युद्ध जारी रखेंगे और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे... इजरायली पीएम नेतन्याहू की कसम

Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका ने शनिवार देर रात तेहरान में एक तेल डिपो पर हमला कर दिया. जिसके बाद वहां आग की लपटें उठती देखी गईं. इस हमले की पुष्टि इजरायली सेना ने की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेंजामिन नेतन्याहू ने खाई ईरान पर हमलों की कसम.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में एक तेल डिपो पर हमला कर मिडिल ईस्ट की स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है
  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान के शासन को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाते हुए युद्ध जारी रखने का वादा किया है
  • ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 1332 नागरिक मारे गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेल अवीव:

ईरान-इजरायल हमलों से मिडिल ईस्ट दहला हुआ है. युद्ध का आज 9वां दिन है. लेकिन हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इजरायल-अमेरिका ने शनिवार देर तेहरान में तेल डिपो पर हमला कर दिया. इजरायल, ईरान को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है. पीएम नेतन्याहू ने जंग जारी रखने और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. इसके बावजूद तेहरान झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें- LIVE: इजरायल ने तेहरान के बड़े तेल डिपो पर किया हमला, ईरान ने भी किया बड़ा पलटवार 

ईरान को लेकर इजरायली पीएम की कसम

इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने टीवी संबोधन में जंग को अपनी पूरी ताकत से जारी रखने का वादा किया है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया, जब ईरान लगातार अपने खाड़ी के पड़ोसियों पर मिसाइल और ड्रोन दाग रहा है. अपनी इस कसम को पूरा करते हुए इजरायल, ईरान में लगातार हमले जारी रखे हुए है. शनिवार देर रात तेहरान में धधकती आग इस बात की गवाही देने के लिए काफी है. 

तेहरान में तेल डिपो पर किया जोरदार हमला

इजरायल और अमेरिका ने शनिवार देर रात तेहरान में एक तेल डिपो पर हमला कर दिया. जिसके बाद वहां आग की लपटें उठती देखी गईं. इस हमले की पुष्टि इजरायली सेना ने की है. एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में तेहरान के आसमान में रात में आग की लपटें देखी गईं. शायद ये पहली बार है जब इस जंग में पहली बार किसी सिविल इंडस्ट्रियल फेसिलिटी को निशाना बनाया गया है.

ईरान में अब तक 1332 नागरिकों की मौत

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की तानातनी के बीच दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका अपने हथियारों का उत्पादन चार गुना करने जा रहा है.वहीं इस जंग से ईरान में भी जमकर नुकसान हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने बताया कि ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 1332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है.

ईरानी खाड़ी देशों पर लगातार कर रहा हमले

ईरान की सरकारी मीडिया ने इस हमले का आरोप अमेरिका और इजरायल ने लगाया है. बता दें कि इससे एक दिन पहले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने खाड़ी के पड़ोसियों पर हमलों के लिए माफी मांगी थी. जबकि उनकी मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी देशों को लगातार निशाना बना रहे थे. इस बीच कट्टरपंथियों ने दावा किया कि तेहरान की युद्ध रणनीति नहीं बदलेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation कैसे सरकार के साथ मिलकर तावड़ू में Development कर रहा है? | Haryana