बहरीन और दुबई के होटलों में करेंगे धमाके, ईरान ने अमेरिकी फौज को दे डाली धमकी

ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के होटल मालिकों को लेकर अल्टीमेटम जारी किया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उनके होटलों में अमेरिका के सैन्यकर्मियों को ठहराया जाता है तो ऐसे प्रतिष्ठान वैध सैन्य लक्ष्य माने जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के होटल मालिकों को लेकर अल्टीमेटम जारी किया है और चेतावनी दी है.
  • ईरान ने कहा कि यहां अमेरिकी सैन्यकर्मियों को ठहराया जाता है तो ऐसे प्रतिष्ठान सैन्य लक्ष्य माने जा सकते हैं.
  • रिपोर्ट का दावा है कि अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने मध्य पूर्व के कई नागरिक इलाकों में अपनी मौजूदगी बना ली है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के दौरान लगातार दोनों ओर से एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. जहां अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान को निशाना बना रहे हैं. वहीं ईरान, इजरायल के साथ ही मिडिल ईस्‍ट के देशों में बने अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है. हालांकि अब ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के होटल मालिकों को लेकर अल्टीमेटम जारी किया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उनके होटलों में अमेरिका के सैन्यकर्मियों को ठहराया जाता है तो ऐसे प्रतिष्ठान वैध सैन्य लक्ष्य माने जा सकते हैं. यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने दी है. 

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी हमलों और सहयोगी उग्रवादी समूहों के साथ संयुक्त अभियानों के बाद अमेरिकी सेना ने क्षेत्रीय होटलों में शरण ली है. इन हमलों में पूरे मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें: इजरायली सेना सैनिकों की भारी कमी से कभी भी 'ढह' सकती है, खुद IDF चीफ ने सरकार के सामने रखे '10 रेड फ्लैग'

मध्‍य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी 

वहीं, समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी उन सभी ठिकानों पर लागू होती है जो विदेशी सैन्य कर्मियों को पनाह देते हैं, और अगर ऐसी गतिविधियां जारी रहती हैं तो यह चेतावनी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी. 

Advertisement

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने मध्य पूर्व के कई नागरिक इलाकों में अपनी मौजूदगी बना ली है. इनमें बेरूत के पुराने एयरपोर्ट के पास एक लॉजिस्टिक बेस, दमिश्क का रिपब्लिक पैलेस, फोर सीजंस और शेरेटन होटल शामिल बताए गए हैं. इसके अलावा अमेरिकी मरीन को इस सप्ताह जिबूती इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है, जिन्हें इस्तांबुल और सोफिया के रास्ते वहां पहुंचाया गया. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज बना ‘बारूद का दरवाजा': क्या ईरान की धमकी के बीच यहां से गुजरने की हिम्मत कर पाएंगे अमेरिकी जहाज?

Advertisement

स्थानीय नागरिकों को ढाल बनाने का आरोप 

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने के खिलाफ चेताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी सैनिक अपने सैन्य ठिकानों से भागकर नागरिक स्थलों का इस्तेमाल कर रहे हैं और स्थानीय नागरिकों को ढाल बना रहे हैं. 

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तेहरान सहित कई शहरों पर संयुक्त हमले किए थे. इन हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और कई नागरिक मारे गए थे. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी नियंत्रण कड़ा कर दिया है. 
 

Featured Video Of The Day
भोजपुरी गानों पर संभल SP विश्नोई का डांस, होने वाली पत्नी की शान क्या-क्या बोले- VIDEO
Topics mentioned in this article