बीएनपी के तारिक रहमान ने बांग्लादेश के कट्टरपंथियों को दिया कड़ा और क्लियर मैसेज

रहमान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता-प्रेमी जनता ने बीएनपी को विजयी बनाया है और इस परिणाम को “जनता की जीत” बताया. आज से सभी स्वतंत्र हैं. सभी को बधाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तारिक रहमान ने तत्काल कानून व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया है.

बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कट्टरपंथियों को कड़ा मैसे दिया. उन्होंने  कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखने का आह्वान किया और एक सुरक्षित और मानवीय बांग्लादेश के निर्माण में सभी से सहयोग मांगा.
रहमान की बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने शुक्रवार को ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की. ​​बीएनपी नेता पहली बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का स्थान लेंगे.

'अन्याय नहीं किया जा सकता'

13वें संसदीय चुनाव में मिली शानदार जीत के एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रहमान ने कहा, “सुरक्षित और मानवीय बांग्लादेश के निर्माण के लिए हमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है. इस बार देश के पुनर्निर्माण में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. किसी भी बहाने से किसी के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता. कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए.” 

तारिक रहमान के सबसे करीबी ने बताया बांग्लादेश की नई सरकार भारत-पाकिस्तान से कैसे संबंध रखेगी

'सभी के विचार महत्वपूर्ण'

रहमान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता-प्रेमी जनता ने बीएनपी को विजयी बनाया है और इस परिणाम को “जनता की जीत” बताया. आज से सभी स्वतंत्र हैं. सभी को बधाई. सभी की भागीदारी से देश में फासीवाद-मुक्त राज्य की यात्रा शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि देश निर्माण में सभी के विचार महत्वपूर्ण हैं. हम सभी के विचारों के आधार पर देश का निर्माण करेंगे.

IIT मद्रास से पास आउट भारतीय छात्र कैलिफोर्निया में लापता, दूतावास भी एक्टिव

झूठ बोलो, जोर से बोलो, मगर राहुल जी... पुडुचेरी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमित शाह

चीन के विदेश मंत्री ने जर्मनी में खड़े होकर अमेरिका और जापान को बुरी तरह धमकाया

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला! Mamata vs Suvendu Adhikari | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article