नेपाल की Gen-Z सरकार! PM बालेन शाह सहित 15 में 9 मंत्रियों की उम्र मात्र 30 से 40 साल के बीच

नेपाल में बनी नई सरकार को दुनिया की सबसे युवा सरकार कहा जा रहा है, क्योंकि बालेन शाह की कैबिनेट में शामिल 15 में 9 मंत्रियों की उम्र 30 से 40 साल के बीच है. बालेन शाह के मंत्रिमंडल में शामिल सबसे अधिक उम्र के नेता की उम्र 51 वर्ष है. जबकि सबसे कम उम्र के मंत्री की आयु महज 29 साल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शुक्रवार को शपथ लेने वाले 14 मंत्रियों के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 15 मंत्रियों के साथ नई सरकार का गठन किया.
  • बालेन शाह की कैबिनेट में अधिकांश मंत्री 30 से 40 साल के हैं, जिससे इसे सबसे युवा सरकार माना जा रहा है.
  • बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा और मधेश क्षेत्र से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं, जिनकी उम्र 36 वर्ष है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काठमांडू:

नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज कर रैपर से नेता बने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) नेता बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 15 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. नेपाल में बनी नई सरकार को दुनिया की सबसे युवा सरकार कहा जा रहा है, क्योंकि बालेन शाह की कैबिनेट में शामिल 15 में 9 मंत्रियों की उम्र 30 से 40 साल के बीच है. बालेन शाह के मंत्रिमंडल में शामिल सबसे अधिक उम्र के नेता की उम्र 51 वर्ष है. जबकि सबसे कम उम्र के मंत्री की आयु महज 29 साल है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले बालेन शाह की उम्र 36 साल है. नेपाल के मंत्रियों की औसत उम्र 38 साल है. 

बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री

बालेन शाह ने शुक्रवार को शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट पर ‘शुभ मुहूर्त' में शपथ ली. बालेन नेपाल में इस पद के लिए लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सबसे युवा नेता हैं और वह मधेश क्षेत्र से प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति भी हैं. उन्हें राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के अनुसार 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को नियुक्त किया.

बालेन के अलावा, शुक्रवार को आयोजित समारोह में कई अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. स्वर्णिम वागले ने वित्त मंत्री, शिसिर खनाल ने विदेश मंत्री और सूडान गुरुंग ने गृह मंत्री के रूप में शपथ ली. बालेन रक्षा मंत्रालय, उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे.

नेपालः बालेन शाह सरकार के प्रमुख मंत्री और उनकी उम्र

नामपद उम्र
बालेन शाहप्रधानमंत्री, रक्षा, और उद्योग36 साल
डॉ. स्वर्णिम वागलेवित्त मंत्री51 साल
सूडान गुरुंगगृह मंत्री38 साल
शिशिर खनालविदेश मंत्री47 साल
सुनील लामासालभौतिक बुनियादी ढांचा मंत्री35 साल
बिराज भक्त श्रेष्ठऊर्जा मंत्री44 साल
खड़क राज पौडेलपर्यटन मंत्री46 साल
सस्मित पोखरेलशिक्षा मंत्री29 साल
निशा मेहतास्वास्थ्य मंत्री38 साल
डॉ. बिक्रम तिमिल्सिनासंचार मंत्री43 साल
प्रतिभा रावलसामान्य प्रशासन मंत्री32 साल
सोबिता गौतमकानून मंत्री30 साल
गीता चौधरीकृषि मंत्री33 साल
दीपक कुमार साहश्रम मंत्री34 साल
सीता बादीमहिला एवं बाल मंत्री30 साल


जेन-जेड आंदोलन के बाद नेपाल में नई सरकार

वह पूर्व प्रधानमंत्री ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के पिछले साल सितंबर में सत्ता से बेदखल होने के बाद शपथ लेने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले प्रधानमंत्री हैं. भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाला ‘जेन-जेड' विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था जिसके बाद ओली सरकार गिर गई.

बालेन के शपथ ग्रहण में दिखी हिंदू-बौद्ध परंपराओं का संगम

बालेन शाह के शपथग्रहण समारोह में हिंदू और बौद्ध धार्मिक परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिला. समारोह में विस्तृत धार्मिक अनुष्ठान किए गए. इस दौरान सात ब्राह्मणों ने शंखनाद किया, 108 हिंदू बटुकों या युवा ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया या स्वस्ति वाचन किया और 107 लामाओं ने मंगल वाचन अथवा बौद्ध धर्मग्रंथों का पाठ किया.

यह भी पढ़ें - बालेन शाह: नेपाल में हिंदुत्व की राजनीति का आगाज, संसद में कहां से कहां पहुंच गए 'सवर्ण' और 'दलित'

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल के राष्ट्रपति भवन पहुंचा NDTV, PM बालेन शाह पर EXCLUSIVE रिपोर्ट