म्यांमार में आंग सान सू ची की सरकार हटाने वाले सैन्य अधिकारी मिन आंग ह्लाइंग ने जीता चुनाव, बनेंगे राष्ट्रपति

म्यांमार के शीर्ष सैन्य अधिकारी मिन आंग ह्लाइंग राष्ट्रपति चुने गए हैं. 5 साल पहले इन्होंने म्यांमार में तख्तापलट की साजिश रची थी. जिससे 2021 में आंग सान सू की की सरकार गिर गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • म्यांमार के सैन्य अधिकारी मिन आंग ह्लाइंग ने संसदीय चुनाव में 429 वोट लेकर जीत हासिल की है.
  • मिन आंग ह्लाइंग की जीत से म्यांमार में उनकी राजनीतिक पकड़ युद्धग्रस्त माहौल के बीच मजबूत हुई है.
  • 2021 में तख्तापलट के बाद आंग सान सू ची को नजरबंद कर देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Myanmar President Min Aung Hlaing: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में 2021 में तख्तापलट करते हुए आंग सान सू ची की सरकार को हटाने वाले नेता सैन्य अधिकारी मिन आंग ह्लाइंग ने संसदीय चुनाव जीत लिया है. अब म्यांमार के राष्ट्रपति बनेंगे. देश की सेना समर्थित संसद में सांसदों द्वारा डाले गए 584 वोटों में से 429 वोट जीतकर सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने चुनाव जीता. संसद के संयुक्त उच्च और निचले सदन के स्पीकर आंग लिन द्वे ने इसकी पुष्टि की है. मिन आंग ह्लाइंग को चुनाव में मिली जीत यह बताती है कि युद्धग्रस्त देश में उनकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है. 

2021 में हुए तख्तापलट के बाद आंग सान सू ची को किया गया था नजरबंद 

उल्लेखनीय हो कि 2021 के म्यांमार में तख्तापलट के बाद आंग सान सू ची को नजरबंद कर दिया गया था. जिसके बाद देश में व्यापक विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सेना के नेतृत्व के खिलाफ देशव्यापी सशस्त्र प्रतिरोध में बदल गए. विरोध-प्रदर्शन को दबाने के लिए म्यांमार सेना ने मार्शल लॉ लागू किया. जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की जान गई. 

बीते दिसंबर-जनवरी में हुए चुनाव में सेना समर्थित दल को मिली बड़ी जीत

तख्तापलट और उसके बाद हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद बीते दिसंबर और जनवरी में म्यांमार में संसदीय चुनाव हुए थे. जिसमें एकतरफा नतीजा सामने आया. सेना समर्थित पार्टी ने भारी जीत हासिल की. जिसके बाद अब मिन आंग ह्लाइंग के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि आलोचकों ने इस चुनाव को दिखावटी बताया है. 

यह भी पढ़ें - नेपाल, बांग्लादेश से लेकर म्यांमार और श्रीलंका तक... भारत के पड़ोस में क्यों लगी है आग, कौन है पीछे

Advertisement

यह भी पढ़ें - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यांमार की अपदस्थ नेता सू ची की सजा की निंदा की

Featured Video Of The Day
Malda Violence का 'मास्टरमाइंड' गिरफ्तार, चुनाव में 'ध्रुवीकरण' का हथियार? | Mofakkerul Islam