अमेरिका का ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट पर मिसाइल अटैक; इजरायल-लेबनान में भी धमाके

अमेरिका के फाइटर जेट गिरने के बाद अब उसने ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल अटैक किया है. दूसरी ओर इजरायली हवाई हमले में लेबनान के टायर बंदरगाह पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए रॉकेट हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हुई है
  • ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला अमेरिका और इजरायल की साझा साजिश का हिस्सा था
  • दक्षिणी खुज़ेस्तान प्रांत के बंदर इमाम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर भी हवाई हमला हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान में अमेरिकी पायलट के लापता होने के बाद अब अमेरिका ने हमले तेज कर दिए हैं. इसी क्रम में ईरान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एक जोरदार धमाका हुआ. सुबह करीब 8:30 बजे गिरे इस रॉकेट की जद में आकर वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड की जान चली गई.  राहत की बात यह रही कि परमाणु संयंत्र की मुख्य इमारतों और सुविधाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.  ईरानी सरकारी मीडिया 'इरना' (IRNA) के मुताबिक,यह हमला अमेरिका और इजरायल की साझा 'साजिश' का हिस्सा था.

ईरान के औद्योगिक ढांचे को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है. ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने जानकारी दी है कि दक्षिणी खुज़ेस्तान प्रांत में स्थित 'बंदर इमाम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स' पर भी हवाई हमला हुआ है. इस हमले में कॉम्प्लेक्स को काफी नुकसान पहुंचा है.

हिजबुल्लाह का किरिअत शमोना पर रॉकेटों से हमला

ईरान पर हुए इन हमलों के जवाब में लेबनान के हथियारबंद संगठन हिजबुल्लाह ने मोर्चा खोल दिया है. हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी इजरायल के किरिअत शमोना शहर को निशाना बनाते हुए रॉकेटों की बौछार कर दी है. संगठन का कहना है कि यह हमला सीधे तौर पर इजरायली सैन्य ठिकानों को दहलाने के लिए किया गया था.

हिजबुल्लाह यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने मारून अल-रास सीमा पर इजरायली सेना की ओर से घायलों को निकालने के लिए बनाए गए एक अस्थाई हेलीपैड को भी निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें: मिसाइल अटैक, गोलियों की बौछार... विमान से गिरे पायलट कैसे बचाते हैं जान, अफगान-वियतनाम जंग के एक्सपर्ट ने बताया

Advertisement

लेबनान के टायर बंदरगाह और बेरूत के रिहायशी इलाकों पर बमबारी

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (NNA) के मुताबिक, दक्षिण लेबनान के ऐतिहासिक शहर टायर में मछुआरों के बंदरगाह पर इजरायल ने हवाई हमला किया.इसमें एक शख्स की मौत हो गई. इजरायली सेना अब सीमावर्ती गांवों जैसे आयता अल-शाब और राम्या में हमले कर रही है. लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाके की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: इन्फ्रारेड सिस्टम, कम दूरी से मार... माजिद मिसाइल ईरान का 'ब्रह्मास्त्र', कैसे धराशायी किए अमेरिका के F15 जैसे बाहुबली फाइटर जेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hormuz Strait | Khamenei | Iran US War | होर्मुज के बंद होने से दुनिया में बड़ा संकट, ग्लोबल ऑयल शॉक!
Topics mentioned in this article