ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा - होर्मुज में नाकेबंदी जारी रही तो इसे सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा

जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली कंपनी LSEG और केपलर के आंकड़े बताते हैं कि तीन टैंकरों ने सोमवार-मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट पार किया. इनमें पनामा के झंडे वाला 'पीस गल्फ' नाम का जहाज मंगलवार को होर्मुज को पार करके यूएई के हमरिया पोर्ट की तरफ गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होर्मुज को लेकर ईरान ने फिर दे दी अमेरिका को चेतावनी
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी तुरंत हटाने को कहा और इसे युद्धविराम उल्लंघन माना है
  • अमेरिका ने नाकाबंदी की घोषणा के बावजूद दो दिनों में चार जहाज होर्मुज पार करने में सफल रहे हैं
  • तीन टैंकरों ने ईरान के नए समुद्री मार्ग का उपयोग करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

होर्मुज की नाकाबंदी को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव हर बीतते दिन के साथ और बढ़ता दिख रहा है. ईरान ने होर्मुज के आसपास की गई नाकेबंदी को तुरंत प्रभाव से हटाने को कहा है. ईरान ने साफ किया है कि अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता है तो इसे यूएस के साथ हुए सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा. कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी करने की बात कही थी. हालांकि, उसके ऐलान के बाद भी दो दिन में कम से कम 4 जहाज होर्मुज को पार करने में कामयाब रहे हैं. इनमें से तीन टैंकर ऐसे हैं, जिन पर ईरान से संबंधित होने की वजह से अमेरिका ने पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है.अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में ही उसने छह जहाजों को ईरानी बंदरगाहों से बाहर जाने से रोक दिया गया है. 

2 दिन में 4 टैंकर पार निकले

उधर, जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली कंपनी LSEG और केपलर के आंकड़े बताते हैं कि तीन टैंकरों ने सोमवार-मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट पार किया. इनमें पनामा के झंडे वाला 'पीस गल्फ' नाम का जहाज मंगलवार को होर्मुज को पार करके यूएई के हमरिया पोर्ट की तरफ गया. पीस गल्फ टैंकर ने लराक आइलैंड और होर्मुज के बीच ईरान के नए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इस रास्ते को सभी जहाजों के लिए अनिवार्य कर दिया है. 

प्रतिबंधित जहाज भी निकल गए

इससे पहले Rich Starry नाम का कार्गो जहाज होर्मुज पार करके निकला था. इस जहाज को पहले फुल स्टार नाम से जाना जाता था, जिसे अमेरिका ने ईरान की मदद के आरोप में 2023 में ब्लैकलिस्ट कर दिया था. मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, यूएई के शारजाह से आया ये जहाज रात के अंधेरे में स्ट्रेट को पार कर गया, हालांकि बाद में उसने अपनी दिशा बदल ली. 

ईरान का पलटवार और IRGC का दावा

आपको बता दें कि ईरानी मीडिया ने ट्रंप की नाकेबंदी की चेतावनी का खुलेआम मजाक उड़ाया था. ईरान का दावा है कि अमेरिका युद्ध में भी नाकाम रहा और होर्मुज में भी उसे सफलता नहीं मिलेगी. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिकी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में दाखिल होते हैं तो इसे युद्धविराम का उल्लंघन माना जाएगा और इनसे सख्ती से निपटा जाएगा. ईरान ने साफ कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज उसके नियंत्रण में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान अब अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहा, ईरान-US की फेल हुई इस्लामाबाद वार्ता को बता रहा 'मदर ऑफ ऑल डील'

Featured Video Of The Day
Kachehri | Global News | आखिर कहां गायब हो रहें America के वैज्ञानिक? Meenakshi Kandwal | Kachehri
Topics mentioned in this article