- इजरायल ने अमेरिकी सहायता से दिन के उजाले में ईरान पर एक खतरनाक एयर स्ट्राइक किया है
- ईरान ने इजरायल के इस हमले पर कड़ा और तबाह कर देने वाला जवाब देने की धमकी दी है
- अमेरिका और ईरान के बीच जेनेवा में बातचीत चल रही थी, उसी दौरान इस हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए
इजरायल ने आज दिन के उजाले में अमेरिकी मदद से ईरान पर खतरनाक एयर स्ट्राइक कर पूरी दुनिया को चौंका दिया. खुद पर हुए हमले से तिलमिलाए ईरान ने भी धमकी दी है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईरान ने इजरायल के इस हमले पर कड़ा जवाब देने की बात कही है. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जेनेवा में बातचीत भी चल रही थी. उस बीच ये हमला सवाल खड़े कर रहा है. इस बीच शीर्ष नेता खामनेई भी गायब हैं और कहीं खुफिया जगह पर छिप गए हैं.
इजरायली अटैक पर आ गया ईरान का जवाब
इजरायल की ओर से दिन के उजाले में किए गए इस एयर स्ट्राइक पर ईरान तमतमा गया है. उसने सीधे और तीखे शब्दों में कहा कि ईरान की
प्रतिक्रिया बेहद कड़ी और ‘तबाह कर देने वाली' होगी. सूत्रों के मुताबिक, तेहरान जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताई हैं.
अंत आपके नियंत्रण में नहीं है...
ईरान के रक्षा समिति के हेड इब्राहिम अजीजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि हमने आपको पहले ही चेतावनी दी थी.अब आप ऐसी राह पर चल पड़े हैं, जिसका अंत अब आपके नियंत्रण में नहीं है.
इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला
इजरायली डिफेंस फोर्स ने बताया कि ईरान की तरफ से मिसाइल दागे जाने का पता चला है.आईडीएफ का कहना है कि ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें छोड़ी गई हैं.अगले कुछ मिनटों में सायरन बज सकते हैं. जिन इजरायली नागरिकों को अलर्ट मिले हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षित कमरों या संरक्षित स्थानों में चले जाना चाहिए.













