रूस ने एक घंटे में मार गिराए 11 यूक्रेनी ड्रोन, मॉस्को में चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने पड़े बंद

रूसी एयर डिफेंस द्वारा 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद चारों अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद कर दिए गए. उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
4 साल के करीब पहुंचे युद्ध के बीच बढ़े ड्रोन हमले
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मॉस्को में सुरक्षा कारणों से चार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है
  • एयर डिफेंस सिस्टम ने एक घंटे के भीतर राजधानी की ओर बढ़ रहे 11 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है
  • मॉस्को के मेयर सरगेई सोब्यानिन ने स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे ड्रोन हमलों की जानकारी सार्वजनिक की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

रूसी राजधानी मॉस्को में रविवार दोपहर सुरक्षा कारणों के चलते बड़े स्तर पर हवाई परिचालन प्रभावित हुआ. एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा एक घंटे के भीतर 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद शहर के चारों इंटरनेशनल हवाई अड्डों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया. रूसी नागरिक उड्डयन एजेंसी रोसाविआत्सिया ने आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया कि सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर डोमोदेदोवो, व्नुकोवो, झुकोव्स्की और शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उड़ानों की आवाजाही को रोक दिया गया है,

मॉस्को के मेयर का बयान

के मेयर सरगेई सोब्यानिन ने अपने मैक्स चैनल पर लिखा कि एयर डिफेंस ने राजधानी की ओर बढ़ रहे एक और यूएवी (ड्रोन) को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 11 ड्रोन को गिराया जा चुका है. स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे जारी उनके संदेश में यह जानकारी साझा की गई.

ये भी पढ़ें ; रूस ने दक्षिण कोरिया को यूक्रेन को हथियार आपूर्ति के खिलाफ चेताया

4 साल के करीब पहुंचे युद्ध के बीच बढ़े ड्रोन हमले

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अपने चार साल पूरे करने के करीब है. इस दौरान रूस का दावा है कि यूक्रेन की ओर से उसके कई क्षेत्रों, जिसमें मॉस्को भी शामिल है पर नियमित रूप से ड्रोन हमले किए जाते हैं. दूसरी ओर, रूस भी यूक्रेन के कई हिस्सों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों को अंजाम देता रहा है.

फिलहाल क्या हालात

सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डों पर सभी उड़ानें रोकी गई हैं और एयर डिफेंस की तैनाती बढ़ाई गई है. साथ ही हवाई परिचालन बहाल करने को लेकर कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई है.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Donald Trump पर हमले की साजिश? White House Dinner में Firing की पूरी खौफनाक इनसाइड कहानी समझें