एल मेंचो तो मर गया, अब आगे क्या? मेक्सिको के 4 खूंखार कार्टेल, जो करते हैं 'मौत का व्यापार'

एल मेंचो भले ही मारा गया, लेकिन मेक्सिको का इतिहास गवाह है कि किसी सरगना की मौत से जंग खत्म नहीं होती बल्कि और खूनी हो जाती है. एल चापो के बाद भी ऐसा ही हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेक्सिको के जलिस्को में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की मौत के बाद कई शहरों में हिंसा भड़क उठी है
  • मेक्सिको में मुख्य रूप से 4 कार्टेल्स का राज चलता है, इनमें से एक का लीडर कुख्यात अल चापो का बेटा है
  • सिनालोआ कार्टेल मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग तस्करी गैंग है जो अमेरिका सहित वैश्विक स्तर पर सक्रिय है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मेक्सिको का पहाड़ी इलाका जलिस्को रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब धुएं का गुबार शांत हुआ, तब तक मेक्सिको का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग्स माफिया सरगना रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ 'एल मेंचो' जख्मी होकर सेना की गिरफ्त में था. अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया. उसके मरने के बाद मेक्सिको के एक दर्जन से ज्यादा शहरों में हिंसा भड़क उठी. एल मेंचो के समर्थकों ने सड़कों पर इतनी गाड़ियां फूंक दीं कि 80 से ज्यादा रोड जाम हो गईं. अब तक 34 गैंग मेंबर्स और नेशनल गार्ड्स के 25 ऑफिसर मारे जा चुके हैं. कार्रवाई अभी जारी है. 

मेक्सिकोः ड्रग कार्टेल्स की जंग का मैदान

एल मेंचो भले ही मारा गया और उसका खतरनाक जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) एक तरह से खत्म होने के कगार पर माना जा रहा है, लेकिन मेक्सिको का इतिहास गवाह है कि किसी सरगना की मौत से जंग खत्म नहीं होती बल्कि और खूनी हो जाती है. मेक्सिको का अंडरवर्ल्ड किसी एक गिरोह की जागीर नहीं, बल्कि शक्तिशाली संगठनों का युद्धक्षेत्र है. वहां इलाकों पर कब्जे, ड्रग्स तस्करी और राजनीतिक खेल के प्यादे और शोहदे बदलते रहे हैं. मेक्सिको पर कई ड्रग कार्टेल्स का राज रहा है. 

मेक्सिको पर राज करने वाले प्रमुख कार्टेल्स

सिनालोआ कार्टेल (Sinaloa Cartel)

इलाका: उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको का सिनालोआ, सोनोरा, चिहुआहुआ, डुरांगो आदि.

प्रभाव: इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना तस्करी गैंग माना जाता है. कभी कुख्यात 'एल चापो' इसका सरगना था. उसके ऊपर नारकोस जैसी चर्चित वेबसीरीज भी बनी है. उसे उम्रकैद होने पर भी यह कार्टेल नहीं बिखरा. अब इसे एल चापो का बेटा ओविडियो गुजमैन लोपेज़ और उसके गैंग चलाते हैं.

ताकत: इसे अमेरिका में कोकीन, हेरोइन और फेंटानिल सप्लाई करने वाला मेन गैंग माना जाता है. इसका नेटवर्क लैटिन अमेरिका, एशिया और यूरोप तक फैला है. बड़े तस्करी नेटवर्क पर इसी का कब्जा है. 

देखें- गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारा गया मैक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया, जानें 'एल मेंचो' की लोकेशन कैसे मिली

जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG)

इलाका: पश्चिमी मेक्सिको के जलिस्को, कोलिमा, मिचोआकन वगैरा. 

प्रभाव : 2010 में लोकल लड़ाकों से शुरु हुआ ये गैंग मेक्सिको का सबसे आक्रामक और तेजी से बढ़ता कार्टेल बन गया था. एल मेंचो इसी का लीडर था. उसकी मौत के बाद अब इसका कोई घोषित सरगना नहीं है. 

Advertisement

ताकत: ये गैंग बहुत खूंखार माना जाता रहा है, जिसने सेना का हेलीकॉप्टर तक मार गिराया था. यह ग्रुप सरेआम फांसी देने और मिलिट्री ग्रेड के हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए कुख्यात है. ये गैंग नकली ड्रग्स खासकर मेथाफेटामाइन और फेंटेनाइल की तस्करी में खासतौर से लिप्त रहा है. ये अपने विरोधियों और अधिकारियों को डरा-धमकाकर हिंसा के दम पर काम करता रहा है. अमेरिका के पश्चिमी तट तक इसने अपने पैर फैला लिए थे. 

गल्फ कार्टेल (Gulf Cartel)

मेक्सिको के सबसे पुराने तस्करी गैंग में से यह एक है. मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी के सीमावर्ती इलाकों तमाउलिपास पर इसका कंट्रोल माना जाता है. अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी सीमा कॉरिडोर तक इसका दखल है. एक दौर था, जब इसे कोकीन का बेताज बादशाह माना जाता था, लेकिन अब यह गिरोह कई छोटे गुटों में बंट चुका है.

Advertisement

लॉस जेटास (Los Zetas)

इस गिरोह को मेक्सिको के पूर्व स्पेशल फोर्सेज के भगोड़े कमांडोज ने खड़ा किया था. ये अपनी बेरहमी, सिर काटने और सामूहिक हत्याओं के लिए कुख्यात रहा है. अपहरण, उगाही में भी ये शामिल रहा है. हालांकि लीडर्स की गिरफ्तार के बाद अब यह संगठन काफी कमजोर हो चुका है. इसके बावजूद अमेरिका के सीमावर्ती इलाकों तक इसकी पहुंच है. 

अब आगे क्या?

मेक्सिको का इतिहास रहा है कि जब भी किसी बड़े सरगना की मौत होती है, गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई छिड़ती है और सैकड़ों मासूमों की जान जाती है. मेक्सिको का ड्रग वॉर हर साल हजारों लोगों की जान लेता है. इन कार्टेल्स के पास न केवल आधुनिक हथियार हैं बल्कि अरबों डॉलर का रेवेन्यू और भ्रष्टाचार का गहरा राजनीतिक जाल भी है.
ये भी देखें- 73 मौतें, जेल से कैदी हुए फरार... ड्रग माफिया 'एल मेंचो' के मारे जाने के बाद मैक्सिको में कैसे हैं हालात? 10 अपडेट

Advertisement
Topics mentioned in this article