इजरायली हमलों ने ली 100 से ज्यादा बच्चों की जान, लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा

Lebanon Death Toll Rise: लेबनान में इजरायली हमलों के बीच 100 से ज्यादा बच्चों समेत 773 लोगों की मौत ने दुनिया को झकझोर दिया है. 8 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हालिया इजरायली हमलों में अब तक 100 से अधिक बच्चे मारे गए हैं
  • लेबनान में इस संघर्ष के दौरान कुल 773 लोग मारे गए हैं, जिनमें 62 महिलाएं भी शामिल हैं
  • संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक आठ लाख से अधिक लोग युद्ध के कारण अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब एक बेहद विनाशकारी और खतरनाक दौर में पहुंच गया है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल दहला देने वाले आंकड़े जारी करते हुए दावा किया कि हालिया इजरायली हमलों में अब तक 100 से ज्यादा बच्चों की जान जा चुकी है. लेबनान में इस ताजा संघर्ष के दौरान अब तक 773 लोग मारे गए हैं, जिनमें 62 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं तेहरान में भी एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका उस वक्त हुआ जब हजारों लोग फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित 'कुद्स दिवस' रैली के लिए जमा हुए थे.

लेबनान में मासूमों पर बरपा कहर

युद्ध की सबसे भयानक कीमत आम नागरिक चुका रहे हैं. इस युद्ध की सबसे दर्दनाक तस्वीर लेबनान से सामने आई है. जहां इजरायली हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस संघर्ष में अब तक 773 लोग मारे गए हैं. इसमें 100 से अधिक बच्चे और 62 महिलाएं शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, करीब 8 लाख लोग इस युद्ध के बाद बने हालातों के बीच अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.

तेहरान की रैली में जोरदार धमाका

ईरान की राजधानी तेहरान में 'कुद्स डे' (Quds Day) के मौके पर हजारों लोग फिलिस्तीन के समर्थन में और इजरायल के खिलाफ रैली निकाल रहे थे, तभी वहां एक बड़ा धमाका हुआ. इजरायल ने हमले से कुछ समय पहले ही फारसी भाषा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी दी थी. युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में इंटरनेट लगभग पूरी तरह से बंद है, इसलिए बहुत कम लोग इस चेतावनी को देख पाए. यह हमला ठीक उस वक्त हुआ जब ईरान के चीफ जस्टिस एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे.

विमान क्रैश में 6 अमेरिकी जवानों की मौत

इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल अमेरिका को भी नुकसान उठाना पड़ा है. अमेरिकी सेना का एक 'KC-135' रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया है, जिसमें सवार सभी 6 अमेरिकी क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के दौरान यह चौथा विमान है जो क्रैश हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान की धमकी बनाम ट्रंप का भरोसा, क्या वाकई होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट कर सकता है अमेरिका? पूरी बात समझिए

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | ईरान से जंग में फंस गए Trump? | War | America | Mic On Hai