19 days ago
काठमांडू:

Nepal Election Results 2026 Live नेपाल चुनाव के लिए काउंटिंग (Vote Counting) जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. 121 सीटों पर जीत/बढ़त के साथ बालेन शाह की पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है. खुद बालेंद्र उर्फ बालेन शाह ने झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है. Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी आदि लगभग सभी प्रांतों में बढ़त बनाए हुए है. नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड भी जीतने में कामयाब रहे है. 

नेपाल चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता व सरकार को बधाई दी है और घनिष्ठ मित्र के रूप में सहयोग का संकल्प जताया है. नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था. यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला आम चुनाव है. मतदान खत्म के बाद देर रात ही काउंटिंग शुरू हो गई. चुनाव आयोग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है, इसलिए बाकी के परिणाम धीरे-धीरे घोषित किए जाएंगे. नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला. इस दौरान 58 पर्सेंट से अधिक वोट पड़े.

नेपाल चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें...

  • नेपाल में Gen Z के चहेते बालेन शाह ने पूर्व पीएम ओली को बड़े अंतर से हरा दिया है.
  • पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड रुकुम ईस्ट-1 सीट से जीतने में सफल रहे हैं.
  • इस बार के चुनाव में वोटर टर्नआउट लगभग 58 प्रतिशत रहा था
  • निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 18,903,689 पंजीकृत मतदाता हैं. 
  • अधिकतर उम्मीदवार 41 साल से ऊपर की उम्र के हैं, जबकि 1,925 उम्मीदवार 41 से 60 साल के और 425 वरिष्ठ नागरिक हैं.
  •  201 उम्मीदवार 30 साल या उससे कम उम्र के हैं.
  • कुल सीटों में से 165 सांसद 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी.
  • 8-9 सितंबर 2025 को हुए जेन जी आंदोलन में 77 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया था. 
  • 2022 के चुनाव में 61.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उससे पहले, 2017 में मतदान का प्रतिशत 68.67 प्रतिशत तक पहुंचा था, सबसे ज्यादा वोटिंग 2013 में हुई थी; उस दौरान 78.34 प्रतिशत मत पड़े थे.

Nepal Election Result 2026 Updates...

Mar 07, 2026 23:33 (IST)

आनुपातिक प्रतिनिधित्व में भी RSP सबसे आगे

नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसके खाते में मतदान वाली 165 में से 122  सीटें आती दिख रही हैं. इतनी संख्या में सीटें जीतने की वजह से आनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत भी उसे सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी. नेपाल में प्रतिनिधि सभा की कुल 275 सीटें होती हैं. इनमें से 165 सीटों पर ही प्रत्यक्ष चुनाव होता है, बाकी 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत राजनीतिक दलों को उन्हें मिले वोट शेयर के आधार पर आवंटित की जाती हैं.

Mar 07, 2026 22:16 (IST)

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की जीत का आंकड़ा बढ़ा

नेपाल के निर्वाचन आयोग ने संसदीय चुनावों की मतगणना की ताजा जानकारी दी है. शनिवार रात 10 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की जीती सीटों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी- 74 जीती, 48 पर आगे

नेपाली कांग्रेस - 10 जीती, 8 पर आगे

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (UML)- 4 जीती, 8 पर आगे 

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी - 2 जीती, 5 पर आगे

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी - 1 सीट जीती

Mar 07, 2026 19:42 (IST)

नेपाल में किसकी कितनी बड़ी जीत, देखें आंकड़े

नेपाल के निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा की 165 में से 164 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है. शनिवार शाम 7.30 बजे तक के आंकड़े इस प्रकार हैं-

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी- 66 जीती, 56 पर आगे

नेपाली कांग्रेस - 9 जीती, 10 पर आगे

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (UML)- 3 जीती, 8 पर आगे 

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी - 2 जीती, 5 पर आगे

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी - 1 सीट जीती

Mar 07, 2026 19:39 (IST)

RSP चेयरमैन रवि लामिछाने करीब 40 हजार वोटों से जीते

नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के चेयरमैन रवि लामिछाने ने भी चितवन-2 सीट से लगभग 40 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है. लामिछाने को 54,402 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस की मीना कुमारी खरेल 14,564 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं. तीसरे स्थान पर सीपीएन-यूएमएल कैंडिडेट अस्मीन घिमिरे को 6,992 वोट मिले. 

Advertisement
Mar 07, 2026 19:16 (IST)

बालेन शाह ने 50 हजार वोटों से पूर्व पीएम ओली को हराया

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ करीब 50 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है. झापा-5 सीट से चुनाव में बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (UML) के नेता ओली के खाते में महज 18,734 वोट ही आए.  इस तरह बालेन शाह की जीत का अंतर 49,614 वोट रहा. अपनी पार्टी की बंपर जीत के बाद बालेन के अगला पीएम बनने की संभावना है. 

Mar 07, 2026 18:14 (IST)

PM मोदी ने दी चुनाव की बधाई, घनिष्ठ सहयोग का संकल्प दोहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में सफल आम चुनाव के लिए शनिवार को वहां की जनता व सरकार को बधाई दी और इसे नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. नेपाली भाषा में ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उसकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ संकल्पित है. 

Advertisement
Mar 07, 2026 17:12 (IST)

पिछले चुनाव में देउबा को चुनौती देने वाले सागर जीते

2022 के चुनावों में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा को कड़ी चुनौती देने वाली सागर ढकाल ने इस बार गुलमी-1 सीट पर चंद्र भंडारी को शिकस्त देते हुए जीत का परचम फहरा दिया है. RSP के आशीष गुजराल ने सिंधूली-2 से जीत दर्ज की है, वहीं पार्टी के राजीव खत्री ने भक्तापुर-2 से  UML के सचिव महेश बसनेत को मात देने में सफल हुए हैं. 

Mar 07, 2026 15:43 (IST)

नेपाल में मतगणना की ताजा स्थिति

नेपाल के निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रतिनिधि सभा की 165 में से 161 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है. वैसे प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीटें होती हैं. इनमें से 165 सीटों पर ही प्रत्यक्ष चुनाव होता है, बाकी 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत राजनीतिक दलों को उन्हें मिले वोट शेयर के आधार पर आवंटित की जाती हैं.

नेपाल चुनाव की ताजा स्थिति

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी- 46 जीती, 73 पर आगे

नेपाली कांग्रेस - 7 जीती, 12 पर आगे

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (UML)- 2 जीती, 7 पर आगे 

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी - 1 जीती, 7 पर आगे

श्रम संस्कृति पार्टी - 3 सीटों पर आगे 

 

Mar 07, 2026 15:39 (IST)

मधेस प्रांत और काठमांडू घाटी में RSP का परचम

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का मधेस प्रांत और काठमांडू घाटी में जलवा दिख रहा है. मधेस के 8 जिलों की 32 सीटों में से पार्टी 7 सीटें जीत चुकी है और 23 पर आगे चल रही है. काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों के अलावा भक्तापुर में 2 और ललितपुर जिले में एक सीट पर पार्टी जीत की तरफ बढ़ रही है. 

Mar 07, 2026 15:01 (IST)

Nepal General Election results live: आरएसपी ने 45 सीटें जीतीं, 74 पर चल रही आगे

नेपाल चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बालेन शाह झापा-5 सीट से लगभग 40 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. आरएसपी 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 

Advertisement
Mar 07, 2026 14:54 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: लामिछाने ने चितवन से हासिल की बड़ी जीत

यह तीसरी बार है जब पूर्व मीडिया पर्सनैलिटी से नेता बने रवि लामिछाने ने उसी चुनाव क्षेत्र से जीत हासिल की है. पिछले तीन सालों में चितवन आरएसपी का गढ़ बना हुआ है. लामिछाने पहली बार 2022 के संसदीय चुनावों में उसी चुनाव क्षेत्र से निचले सदन के लिए चुने गए थे. हालांकि, बाद में नेपाल के सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी नागरिकता सर्टिफिकेट को अमान्य घोषित करने के बाद उन्होंने अपना सांसद का दर्जा खो दिया था. 27 जनवरी, 2023 को, कोर्ट ने लामिछाने से उनकी संसदीय सीट छीन ली थी. कोर्ट ने यह फैसला सुनाया कि आरसीपी अध्यक्ष ने अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ने के बाद नई नागरिकता के लिए दोबारा आवेदन किए बिना चुनाव लड़ने के लिए अपनी पुरानी अमान्य नागरिकता का इस्तेमाल किया था. फैसले के बाद, लामिछाने ने सांसद के रूप में अपना पद, गृह मंत्री के रूप में अपनी भूमिका और अपनी पार्टी की अध्यक्षता खो दी थी.

Mar 07, 2026 14:39 (IST)

2026 Nepal election results live:बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 44 सीटों पर दर्ज की जीत

नेपाल चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बालेन शाह भी झापा-5 सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहे हैं. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की आंधी में अन्‍य पार्टियां कहीं नजर नहीं आ रही हैं. नेपाली कांग्रेस ने अभी सिर्फ 7 सीटों और सीपीएन-यूएमएल और नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है.  

Advertisement
Mar 07, 2026 14:03 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: नेपाल चुनाव में आरएसपी को तेजी से मिल रही बढ़त

नेपाल चुनाव के शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि देश को जेन-जी की पसंद का प्रधानमंत्री मिलने वाला है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) से पीएम उम्मीदवार बालेन शाह भारी मतों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. वहीं आरएसपी के अध्यक्ष रबी लामिछाने, नेपाल के चितवन चुनाव क्षेत्र-2 से भारी अंतर से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं. आरएसपी ने इस साल के संसदीय चुनावों में ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल की है और पूरे देश में फिलहाल आगे चल रही है. लामिछाने ने 54,402 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, नेपाली कांग्रेस की मीना खरेल को 14,564 वोट मिले.

Mar 07, 2026 11:45 (IST)

2026 Nepal election results live: नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड को मिली जीत

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता प्रचंड को 10,240 वोट मिले और 6,778 वोटों से उन्होंने जीत हासिल की है. वहीं झापा-5 में बालेंद्र शाह की अगर बात करें, तो अब तक उन्हें 34,863 वोट मिले हैं और 25,795 वोटों से वह आगे बढ़ रहे हैं. वहीं नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली 25,795 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Mar 07, 2026 10:29 (IST)

Nepal Election Result 2026 Live: बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने दर्ज की 28 सीटों पर जीत

नेपाल चुनाव के लिए मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, पार्टी 89 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सिर्फ 2 सीटों पर अभी तक जीत दर्ज कर पाई है. नेपाली कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं और 9 सीटों पर आगे चल रही है.

Mar 07, 2026 09:36 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: नेपाल चुनावों में आरएसपी की शानदार जीत के साथ लामिछाने को भारी मतों से जीते

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने चितवन निर्वाचन क्षेत्र-2 से नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए भारी बहुमत से जीत हासिल की है. उनकी अपेक्षाकृत नई पार्टी ने इस वर्ष के संसदीय चुनावों में देश भर में बहुमत से जीत दर्ज की है और बढ़त बनाए रखी है. लामिछाने ने 54,402 वोटों से जीत हासिल की, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, नेपाली कांग्रेस की मीना खरेल को 14,564 वोट मिले.

यह तीसरी बार है जब पूर्व मीडियाकर्मी से राजनेता बने लामिछाने ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है. पिछले तीन वर्षों में उनकी पार्टी ने चितवन को अपना गढ़ बना लिया है. लामिछाने पहली बार 2022 के संसदीय चुनावों में इसी निर्वाचन क्षेत्र से निचले सदन के लिए चुने गए थे. हालांकि, बाद में नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उनके नागरिकता प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने सांसद का दर्जा खो दिया था.

Mar 07, 2026 08:51 (IST)

Nepal Election Result LIVE: नेपाल चुनाव आयोग ने 31 सीटों के परिणाम किये घोषित

नेपाल चुनाव आयोग ने अभी तक 31 सीटों के परिणाम घोषित किये हैं. इनमें से 23 सीट पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 5 पर नेपाली कांग्रेस, 2 पर नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और 1 पर सीपीएन-यूएमएल ने जीत दर्ज की है. बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी इन चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही हैं. पार्टी 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

 

पार्टी कितनी सीटों पर आगे जीती
राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 93 23
सीपीएन-यूएमएल 14 1
नेपाली कांग्रेस 9 5
नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 9 2
अन्‍य 5 0

Mar 07, 2026 08:06 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: बालेन शाह की आंधी में उड़े पूर्व PM ओली

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी इस बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है. सीपीएन (यूएमएल) ने ओली को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना चेहरा बनाया है. झापा-5 सीट से केपी शर्मा का सामना बालेन शाह से हुआ. लेकिन ओली, बालेन शाह की आंधी में उड़ते नजर आ रहे हैं. बालेन शाह को 34,863 वोट मिले हैं और ओली को सिर्फ 9,068 वोट मिले हैं. ओली ही नहीं उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस भी इस चुनाव में कहीं खड़ी नजर नहीं आ रही है.

Mar 07, 2026 07:06 (IST)

2026 Nepal election results live: बालेन शाह की पार्टी 15 सीट जीती, 102 पर चल रही आगे

नेपाल में बालेन शाह की पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. नेपाल चुनाव में अन्‍य पार्टियां का सूपड़ा साफ हो गया है. अन्‍य पार्टियों में से कोई भी 20 सीटें भी हासिल नहीं कर पाई है. CPN-UML 13 सीट, नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 10 सीट और नेपाली कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर आगे चल रही है. 

Mar 07, 2026 06:28 (IST)

Nepal Election Result LIVE: प्रचंड रुकुम ईस्ट-1 से भारी जीत के साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में लौटे

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनावों में जीत हासिल करने वाले पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के कुछ टॉप नेताओं में से एक बन गए. उन्‍हें रुकुम ईस्ट-1 से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुना गया है. उन्‍होंने चुनाव में 10,240 वोटों से जीत हासिल की. उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल) के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले. नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी केंद्र) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के विलय के बाद बनी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के प्रचंड समन्वयक थे, जिसने चुनाव जीत लिया. वहीं, उनकी पार्टी नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल जैसी दूसरी पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने चुनावों में खराब प्रदर्शन क‍िया.

Mar 07, 2026 00:15 (IST)

Nepal Election Result: नेपाल में बालेन शाह की जीत के जश्न की तैयारी शुरू

नेपाल के झापा-5 संसदीय क्षेत्र में जश्न का माहौल शुरू हो गया है. यहां से बालेन शाह बहुत बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. सड़कों पर लोगों की भाड़ी भीड़ जमा हो रही है. यहां से पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की हार तय मानी जा रही है.

Mar 07, 2026 00:10 (IST)

Nepal Election Result: नेपाल में बालेन शाह की पार्टी की सरकार बनना लगभग तय, रुझानों में बहुत आगे निकली

नेपाल में आरएसपी नेता बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है. नेपाल के चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 108 सीट पर लीड कर रही है. अभी तक आरएसपी के 6 उम्मीवार जीत चुके हैं. बालेन शाह भी अपनी सीट पर जीत के करीब है , उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली है.

देश के युवा और Gen z आंदोलन ने निकले बालेन इस चुनाव में नेपाल के हीरो बनकर सामने आए है. इस बार नेपाल की जनता एक एक तरफा वोट देकर 3 साल पहले बनी पार्टी को नेपाल की सत्ता पर बिठाने का फैसला किया है. बालेन नेपाल के पीएम बनेंगे तो वह नेपाल के साथ साथ पूरे एशिया के भी सबसे युवा प्रधान मंत्री बनेंगे.

लेकिन इन सब के बीच उनकी पार्टी आरएसपी ने काठमांडू में विजय जुलूश निकालने पर रोक लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री  पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी सीट रुकुम से चुनाव जीत गए है. लेकिन उनकी पार्टी इस चुनाव में सिर्फ़ एक सीट पर ही चुनाव जीती है.

Mar 06, 2026 23:40 (IST)

Nepal Election ResultLIVE: बालेंद्र शाह की RSP 106 सीटों पर आगे, 6 पर विजय

नेपाल में रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की नई पार्टी RSP ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. नेपाल में Gen Z के प्रदर्शनों के बाद बालेंद्र शाह चर्चा में आए थे. RSP के प्रदर्शन से देश में पहले से मौजूद राजनीतिक पार्टियों का दबदबा टूट गया. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 165 से 106 सीटों पर RSP आगे चल रही है. वहीं 6 सीटें पार्टी जीत भी चुकी है.

Mar 06, 2026 21:20 (IST)

Nepal Election Result: काठमांडू-3 से जीते RSP के राजू नाथ पांडे

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के राजू नाथ पांडे काठमांडू-3 से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने अपने सबसे करीबी विरोधी उज्यालो नेपाल पार्टी के कुलमन घिसिंग को 7,586 वोटों के अंतर से हराया. चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार शाम को जारी किए गए आखिरी नतीजों के अनुसार, 55 साल के पांडे को 18,757 वोट मिले. नई बनी उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व ऊर्जा मंत्री कुलमन घिसिंग 11,171 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. 

Mar 06, 2026 20:38 (IST)

कौन हैं बालेन शाह, जो बदलने वाले हैं नेपाल में राजनीति की तस्वीर? भारत से है खास कनेक्शन | Who is Balen Shah Nepal General Election Balen Shah KP Oli gen z protest in nepal Rapper Balendra Shah

पॉलिटिक्स में आने से पहले, बालेन "नेफ़ॉप" (नेपाली हिप-हॉप) में एक जाने-माने रैपर थे. उन्होंने पॉलिटिकल रैप परफॉर्म और प्रोड्यूस किया, जिससे युवा नेपालियों के बीच उनकी एक पहचान बनी.

Mar 06, 2026 20:31 (IST)

Nepal Election Result: नेपाल में RSP ने तीन सीटें जीत लीं

बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने नेपाल चुनाव में बड़ी बढ़त बना ली है. RSP 110 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं पार्टी ने तीन सीटों पर चुनाव जीत भी लिया है. RSP की रंजू दर्शना ने काठमांडू-1 शिशिर खनल ने काठमांडू-6 और बिराज भक्त श्रेष्ठ ने काठमांडू-8 में सीटें जीतीं.

Mar 06, 2026 20:09 (IST)

Nepal Election Result: RSP के बिराज भक्त श्रेष्ठ काठमांडू- 8 से जीते

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के उम्मीदवार बिराज भक्त श्रेष्ठ काठमांडू- 8 से चुनाव जीत गए हैं. ये उनकी  संसद में दूसरी जीत है. श्रेष्ठ को 24592 वोट मिले. उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, CPN उम्मीदवार सुमन सयामी को 3217 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार सपना राजभंडारी 2835 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

Mar 06, 2026 19:55 (IST)

Nepal Election Result: नेपाल में कब तक जाएंगे चुनाव के सभी नतीजे

नेपाल में आम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस बीच चीफ इलेक्शन कमिश्नर राम प्रसाद भंडारी ने बताया कि काउंटिंग 9 मार्च तक खत्म हो जाएगी. चुनाव आयोग काउंटिंग शुरू होने के 24 घंटे बाद 165 चुनी हुई सीटों के रिजल्ट जारी कर देगा. 2022 के इलेक्शन में रिजल्ट जारी होने में लगभग दो हफ्ते लग गए थे.

Mar 06, 2026 19:12 (IST)

Nepal Election Result: पूर्व प्रधानमंत्री पुष्म कुमार दहल भारी वोटों से जीते चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) नेता पुष्प कमल दहल रुकुम ईस्ट सीट से जीत गए हैं. ये उनकी लगातार पांचवी जीत है. दहल को 10240 वोट मिले, जबकि उनके सबसे करीबी विरोधी CPN-UML के लीलामणि गौतम को 3462 वोट मिले. नेपाली कांग्रेस की कैंडिडेट कुसुम देवी थापा 3,081 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं.

Mar 06, 2026 18:59 (IST)

Sudurpaschim Election Result: सुदूरपश्चिम चुनाव रिजल्ट

सुदूरपश्चिम: कुल 16 सीटें

RSP- 8 पर आगे

CPN-UML- 3 पर आगे

NCP: 2 पर आगे

Mar 06, 2026 18:59 (IST)

Karnali Election Result: कर्णाली चुनाव नतीजे

कर्णाली: कुल 12 सीटें

नेपाली कांग्रेस- 3 पर आगे

NCP: 2 पर आगे

RSP- 1 पर आगे

CPN-UML- 1 पर आगे

RPP- 1 पर आगे

Mar 06, 2026 18:58 (IST)

Lumbini Election Result: लुम्बिनी चुनाव रिजल्ट

लुम्बिनी: कुल 26 सीटें

RSP- 20 पर आगे

NCP: 2 पर आगे, 1 सीट जीती

नेपाली कांग्रेस- 2 पर आगे

CPN-UML- 1 पर आगे

Mar 06, 2026 18:57 (IST)

Gandaki Election Result: नेपाल के गण्डकी प्रांत के नतीजे

गण्डकी: कुल 18 सीट

RSP-12 पर आगे

नेपाली कांग्रेस- 2 सीटें जीती

CPN-UML- 2 पर आगे

Mar 06, 2026 18:56 (IST)

Bagmati Election Result: नेपाल के बागमती चुनाव नतीजे

बागमती: कुल 33 सीट

RSP-23 पर आगे, 3 जीती

नेपाली कांग्रेस- 2 पर आगे

NCP: 2 पर आगे

UNP: 1 पर आगे

CPN-UML- 1 पर आगे

Mar 06, 2026 18:56 (IST)

Madhesh Election Result: नेपाल के मधेश चुनाव रिजल्ट

मधेश प्रांत: कुल 32 सीट

RSP-30 पर आगे

CPN-UML- 1 पर आगे

Mar 06, 2026 18:52 (IST)

Koshi Election Result: नेपाल के कोशी प्रांत में रुझानों में कौन आगे?

कोशी:कुल 28 सीट 

RSP-16 पर आगे

SSP- 6 पर आगे

नेपाली कांग्रेस- 2 पर आगे

CPN-UML- 2 पर आगे

Mar 06, 2026 18:39 (IST)

Nepal Election Result: नेपाल की हॉट सीटों का क्या हाल?

झापा-5

बालेंद्र शाह (RSP) - 11945

केपी शर्मी ओली (CPL-UML)- 2692

समीर तमांग (SSP)- 1477

रुकुम ईस्ट-1

पुष्प कमल दहल (NCP) - 11282

लीलामनी गौतम (CPL-UML)-3933

कुसुम देवी थापा(नेपाली कांग्रेस)- 3280

भक्तपुर-2

राजीव खत्री (RSP)-9345

महेश बसनेट (CPL-UML)- 3024

कवीर राणा (नेपाली कांग्रेस)- 2449

चितवन-2

रबी लमीछड़े (RSP)- 17414

मीना कुमारी (नेपाली कांग्रेस)- 5194

अशीम घिमरी (CPL-UML)- 4738

रोताहाट-1

राजेश कुमार चौधरी (RSP)- 4652

अजय कुमार गुप्ता (CPL-UML)- 2113

अनिल कुमार झा (नेपाली कांग्रेस)- 1827

काठमांडू-3

राजू नाथ पांडे (RSP)- 11972

कॉर्नर घिसिंग (UNP)- 7745

रमेश आर्यल (नेपाली कांग्रेस)- 4133

म्यागदी-1

महावीर पुन (स्वतंत्र)- 5508

हरिकिशन श्रेष्ठ (CPL-UML)- 2071

अर्जुन बहादुर थापा (NCP)- 1656

ललितपुर-3

तोसिमा कार्की (RSP)- 8871

जितेंद्र कुमार श्रेष्ठ (नेपाली कांग्रेस)- 1499

राज काजी महाराजन(NCP)- 912

सिराहा-1

बबलू गुप्ता(RSP)- 1599

राम सुंदर चौधरी (नेपाली कांग्रेस) - 356

राम शंकर यादव(CPL-UML)- 158

गुलमी-1

सागर धाखल(RSP)- 3819

प्रदीप कुमार ग्यावल (CPL-UML)- 1681

चंद्रकांत भंडारी (नेपाली कांग्रेस)- 1661

Mar 06, 2026 18:35 (IST)

Nepal Election Result: रुकुम ईस्ट-1 सीट पर पुष्म कुमार दहल जीत की ओर

पुष्प कमल दहल (NCP) - 11282

लीलामनी गौतम (CPL-UML)-3933

कुसुम देवी थापा(नेपाली कांग्रेस)- 3280

Mar 06, 2026 18:23 (IST)

Nepal Election Result: झापा-5 सीट पर क्या रुझान?

बालेंद्र शाह- 11945

केपी शर्मी ओली- 2692

समीर तमांग- 1477

Mar 06, 2026 17:58 (IST)

Nepal Election Result Live: नेपाल के तीन पहाड़ी जिलों में फंसे बैलेट बॉक्स, हेलीकॉप्टर से लाए जाएंगे

नेपाल में आम चुनावों की काउंटिंग जारी है. लेकिन अभी भी तीन पहाड़ी में बैलेट पेपर का ट्रांसपोट्रेशन बाकी रह गया है. ये जिले संखुवासभा, डोल्पा और गोरखा हैं. खराब मौसम की वजह से इन जिलों के बैलेट पेपर अभी तक ट्रांसपोर्ट नहीं किए जा सके हैं. EC के अधिकारी ने नेपाल की RSS न्यूज एजेंसी को बताया कि इन बैलेट पेपर को हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट करने का प्लान है.

Mar 06, 2026 17:30 (IST)

Nepal Election Result: मुस्तांग से जीते नेपाली कांग्रेस के योगेश ठाकली

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश गौचन ठाकली ने मुस्तांग सीट पर चुनाव जीत लिया है. गौचन को 3307 वोट मिले, उन्होंने अपने सबसे करीबी विरोधी, CPN-UML के इंद्रधर बिस्टा को हराया, जिन्हें 1,806 वोट मिले थे. गौचन कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रोमी गौचन के बेटे हैं.

Mar 06, 2026 17:24 (IST)

Nepal Election Result LIVE: RSP ने 105 सीटों पर बनाई प्रचंड लीड

नेपाल चुनाव के नतीजों की स्थिति लगभग साफ होती दिख रही है. GenZ के हीरो बालेन शाह की पार्टी RSP ने रुझानों में प्रचंड लीड बना ली है. उनकी पार्टी 105 सीटों पर आगे चल रही है. RSP ने एक सीट पर चुनाव जीत भी लिया है. वहीं नेपाली कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है.

Mar 06, 2026 17:19 (IST)

Nepal Election Result: काठमांडू-1 से RSP की रंजू दर्शना जीतीं

बालेन शाह की पार्टी RSP की उम्मीदवार रंजू नेउपाने दर्शना ने काठमांडू-1 से चुनाव जीत गई हैं. दर्शना को 15455 वोट मिले, उन्होंने नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया, जिन्हें 6364 वोट मिले. राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उम्मीदवार रवींद्र मिश्रा 3972 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

Mar 06, 2026 17:07 (IST)

Nepal Election Result: नेपाली कांग्रेस ने जीती पहली सीट

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश गौचन ठाकली ने मुस्तांग से जीत हासिल की है. उन्हें 3307 वोट मिले, जबकि CPN-UML के इंद्रधारा बिस्टा को 1806 वोट मिले. गौचन भंग हो चुकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के पूर्व सदस्य हैं.

Mar 06, 2026 16:27 (IST)

Nepal Election Result: नेपाल के चुनावों पर भारत की भी नजर

भारत भी चुनाव पर करीब से नजर रखे हुए है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को दिल्ली में कहा, 'हम नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि हमारे दोनों देशों और लोगों के बीच आपसी फायदे के लिए मजबूत और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके.' उन्होंने कहा कि भारत ने नेपाल में शांति, तरक्की और स्थिरता का लगातार समर्थन किया है और अपने वादे के मुताबिक, इन चुनावों के लिए नेपाल सरकार के अनुरोध पर लॉजिस्टिक सप्लाई दी है.'

Mar 06, 2026 16:23 (IST)

Nepal Election Result: बंपर जीत की ओर बढ़ रही RSP

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की नई बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) नेपाल के पहले आम चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक RSP 94 सीटों में से 70 पर आगे चल रही थी, जबकि नेपाली कांग्रेस, CPN-UML और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी छह-छह सीटों पर आगे चल रही थीं.

Mar 06, 2026 15:40 (IST)

Nepal Chunav Result: मोरंग की छह में से पांच सीटों पर आगे चल रही बालेन शाह की पार्टी

बालेन शाह की पार्टी लगातार लीड बनाए हुए है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी मोरंग जिले की छह में से पांच सीटों पर आगे चल रही है.  RSP के उम्मीदवार मोरंग की छह में से पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं. श्रम संस्कृति पार्टी के उम्मीदवार छठी सीट पर आगे चल रहे हैं.

Mar 06, 2026 15:16 (IST)

Nepal Election Result 2026 LIVE: काठमांडू-4 से RSP के पुकार बाम चल रहे आगे

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के पुकार बाम काठमांडू चुनाव क्षेत्र-4 में आगे चल रहे हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के सामने बढ़त बना ली है. अब तक गिनती में उन्हें 9,821 वोट मिले हैं, जो उनके सबसे करीबी कॉम्पिटिटर, नेपाली कांग्रेस के कैंडिडेट सचिन तिमलसेना से ज़्यादा हैं, जिन्हें 2,744 वोट मिले हैं.

Mar 06, 2026 14:58 (IST)

2026 Nepal election results live: प्रचंड जीत की ओर बालेन शाह की पार्टी, 94 सीटों पर आगे

नेपाल में बालेन शाह की पार्टी सरकार बनाने जा रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 94 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से बहुत ज्‍यादा है. अन्‍य पार्टियों का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है. नेपाली कांग्रेस सिर्फ 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी सिर्फ 9 सीटों पर और CPN-UML 7 सीटों पर आगे चल रही है. बालेन शाह को Gen-G का सड़क से मतदान केंद्र तक साथ मिला है.

Mar 06, 2026 14:27 (IST)

Nepal Election Result LIVE: Gen-Z के हीरो बालेन शाह बंपर जीत की ओर, बहुमत का आंकड़ा किया पार

नेपाल चुनाव में बालेश शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. पार्टी 86 सीटों पर आगे चल रही है. दूसरी पार्टियां दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाई हैं. नेपाली कांग्रेस 8, CPN-UML 8 और नेपाली कम्‍युनिस्‍ट पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें कि अभी सिर्फ 112 सीटों का रुझान सामने आया है, जिनमें से 86 सीटों पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी आगे चल रही है. ऐसे में बालेन की पार्टी आज रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है. ऐसा लग रहा है कि Gen-Z के साथ-साथ आम वोटर भी बालेन के साथ आया है.

Mar 06, 2026 14:11 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: बालेन की पार्टी ने जीती काठमांडू की 3 सीटें

नेपाल में छह महीने पहले हुए Gen-Z के विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार पूर्व रैपर बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) बढ़त बनाए हुए है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, आरएसपी ने तीन सीट जीत ली हैं और वह 45 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है. पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी दो सीट पर आगे है और राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी एक सीट पर आगे है. आरएसपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने काठमांडू 1, काठमांडू 7 और काठमांडू 8 सहित तीन सीट जीत ली हैं. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इन सीट पर आरएसपी की जीत की अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है.

Mar 06, 2026 14:00 (IST)

Nepal Election Result LIVE: रिकॉर्ड जीत की ओर बालेन की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, कोशी में 14 सीटों पर आगे

बालेन सिंह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी नेपाल में रिकॉर्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही है. कोशी, मदेश, बागमती, गंडाकी, लुंबीनी, करनाली और सुदूरपश्चिम सभी प्रांतों में बढ़त राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी आगे चल रही है. कोशी में कुल 28 में से 14 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें से 12 पर बालेन की पार्टी आगे चल रही है. यहां CPN-UML और श्रम शक्ति पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं.

Mar 06, 2026 13:52 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: दहल 'रुकमा ईस्‍ट-1' सीट से पुष्‍प कमल दहल आगे

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्‍प कमल दहल 'रुकमा ईस्‍ट-1' सीट से आगे चल रहे हैं. उन्‍हें अभी तक 4398 वोट मिले हैं. इस सीट पर दूसरे स्‍थान पर 'नेपाली कांग्रेस' की कुसुम देवी थापा हैं, जिन्‍हें 1261 वोट मिले हैं. वहीं, लीलमानी गौतम को यहां से सिर्फ 907 वोट ही मिले हैं. ऐसे में पुष्‍प कमल की जीत इस सीट से तय मानी जा रही है. 

Mar 06, 2026 13:38 (IST)

Nepal Election Result: राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी 72 सीटों पर आगे, ओली से और आगे निकले बालेंद्र शाह

बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी अब 72 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि गगन थापा की नेपाली कांग्रेस सिर्फ आठ सीटों पर आगे है. काठमांडू पोस्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की यूएमएल सिर्फ छह सीटों पर आगे है. इस बीच, काठमांडू के पूर्व मेयर शाह ने झापा-5 में ओली पर अपनी बढ़त को 4,000 से अधिक वोटों तक बढ़ा दिया है. ओली को सिर्फ 1,200 से थोड़े अधिक वोट मिले हैं.

Mar 06, 2026 13:34 (IST)

2026 Nepal election results live: काठमांडू-1 से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रंजू न्यूपाने जीतीं

अंतिम मतगणना के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रंजू न्यूपाने (दर्शना) ने काठमांडू-1 से जीत हासिल की है. उन्होंने15,455 वोट हासिल कर नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया, जिन्हें 6,364 वोट मिले थे.

Mar 06, 2026 12:43 (IST)

2026 Nepal election results live: राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 60 के पार

नेपाल चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की फिफ्टी लग गई है, पार्टी ने 62 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, दूसरी पार्टियां दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही हैं. नेपाली कांग्रेस हो या CPN-UML कोई भी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाई है. 

राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी :- 62 

CPN-UML :- 4

नेपाली कांग्रेस :- 9

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी :- 3

अन्‍य :- 3

Mar 06, 2026 11:35 (IST)

Nepal General Election results live: राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की फिफ्टी, दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंची नेपाली कांग्रेस

नेपाल चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की फिफ्टी लग गई है, पार्टी ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, दूसरी पार्टियां दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही हैं. नेपाली कांग्रेस हो या CPN-UML कोई भी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाई है. 

  • राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी :-50 
  • CPN-UML :- 5
  • नेपाली कांग्रेस :- 5
  • नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी :- 3
  • अन्‍य :- 2

Mar 06, 2026 10:31 (IST)

Nepal Election Result LIVE: बंपर जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 45 सीटों पर बढ़त

नेपाल में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. काठमांडू पोस्‍ट के मुताबिक, राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. शुरुआती रुझानों में अन्‍य पार्टियां अभी दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंच पाई हैं. CPN-UML सिर्फ 5, नेपाली कांग्रेस 4 और नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है. 

Mar 06, 2026 10:06 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: नेपाल चुनाव- आरएसपी ने एक सीट जीती, 45 सीट पर बढ़त

नेपाल में छह महीने पहले हुए ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने एक सीट जीत ली और शुरुआती रुझानों के अनुसार वह 45 सीट पर आगे है. नेपाली कांग्रेस पांच, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(सीपीएन-यूएमएल) तीन सीट और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Mar 06, 2026 10:02 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: Gen-Z प्रोटेस्ट के लगभग छह महीने बाद नेपाल में आम चुनाव

देश में पिछले साल सितंबर में जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं, जिससे उस समय के प्रधानमंत्री के पी ओली के नेतृत्व वाली कोएलिशन सरकार गिर गई थी. नेपाल के लोगों में यह सोच बढ़ रही थी कि देश ट्रेडिशनल पार्टियों और उनके नेतृत्व की वजह से पीछे चल रहा है. यही कारण है कि नेपाल में जेन-जी का कड़ा विरोध शुरू हुआ था. Gen-Z प्रोटेस्ट के लगभग छह महीने बाद नेपाल में आम चुनाव हुए हैं. इस वजह से भी शुरुआती नतीजों में पुरानी ट्रेडिशनल राजनीतिक दलों का प्रदर्शन खराब दिख रहा है. वहीं राजनीतिक दल, आरएसपी, अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आरएसपी का नेतृत्व पूर्व मीडिया पर्सनैलिटी रबी लामिछाने कर रहे हैं.

Mar 06, 2026 09:51 (IST)

Nepal Election Result 2026 Live: बालेंद्र शाह ने ओली को पछाड़ा, जानें कितने मिले वोट

नेपाल में 5 मार्च को हुए संसदीय चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है. नेपाली मीडिया के अनुसार, 43 सीटों पर शुरुआती गिनती में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं, जबकि देश के संसदीय चुनावों में आरएसपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है. काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं. ऑनलाइन पोर्टल एकांतिपुर पर शुरुआती वोटों की गिनती के अनुसार, शाह को 1,478 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 385 वोट मिले हैं.

Mar 06, 2026 09:22 (IST)

Nepal Election Result LIVE: नेपाल के बागमती बढ़ी जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी

नेपाल के बागमती प्रांत में कुछ 33 सीटों में से 17 के रुझान सामने आ गए हैं. इनमें से 15 सीटों पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है. CPN-UML एक सीट और नेपाली कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं. 

Mar 06, 2026 08:45 (IST)

Nepal Election Result 2026 Live: बंपर जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 41 सीटों पर बनाई बढ़त

नेपाल में मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी  41 सीटों पर आगे चल रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी अन्‍य पार्टियों से काफी आगे निकलती नजर आ रही है. दूसरे स्‍थान पर नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है. नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 2 और श्रम शक्ति पार्टी एक  सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Mar 06, 2026 08:10 (IST)

Nepal Election Result 2026 Live: काशी प्रांत की 28 सीटों में से 6 पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी आगे

नेपाल में हुए चुनाव के लिए जारी काउंटिंग के बीच राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सभी प्रांतों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है. नेपाल के प्रमुख मीडिया हाउस 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, काशी प्रांत की 28 सीटों में से अभी तक 8 सीटों के रुझान सामने आए हैं. इनमें से 6 सीटों पर राष्‍ट्रीय स्‍तंत्र पार्टी आगे चल रही है. सिर्फ एक सीट पर CPN-UML बढ़त बनाए हुए है. एक सीट पर अन्‍य उम्‍मीदवार आगे चल रहा है.

Mar 06, 2026 08:02 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: सबसे आगे निकली राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी

नेपाल चुनाव के लिए हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में बालेंद्र शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सबसे आगे चल रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 38 सीटों पर आगे चल रही है. दूसरी पार्टियां उनके बेहद पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं. नेपाली कांग्रेस 3 और नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. CPN-UML किसी  भी सीट पर आगे नहीं चल रही है.

Mar 06, 2026 07:18 (IST)

Nepal Election Result LIVE: राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 31 सीटों पर आगे, CPN-UML दूसरे स्‍थान पर

नेपाल में मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी  31 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसा लग रहा है कि राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी इस बाद बहुमत हासिल कर सकती है. दूसरे स्‍थान पर सीपीएन- यूएमएल 4 सीटों पर आगे चल रही है. नेपाली कांग्रेस 1 सीट और नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Mar 06, 2026 07:18 (IST)

Nepal Election LIVE Updates: झापा सीट से ओली से आगे चल रहे बालेंद्र शाह

नेपाल में मतगणना के बीच झापा सीट पर बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है. 'द काठमांडू पोस्‍ट' की खबर के मुताबिक, झापा सीट से शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्‍द्र शाह आगे चल रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस सीट से दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि  Gen-Z के हीरो बालेंद्र शाह इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री को करारी शिकस्‍त देंगे.

Mar 06, 2026 06:59 (IST)

Nepal Election Result LIVE: नेपाल में 165 सीट के लिए प्रत्यक्ष मतदान का रिजल्‍ट

नेपाल में पिछले साल हुए ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. इस आम चुनाव में 1.89 करोड़ से अधिक नेपाली मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं. नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा की जिन 165 सीट के लिए प्रत्यक्ष मतदान होना है, उनके लिए 3,406 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनके अलावा 110 सीट पर अनुपातिक मतदान के जरिए चुनाव होना है जिनके लिए 3,135 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Featured Video Of The Day
चलती क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, स्टूडेंट्स ने बना दी रेल, देखें VIDEO