सुप्रीम लीडर से सिक्योरिटी चीफ तक... जंग में मारे गए ईरान के यह 6 सबसे बड़े चेहरे कौन हैं? 

Iran Senior Leaders Killed in US Israel Attack: इजरायली और अमेरिकी हमलों के पहले दिन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद अली लारिजानी सबसे सीनियर ईरानी अधिकारी हैं जिनकी हत्या की गई है. जानिए ईरान के उन 6 टॉप लीडर्स को जिन्होंने अबतक की जंग में जान गंवा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Iran Senior Leaders Killed in US Israel Attack: जंग में ईरान के टॉप 6 लीडर्स मारे गए
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी की मौत हुई है
  • 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद मरने वालों में लारिजानी सबसे सीनियर हैं
  • अमेरिका- इजरायल ने ईरान के शीर्ष सात नेताओं में से 6 को मार गिराया है, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Iran Senior Leaders Killed in US Israel Attack: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग को शुरू हुए 18 दिन गुजर चुके हैं. अबतक की जंग में ईरान को कई बड़े झटके लगे हैं, जिसमें सबसे लेटेस्ट उसकी सिक्योरिटी चीफ की मौत है.  रान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने पुष्टि की है कि उसके सचिव अली लारीजानी एक हमले में मारे गए हैं. 28 फरवरी को इजरायली और अमेरिकी हमलों के पहले दिन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद लारिजानी सबसे सीनियर ईरानी अधिकारी हैं जिनकी हत्या की गई है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के टॉप 7 में से 6 नेताओं को मौत के घाट उतार दिया है.

आयतुल्लाह अली खामेनेई (मारे गए)

आयतुल्लाह अली खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर थे और देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माने जाते थे. 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजारलय ने मिलकर हमला शुरू किया था तो उसी दिन खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया गया था. अलगे कुछ दिनों में इसकी पुष्टि भी हो गई. अली खामेनेई के पास ईरान में सेना, न्यायपालिका और महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसलों पर अंतिम अधिकार था. वे 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे और देश की परमाणु तथा रक्षा नीति पर उनका बड़ा प्रभाव था. उनकी मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है और इजरालय उन्हें भी टारगेट बनाने की बात कर रहा है.

अली लारिजानी (मारे गए)

अली लारिजानी ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव थे. यानी ईरान के सिक्योरिटी चीफ. वे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. इससे पहले वे ईरान की संसद के स्पीकर भी रह चुके थे. वे अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ होने वाले परमाणु वार्ताओं और विदेश नीति में भी प्रभावशाली नेता थे. उनकी मौत से ईरान की सुरक्षा नेतृत्व व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि रणनीतिक लिहाज से अली लारिजानी की मौत को ईरान के लिए अली खामेनेई की मौत से भी बड़ा झटका माना जा रहा है.

अली शामखानी (मारे गए)

अली शामखानी नेशनल डिफेंस काउंसिल के प्रमुख थे और वे सुप्रीम लीडर के  सीनियर सुरक्षा सलाहकार भी रहे थे. वे पहले ईरान के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे. उन्होंने ईरान की क्षेत्रीय सुरक्षा रणनीति और सैन्य योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे कूटनीतिक और सैन्य दोनों मामलों में प्रभावशाली माने जाते थे. हमलों के दौरान उनकी भी मौत हो गई है.

Advertisement

मोहम्मद पाकपोर (मारे गए)

मोहम्मद पाकपोर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के कमांडर-इन-चीफ थे. IRGC ईरान की सबसे शक्तिशाली सैन्य संस्थाओं में से एक है. पाकपोर सैन्य अभियानों और आंतरिक सुरक्षा की देखरेख करते थे. उन्होंने कई वर्षों तक ईरान की रक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अमेरिका-इजरायल की ओर से हमलों की पहली ही लहर (28 फरवरी) के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

अमीर नासिरजादेह (मारे गए)

अमीर नासिरजादेह ईरान के रक्षा मंत्री थे. वे देश की सैन्य योजना, हथियार विकास और रक्षा नीतियों की जिम्मेदारी संभालते थे. इससे पहले वे वायुसेना में सीनियर अधिकारी रह चुके थे. उन्होंने ईरान के ड्रोन और विमानन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई थी. इनकी मौत इजरायल के हमले में हुई.

Advertisement

अब्दुल रहीम मौसवी (मारे गए)

अब्दुल रहीम मौसवी ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ थे. इस पद पर रहते हुए वे ईरान की सेना और अन्य सैन्य बलों में समन्वय (कार्डिनेशन) के लिए जिम्मेदार थे. वे देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में से एक थे. उन्होंने रक्षा रणनीति और सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया. इनको भी इजरायल ने ही मौत के घाट उतारा

मसूद पेजेशकियन (जिंदा)

मसूद पेजेशकियन ईरान के राष्ट्रपति हैं और वे अभी जीवित हैं. राष्ट्रपति के रूप में वे सरकार और प्रशासन का संचालन करते हैं. वे देश की आर्थिक और घरेलू नीतियों को लागू करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान का प्रतिनिधित्व करते हैं. ईरान की राजनीतिक व्यवस्था में राष्ट्रपति सुप्रीम लीडर के अधीन काम करता है. अब तक की जंग में वे ईरान के प्रमुख जीवित नेताओं में से एक माने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान के लिए जंग में सुप्रीम लीडर की मौत से भी बड़ा झटका है सिक्योरिटी चीफ का मरना! समझिए ऐसा क्यों?

Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद गुस्से में ईरान, हमले किए तेज | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING