कनाडा में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थकों का हंगामा, VIDEO

इस हंगामे के कारण कॉन्सर्ट में कुछ देर के लिए अपरातफरी जैसी स्थिति मच गई. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कनाडा के वैंकूवर में हुई. जहां दिलजीत दोसांझ का ‘औरा-2026’ नाम का म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिलजीत दोसांझ.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा के वैंकूवर में हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट में खालिस्तानी समर्थकों ने हंगामा किया
  • प्रदर्शनकारियों ने भारत के खिलाफ नारे लगाए और दिलजीत दोसांझ को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया.
  • खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों ने सिक्योरिटी से भिड़ंत की, जिससे कॉन्सर्ट का माहौल तनावपूर्ण हो गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामे की खबर सामने आई है. यह घटना कनाडा में हुई, जहां दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानी समर्थकों ने नारेबाजी की, झंडे लहराए. सिंगर को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट भी बताया. इस हंगामे के कारण कॉन्सर्ट में कुछ देर के लिए अपरातफरी जैसी स्थिति मच गई. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कनाडा के वैंकूवर में हुई. जहां दिलजीत दोसांझ का ‘औरा-2026' नाम का म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था. शो के दौरान अचानक कुछ लोग खालिस्तान के झंडे लेकर अंदर घुस आए और नारेबाजी शुरू कर दी.

कुछ देर के तनावपूर्ण हुआ माहौल

इन लोगों ने भारत के खिलाफ भी नारे लगाए और दिलजीत पर बीजेपी और आरएसएस का एजेंट होने के आरोप लगाए. मौके पर मौजूद सिक्योरिटी टीम ने जब हालात संभालने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी उनसे भिड़ गए. कुछ देर के लिए कॉन्सर्ट का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया, हालांकि बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया.

पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े थे दोनों आरोपी

सूत्रों के मुताबिक हंगामा करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि नाम के दो लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. इन पर आरोप है कि ये Sikhs for Justice  से जुड़े हुए हैं, जो भारत में बैन संगठन है और इसका प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू है. सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने आगे भी दिलजीत दोसांझ के शो में विरोध करने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें - जिमी फॉलन को दिलजीत दोसांझ ने करवाया भांगड़ा, कॉमेडियन और सिंगर ने किया जमकर डांस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exit Poll With Rahul Kanwal: Bengal से लेकर Tamil Nadu, Kerala-Assam तक, कहां किसकी बन रही सरकार?