इस मासूम को कौन देगा ईदी? अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी नाविक के जनाजे की तस्वीर दिल चीर रही, PHOTOS

हाथ में गुड़िया, गले पर ईरानी झंडे का पेंट, आखों में आंसू और बगल में शहीद नाविक की तस्वीर... ईरान के मशहद शहर से सामने आई इस तस्वीर ने लोगों को झकझोर दिया है. ईद से ठीक पहले शुक्रवार को यह तस्वीर ईरान के मशहद शहर से सामने आई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान के मशहद शहर से सामने आई इस तस्वीर ने लोगों को झकझोर दिया है.

शनिवार को जब पूरी दुनिया में ईद की खुशियां मनाई जा रही होगी, तब ईरान, लेबनान में लाखों लोग मातम मना रहे होंगे. अमेरिका-इजरायल के साथ जारी जंग में जिन लोगों की जान गई, जो विस्थापित हुए, जिनके घर-मकान टूट गए, वो सब अपने भविष्य को लेकर चिंता में डूबे होंगे. ईद के मौके पर ईदी (तोहफे) देने की परंपरा है. लेकिन इस जंग में मारे गए लोगों को ईदी कौन देगा, यह बड़ा सवाल है. शुक्रवार को ईद से ठीक एक दिन पहले ईरान से फिर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिसने लोगों को झकझोर दिया है. ऐसी ही एक तस्वीर ईरान के मशहद शहर से शुक्रवार को सामने आई, जिसमें एक मासूम बच्ची अपने हाथों में गुड़िया लिए IRIS डेना के शहीद नाविक की तस्वीर के बगल में फूट-फूट कर रोती नजर आई. 

मशहद में जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग

ईरानी न्यूज चैनल प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ईरान के मशहद शहर में IRIS डेना के शहीद नाविकों की अंतिम संस्कार यात्रा में हजारों ईरानी नागरिक शामिल हुए. इसके साथ-साथ और भी कई तस्वीरें शेयर की गई है. जिसमें लोगों की भारी भीड़ ईरान की सड़कों पर शहीद नाविकों के जनाजे में शामिल होते नजर आ रहे हैं. 

बच्ची की यह बोलती तस्वीर लोगों को झकझोर रही

हाथ में गुड़िया, गले पर ईरानी झंडे का पेंट, आखों में आंसू और बगल में शहीद नाविक की तस्वीर... ईरान के मशहद शहर से सामने आई इस तस्वीर में एक गहरी और मौन कथा है. तस्वीर में दिख रही बच्ची का विलाप लोगों को झकझोर रहा है. यह दृश्य जंग की उस विनाशकारी त्रासदी को भी बता रही है कि जब दो मुल्क लड़ते हैं तो कितने परिवार उजड़ते हैं.  

IRIS डेना के साथ क्या हुआ था?

IRIS डेना ईरान की नौसेना का एक आधुनिक युद्धपोत था, जो 4 मार्च 2026 को हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी हमले का शिकार हुआ था. अमेरिकी नौसेना की एक परमाणु‑संचालित पनडुब्बी ने इस पर टॉरपीडो हमला किया, जिसके बाद यह जहाज डूब गया. इस हमले में ईरान के 80 से अधिक नाविकों की मौत हुई और कई लोग लापता हो गए. 

Advertisement

IRIS डेना भारत के विशाखापत्तनम में हुए International Fleet Review और MILAN‑2026 हिस्सा लेकर ईरान लौट रहा था. लौटते समय, श्रीलंका के दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जल में उस पर हमला हुआ था. बाद में इस हमले में मारे गए नाविकों के शव ईरान भेजे गए. ईरान में जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो हजारों लोगों की भीड़ उनके जनाजे में शामिल हुए. 

यह भी पढ़ें - PICS: ईरान में 165 बच्चियों की कब्र देख ट्रंप की भतीजी भी सन्न, पूछा- कोई है जो इसे जस्टिफाई करे?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने बनाया ईरान को 2 Second में खत्म करने का प्लान? |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article