इजरायल ने हिज्बुल्लाह की 2 सुरंग की तबाह! 2 KM लंबा था हमास जैसा जाल, अंदर मिले खतरनाक हथियार- VIDEO

Israel Hezbollah War in Lebanon: इजरायली सेना ने बताया कि दोनों बड़ी सुरंगों को लगभग 10 साल में बनाया गया था. ये सुरंग जमीन के अंदर कुल मिलाकर 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Israel Hezbollah War in Lebanon: इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह की सुरंग तबाह की
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायली सेना ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हिज्बुल्लाह की दो बड़ी सुरंगों का पता लगाया और उन्हें तबाह किया
  • इन सुरंगों की लंबाई दो किलोमीटर थी और ये इजरायल की उत्तरी सीमा से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित थीं
  • सुरंगों में स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक, उपकरण मिले जिनसे हिज्बुल्लाह लड़ाके लंबे समय तक जमीन के नीचे रह सकते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इजरायल और हिज्बुल्लाह में सीजफायर के बावजूद जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है- इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के अंदर जमीन के नीचे बने हिज्बुल्लाह के दो बड़े सुरंग का पता लगाया है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के इस अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया है. सेना ने इन सुरंगों की तुलना गाजा में मिली सुरंगों से की है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बताया कि कनतारा इलाके में इन सुरंगों को एक “बहुत बड़े धमाके” से उड़ाया गया.

कुल 2 किलोमीटर लंबी सुरंग, इजरायल के केवल 10 किमी दूर

इजरायली सेना ने X पर एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया कि यह सुरंग अंदर से दिखती कैसी है. इजरायली सेना ने बताया कि दोनों बड़ी सुरंगों को लगभग 10 साल में बनाया गया था. ये सुरंग जमीन के अंदर कुल मिलाकर 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी. बताया गया है कि यह सुरंग इजरायल की उत्तरी सीमा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सेना का कहना है कि वहां स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक और ऐसे उपकरण मिले, जिनसे हिज्बुल्लाह के लड़ाके लंबे समय तक जमीन के नीचे रह सकते थे. 

Advertisement
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मैंने इजरायली सेना (IDF) को आदेश दिया कि ‘ब्लू लाइन' तक के सुरक्षा क्षेत्र में जमीन के ऊपर और नीचे मौजूद सभी आतंकी ढांचे को गाजा की तरह पूरी तरह खत्म कर दिया जाए, ताकि गैलीली इलाके में रहने वाले लोगों को खतरे से बचाया जा सके.” 

बता दें कि ब्लू लाइन करीब 120 किलोमीटर लंबा इलाका है, जो दक्षिणी लेबनान में फैला हुआ है और दोनों देशों के बीच एक तरह की सीमा का काम करता है. वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “हम उनके आतंकी ढांचे को खत्म कर रहे हैं, हम उनके कई-कई लड़ाकों को मार रहे हैं- और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.”

यह भी पढ़ें: इजरायल ने जंग में लेबनान की कितनी जमीन पर कब्जा कर लिया? खुद मैप जारी करके दिखाई सच्चाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: TMC के गढ़ में BJP की सेंध? बंगाल का बाज़ीगर कौन, जानें Rahul Kanwal से!