ईरान के सुप्रीम लीडर की लोकेशन पता चल गई! रूस का मुजतबा खामेनेई पर सबसे बड़ा खुलासा

Where is Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मुजतबा का इलाज रूस में किया जा रहा है. लेकिन अब रूसी राजदूत ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
US Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर की लोकेशन पता चल गई!
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर वर्तमान में ईरान में ही मौजूद हैं और उनका इलाज रूस में नहीं हो रहा- रूसी राजदूत
  • रूस के राजदूत एलेक्सी डेडोव ने स्पष्ट किया कि मुजतबा जानबूझकर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं
  • अमेरिका और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा किया गया था कि मुजतबा घायल हैं और उनका इलाज रूस में चल रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Where is Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई कहां हैं? मिडिल ईस्ट की जंग के बीच यह सवाल उसी दिन से पूछा जा रहा है जबसे मुजतबा को ईरान के इस सबसे बड़े पद पर बैठाया गया है. मुजतबा बार-बार संदेश जारी कर रहे हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. ऐसे में उनकी लोकेशन को लेकर अब एक बड़ा दावा ईरान में मौजूद रूस के राजदूत ने किया है. एलेक्सी डेडोव ने यह साफ कर दिया है कि मुजतबा रूस में अपना इलाज नहीं करवा रहे हैं बल्कि वो अभी भी ईरान में ही हैं.

आरटीवीआई न्यूज आउटलेट ने मंगलवार को एक रिपोर्ट छापी, जिसके अनुसार ईरान में रूस के राजदूत ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई देश में ही हैं, लेकिन वह जानबूझकर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं. बता दें कि मुजतबा ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लिया है, जो ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की जंग के पहले ही दिन मारे गये थे.

अमेरिका का मानना ​​है कि मुजतबा स्वयं घायल है और संभवतः उसका अंग-भंग हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मुजतबा का इलाज रूस में किया जा रहा है. लेकिन अब रूसी राजदूत ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने 27 मार्च को भी दावा किया था कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया हो गया है और देश में अब कोई काम कर रहा सुप्रीम लीडर नहीं है. यहां तक ​​​​कि अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई भी या तो मर गए हैं या बुरी तरह घायल हो गए हैं.

रूस के ईरान के साथ घनिष्ठ संबंध हैं, जिसके साथ उसने पिछले साल रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए थे.

यह भी पढ़ें: उधर ट्रंप ने कहा- ईरान का नया सुप्रीम लीडर मारा गया, इधर मुजतबा ने जारी किया नया संदेश

Advertisement
Featured Video Of The Day
ट्रंप ने उठाया एटम बम! 24 घंटे में ईरान पर होगी भयंकर एयरस्ट्राइक, खाड़ी देशों में हड़कंप
Topics mentioned in this article