ट्रंप की 48 घंटे वाली डेडलाइन पर ईरान का पलटवार- 'नागरिक ठिकानों पर हमला हुआ तो विनाशकारी जवाब देंगे'

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर मंगलवार को उनकी समय सीमा समाप्त होने से पहले ईरानी सरकार ने शांति समझौता नहीं किया तो 'पूरे ईरान को उड़ा दिया जाएगा'. अब ईरान ने इसका जवाब दिया है कि झुकेगा नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान का जवाब

ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इजरायल ने उसके नागरिक ठिकानों पर हमला किया तो ईरान की तरफ से "बहुत अधिक विनाशकारी" जवाबी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर मंगलवार को उनकी समय सीमा समाप्त होने से पहले ईरानी सरकार ने शांति समझौता नहीं किया तो 'पूरे ईरान को उड़ा दिया जाएगा'. अब ईरान ने इसका जवाब दिया है कि झुकेगा नहीं.

ईरानी सेना की सैन्य कमान के हेडक्वाटर, खतम अल-अंबिया के एक प्रवक्ता ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, "अगर नागरिक ठिकानों पर हमले दोहराए जाते हैं, तो हमारे आक्रामक और जवाबी कार्रवाई के अगले चरण बहुत अधिक विनाशकारी और व्यापक होंगे." यह जानकारी ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने अपनी रिपोर्ट में दी है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगले 48 घंटे में अगर ईरान होर्मुज को शिपिंग के लिए फिर से खोलने के समझौते की उनकी मांगों के आगे नहीं झुकता है तो अमेरिका उसे तबाह कर देगा. एक्सियोस और फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "एक अच्छा मौका है, लेकिन अगर वे कोई डील नहीं करते हैं, तो मैं वहां सब कुछ उड़ा दूंगा." 

राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान "नष्ट हो गया है, नष्ट हो गया है. और हर दिन बदतर होता जा रहा है."

उन्होंने एबीसी न्यूज को बताया, "हर दिन उन्हें और अधिक पुल बनाने होंगे, और उन्हें अधिक बिजली संयंत्र और अन्य सभी चीजें बनानी होंगी... ऐसा कोई देश नहीं है जिसने कभी इस तरह की मार झेली हो."

Advertisement

अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ (ट्रंप) ने अपने हमलों से नागरिक जीवन के बड़े पैमाने पर होने वाली नुकसान पर चिंताओं को भी खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें लगता है कि जो लोग उनकी सरकार का विरोध करते हैं वे शासन को कमजोर करने के लिए ऐसे हमलों का समर्थन करेंगे. उन्होंने एक्सियोस को बताया, "वे (ईरानी लोग) डर में जी रहे हैं. उन्हें डर है कि हम युद्ध के बीच में ही चले जाएंगे, लेकिन हम नहीं जा रहे हैं."

यह भी पढ़ें: ईरान हारा नहीं है... अमेरिकी पायलट के लिए चले 48 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन ने 4 चीजें साबित कर दीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kejriwal Vs Judge: Justice Swarana Kanta को केजरीवाल की चिट्ठी क्यों किया Mahatma Gandhi का जिक्र?
Topics mentioned in this article