नेपाल एयरलाइंस को हिमाकत के बाद आया होश, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने के लिए मांगी माफी

नेपाल एयरलाइंस की विवादित पोस्ट की तस्वीर तेजी से X और फेसबुक पर वायरल हो गई थी. इसके तुरंत बाद, हैशटैग #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने के लिए मांगी माफी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नेपाल एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर आधिकारिक माफी मांगी
  • एयरलाइन ने विवादित पोस्ट को तुरंत हटाकर अंदरूनी जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है
  • भारतीय यूजर्स के विरोध के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottNepalAirlines ट्रेंड होने लगा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को अपने एक बहुत आपत्तिजनक हरकत के लिए भारत से माफी मांगी है. यह मामला तब सामने आया जब नेपाल एयरलाइंस के एक “नेटवर्क मैप” में भारत के संप्रभु हिस्से जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. एयरलाइंस ने बुधवार को लोगों के विरोध के बाद वह सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी थी. अब भारी विरोध के बीच एयरलाइंस ने बकायदा बयान जारी करके माफी भी मांगी है.

एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्वीटर) पर लिखा, “हम अपने सोशल मीडिया चैनलों पर हाल ही में शेयर किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए दिल से माफी मांगते हैं. इस मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर बड़ी गलतियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस की आधिकारिक स्थिति को नहीं दिखाती हैं. हमने तुरंत वह पोस्ट हटा दी है और अंदरूनी जांच कर रहे हैं, ताकि आगे हमारी सामग्री पूरी तरह सही और सटीक हो.”

एयरलाइंस ने आगे कहा है कि “हम अपने पड़ोसी देशों और क्षेत्र के दोस्तों के साथ मजबूत रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट से अगर किसी को ठेस पहुंची है तो हमें इसका खेद है.” 

Advertisement

एयरलाइन के बॉयकॉट की होने लगी थी मांग 

नेपाल एयरलाइंस की विवादित पोस्ट की तस्वीर तेजी से एक्स और फेसबुक पर वायरल हो गई. इसकी भारतीय यूजर्स ने खूब आलोचना की और एयरलाइन पर सीमा लांघने का आरोप लगाया. इसके तुरंत बाद, हैशटैग #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा, जिसमें यूजर्स ने औपचारिक राजनयिक विरोध की मांग करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक को टैग किया.

अब साफ है कि कंपनी बुरी तरह दबाव में आ गई थी और आखिरकार उसने अपने अक्षम्य गलती के लिए माफी मांग ली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारतीय सामान पर नेपाल के टैक्स से बिहार के बाजार मायूस- सीमा से ग्राउंड रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Exit Poll में TMC के किले में सेंध! BJP की सरकार बनेगी?
Topics mentioned in this article