असीम मुनीर हैं असली बॉस? जी हां, लेकिन भारत के कारण... पाकिस्तान रक्षा मंत्री का कुबूलनामा

पाकिस्तान में एक से बढ़कर एक लोग हैं. शहबाज शरीफ का ट्रंप के साथ लगातार वीडियो वायरल हो रहा है. अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री भी वायरल हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मार्क पर्लमैन के सामने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कई सच स्वीकार कर लिए.

फ्रांस 24 न्यूज चैनल के एंकर मार्क पर्लमैन को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दो दिनों पहले एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू ने ऐसी आग लगाई कि पाकिस्तानी खुद अपने रक्षा मंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं. वहीं ख्वाजा आसिफ ने यहां तक कह दिया कि भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के कारण सेना उनके देश पर इस समय शासन नहीं कर रही है.  सुनिए किस सवाल पर क्या बोले...

  1. क्या गाजा में सेना भेजेंगे :इसमें कोई समस्या नहीं है. एक बार ड्राफ्ट देख लें और हम काफी दिनों से पीस कीपिंग फोर्स दुनिया भर में भेजते रहे हैं. 
  2. इजरायल से क्या संबंध सुधरेंगे: अभी तो मैं ये नहीं देखता. अगर टू नेशन थ्योरी पर काम होता है तो हो सकता है भविष्य में पाकिस्तान के इजरायल से अच्छे संबंध हों.
  3. पाकिस्तान में बम विस्फोटों पर: अफगानिस्तान में हर तरह के आतंकवादियों की फ्रेंचाइजी है. काबूल सरकार आतंकवाद को सेफ हैवन दे रही है.  पाकिस्तान में होने वाले सभी आतंकवादियों घटनाओं में अफगानिस्तान का हाथ है. अगर वो ऐसा करना जारी रखते हैं तो हम कभी भी अफगानिस्तान पर हमला कर सकते हैं. 
  4. भारत पर आरोप: चार दिन तक चले युद्ध में भारत बुरी तरह पिटा. उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बेइज्जती हो रही है. इसलिए अब वो प्रॉक्सी वॉर कर रहे हैं. दिल्ली और काबुल मिलकर काम कर रहे हैं.  उनके काबुल से बहुत अच्छे संबंध हैं. हमारे अभी काबुल डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कोई संबंध नहीं हैं.
  5. असीम मुनीर क्या रियल बॉस: सवाल सुनकर डिफेंस मिनिस्टर गला साफ करने लगते हैं और फिर कहते हैं, जी हां, बहुत से लोग ऐसा कहते हैं. मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन ये एक अरेंजमेंट है. पाकिस्तान का इतिहास रहा है आर्मी सरकार को कंट्रोल करती है. 50 का दशक देखें, 60 का दशक देखें. कई बार हुआ है कि पाकिस्तान की सेना ने सरकार में दखल दिया है या फिर पॉवर को अपने हाथ में ले लिया है. मगर अभी ऐसा नहीं है क्यों कि भारत, अफगानिस्तान से पाकिस्तान को खतरा है. हमारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी, तो सेना हमारी मदद कर रही है. इसे मैं हाईब्रिड गवर्नमेंट कहता हूं. असीम मुनीर मेरे बॉस नहीं हैं.

तुम हमारे नहीं... पाकिस्तान सरकार की बात सुन रो पड़े बलूचिस्तान में फंसे असीम मुनीर के सैनिक

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi Case: 'ये आरोप..' Sultanpur Court में पेशी के बाद क्या बोले राहुल गांधी? | UP News
Topics mentioned in this article