सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहे हमले, इजरायल-लेबनान बॉर्डर पर तबाही का मंजर; NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

उत्तरी इजरायल के हानासी स्ट्रीट पर एक मिसाइल सीधे रिहायशी मकान के पास आकर गिरी. धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा है. एनडीटीवी की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां तबाही के निशान साफ देखे जा सकते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Israel- Lebanon Ceasefire: इजरायल-लेबनान सीजफायर का ऐलान हुए अभी कुछ ही मिनट बीते थे कि सरहदों पर फिर से बारूद की गंध फैल गई. युद्धविराम की घोषणा के फौरन बाद दोनों ओर से उल्लंघन की खबरें आईं हैं. इस वजह से शांति की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिरता दिख रहा है. लेबनानी सेना ने इजरायली डिफेंस फोर्सेज पर अपने इलाके में बमबारी का आरोप लगाया, वहीं हिजबुल्लाह की ओर से भी उत्तरी इजरायल में रॉकेट दागकर जवाबी हमला किया गया.

इस ताजा गोलाबारी में इजरायल की तरफ कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं. यह हमला उस वक्त हुआ जब लोग राहत की सांस लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रॉकेटों की गड़गड़ाहट ने एक बार फिर उन्हें बंकरों की ओर भागने पर मजबूर कर दिया.

Photo Credit: NDTV

ग्राउंड जीरो का मंजर

उत्तरी इजरायल के हानासी स्ट्रीट पर एक मिसाइल सीधे रिहायशी मकान के पास आकर गिरी. धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा है. एनडीटीवी की टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां तबाही के निशान साफ देखे जा सकते थे. घरों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर होकर सड़कों पर बिखरे थे और गाड़ियों के परखच्चे उड़ चुके थे.

आसपास के घरों की बाउंड्री वॉल में गहरी दरारें आ गई हैं. धमाके के वक्त घर के अंदर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा भूकंप आया हो. फिलहाल इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां मलबे को हटाने और नुकसान का जायजा लेने में जुटी हैं.

Photo Credit: NDTV

खामोशी के पीछे का खौफ

ताजा अपडेट यह है कि अब दोनों तरफ से गोलीबारी और बमबारी थम गई है. पूरे इलाके में एक अजीब सी अशुभ खामोशी पसरी हुई है. सड़कों पर सन्नाटा है, लेकिन लोगों के जेहन में शोर अभी भी बाकी है.

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों पर सीजफायर होना एक बात है और जमीन पर उसका पालन होना दूसरी बात है. उन्हें डर है कि यह शांति केवल कुछ घंटों की मोहलत है. सीमा पर तैनात सैनिक भी हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि भरोसा टूटने में अब चंद सेकंड का ही वक्त लगता है.

यह भी पढ़ें: ईरानी डेलिगेशन को इस्लामाबाद से लौटने पर मौत का था खतरा, पाक एयरफोर्स ने किया था 'एस्कॉट'; रिपोर्ट में दावा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News: Lok Sabha में गिरा Women Reservation से जुड़ा संविधान संशोधन Bill | Amit Shah
Topics mentioned in this article