'इजरायल ने मार गिराए ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिक', नेतन्याहू ने नए सुप्रीम लीडर को भी दी धमकी

US Israel War against Iran: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लगभग दो हफ्तों की अमेरिका-इजरायल की बमबारी के बाद ईरान पहले जैसा नहीं रहा है और तेहरान की ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और बसीज अर्धसैनिक बल को भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- ईरान के बड़े परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को मारने की धमकी दी है
  • नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कई शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को मौत के घाट उतारा गया है
  • इजरायल ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और बसीज अर्धसैनिक बल को भारी नुकसान पहुंचाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के खिलाफ जंग लड़ रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है. एक तरफ तो बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को मारने की इशारों-इशारों में धमकी दी है. तो दूसरी तरफ उन्होंने दावा किया कि इजरालय ने ईरान के बड़े परमाणु वैज्ञानिकों को मौत के घाट उतार दिया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग शुरू होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर किए गए सैन्य हमले का बचाव किया.

नेतन्याहू ने कहा कि लगभग दो हफ्तों की अमेरिका-इजरायल की बमबारी के बाद ईरान पहले जैसा नहीं रहा है और तेहरान की ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और बसीज अर्धसैनिक बल को भारी नुकसान हुआ है. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल का लक्ष्य ईरान को अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट को दुनिया की नजर से छिपकर आगे बढ़ने से रोकना है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ इजरायली हमलों में ईरान के टॉप के परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं.

हिजबुल्लाह पर हमला जारी रहेगा- इजरालय

इजरायली पीएम ने यह भी कसम खाई कि उनकी सेना हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगी. बता दें कि लेबनान में बसे और ईरान समर्थित इस समूह ने 2 मार्च को इजरायल पर अपना हमला शुरू किया था, ताकि युद्ध की शुरुआत में अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का बदला लिया जा सके. अब नेतन्याहू ने कहा है कि हम हिजबुल्लाह से भारी कीमत वसूलेंगे, और लेबनान की सरकार के लिए बेहतर होगा कि वह हमसे पहले आगे बढ़े और इस कदम में हिस्सा ले.

जब नेतन्याहू से पूछा गया कि इजरायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई और हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के खिलाफ क्या कदम उठा सकता है, तो नेतन्याहू ने इशारों में धमकी दी. उन्होंने कहा कि मैं किसी भी आतंकवादी संगठन के नेताओं को जीवन बीमा नहीं दूंगा… मैं यहां यह नहीं बताना चाहता कि हम क्या योजना बना रहे हैं या क्या करने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई अब सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा नहीं दिखा सकता. साथ ही उन्हें “रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली” बताया.

Advertisement

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि वे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन और खुलकर बात करते हैं.

यह भी पढ़ें: जिस हाइफा पोर्ट पर थी हमले की अफवाह, वहां पहुंचा NDTV, सामान्य दिखा कामकाज

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News
Topics mentioned in this article