैद की सजा सुनाई जाए. उन्होंने कहा कि गुप्ता और उनके सह साजिशकर्ताओं में जिनमें 'कम से कम एक भारतीय सरकारी कर्मचारी' शामिल था ने पीड़ित की राजनीतिक विचारधारा के कारण अमेरिकी धरती एक हत्या की साजिश रची. ये एक अत्यंत गंभीर अपराध है और इसके लिए गंभीर सजा का प्रावधान है. अमेरिका में सजा के दिशानिर्देशों के मुताबिक 235 से 293 दिनों की कैद की सजा जरूरी है. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला

निखिल गुप्ता पर आरोप लगे थे कि उन्होंने भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित  और खालिस्तान मूवमेंट चलाने वाले  गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश और इस अपराध को अंजाम देने के लिए 15000 डॉलर का भुगतान भी किया. उनके साथ अन्य कुछ लोगों के शामिल होने के आरोप भी लगाए गए. उन्हें 2023 में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था. फिर प्रत्यर्पण के जरिए अमेरिका लाया गया. इसके बाद केस चला जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. दोषी साबित होने के बाद उनकी सजा का ऐलान 20 तारीख को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी सरकार ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में निखिल गुप्ता के लिए 24 साल सजा की मांग की

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi के जनता के नाम पत्र के 50 सप्ताह पूरे, बोले- यूपी मेरा परिवार

Topics mentioned in this article
Nikhil Gupta Case
Nikhil Gupta Case News
Nikhil Gupta Khalistani Terrorist Murder Plot
Nikhil Gupta Latest
Nikhil Gupta Gurpatwant Singh Pannun Murder Plot

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं