El Mencho Killed: मैक्सिको के शक्तिशाली ड्रग माफिया एल मेनचो को आर्मी ने मार गिराया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- मैक्सिको में ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की सैन्य कार्रवाई में मौत के बाद कई राज्यों में हिंसा फैल गई है
- जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के समर्थकों ने हाईवे जाम कर गाड़ियों और दुकानों को आग लगाई है
- कार्टेल के अंदरूनी संघर्ष और सरकार के खिलाफ बदले की कार्रवाई से आगे भी हिंसा की आशंका जताई गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।मैक्सिको में कुख्यात ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ “एल मेंचो” की सैन्य कार्रवाई में मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है. जलिस्को न्यू जेनरेशन या CJNG ड्रग्स कार्टेल के बॉस की मौत के बाद मैक्सिको जल उठा है. सड़कों पर आगजनी, गोलीबारी और दहशत के बीच सरकार, कार्टेल और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. यहां 10 प्वाइंट में समझिए मैक्सिको के हालात कैसे हैं और किस तरह से वहां हिंसा हो रही है.
- “एल मेंचो” की सैन्य कार्रवाई में मौत के कुछ घंटों के अंदर ही हालात बिगड़ गए. कथित तौर पर उसके समर्थक हथियारबंद लोगों ने कई राज्यों में हाईवे जाम कर दिए और गाड़ियों व दुकानों को आग लगा दी.
- कई शहरों में प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील की. ट्रक चालकों को सुरक्षित रास्ते अपनाने या हालात शांत होने तक अपने डिपो लौटने की सलाह दी गई.
- वहीं एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस और एयरोमैक्सिको सहित कई एयरलाइनों ने प्यूर्टो वालार्टा के लिए उड़ानें रद्द कर दीं.
- छह से ज्यादा राज्यों में फैली इस हिंसा ने मैक्सिको में पिछले दो दशकों से चल रही ड्रग कार्टेल के खिलाफ सरकारी जंग की याद दिला दी. अलग-अलग सरकारों की कार्रवाइयों ने देश के बड़े हिस्सों को लंबे समय से हिंसा की चपेट में रखा है.
- रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के एक सदस्य ने कहा कि वह एल मेंचो की मौत का बदला लिया जा रहा है, आगजनी और फायरिंग सरकार के खिलाफ कार्टेल का बदला है. उसने चेतावनी दी कि कार्टेल पर कब्जा करने की कोशिश में आगे और खून-खराबा हो सकता है.
- उस कार्टेल मेंबर ने कहा, “हमले नेता की मौत का बदला लेने के लिए किए गए हैं. हम सरकार के खिलाफ हैं और नाराजगी हैं... लेकिन बाद में अंदरूनी हत्याएं होंगी, क्योंकि एल मेंचो के बाद अलग-अलग समूह कार्टेल पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे.”
- तपलपा में हुई सैन्य कार्रवाई से लगभग पांच घंटे की दूरी पर प्यूर्टो वालार्टा में समुद्र किनारे मौजूद लोग धुएं से ढके आसमान का वीडियो बनाते दिखे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के डेनियल ड्रोलेट ने कहा, “मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा,” और चिंता जताई कि शांत माने जाने वाले इस पर्यटन क्षेत्र में हिंसा का नया दौर शुरू हो सकता है.
- जलिस्को राज्य में बंदूकधारियों ने नेशनल गार्ड के सैन्य पुलिस ठिकाने पर हमला किया. प्रशासन ने होटल मेहमानों को अंदर रहने और सार्वजनिक परिवहन रोकने की सलाह दी, जबकि अन्य राज्यों में टैंकों की तैनाती, रोडब्लॉक और सड़कों पर कार्टेल मेंबर्स की गतिविधियां देखी गईं.
- ट्रक उद्योग संगठन ने बयान में कहा कि वह हाईवे पर हो रही हिंसा से “गहराई से चिंतित” है और ड्राइवरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी. गुआनाजुआतो राज्य में 23 नगरपालिकाओं में 55 घटनाएं और 18 गिरफ्तारियां हुईं, हालांकि शाम तक हालात काबू में बताए गए.
- अधिकारियों ने सैन्य कार्रवाई में मारे गए कुछ कार्टेल सदस्यों और अधिकारियों के अलावा अन्य मौतों की पुष्टि नहीं की। पहले भी कार्टेल नेताओं की गिरफ्तारी या हत्या के बाद हिंसा भड़की है, जैसे 2019 और 2023 में ओविडियो गुजमान की गिरफ्तारी और 2024 में इस्माइल “एल मायो” जाम्बादा की गिरफ्तारी के बाद. अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने कहा, “मैं मैक्सिको से हिंसा के दृश्य बहुत दुख और चिंता के साथ देख रहा हूं… यह आश्चर्य की बात नहीं कि बुरे लोग आतंक से जवाब दे रहे हैं, लेकिन हमें अपना हौसला नहीं खोना चाहिए.” वहीं मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा, “देश के अधिकतर हिस्सों में गतिविधियां पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं.”
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War














