एक घंटे में 7 दावे, सभी झूठे... डोनाल्‍ड ट्रंप के 'होर्मुज नाकाबंदी' वाले बयान पर बोला ईरान

ईरानी संसद के स्‍पीकर मोहम्‍मद बगेर गालिबफ ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने "एक घंटे में सात दावे" किए  हैं, जिनमें से सभी "झूठे" थे. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दावे वास्तव में क्या थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईरान की संसद के स्‍पीकर मोहम्‍मद बगेर गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज स्‍ट्रेट खुला नहीं रहेगा.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज स्‍ट्रेट बंद करने की चेतावनी दी है.
  • ईरान की संसद के स्‍पीकर मोहम्‍मद बगेर गालिबफ ने कहा कि ट्रंप ने एक घंटे में सात दावे" किए हैं, सभी झूठे थे.
  • डोनाल्‍ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बम गिराना शुरू कर सकता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और अमेरिका के बीच एक ओर बातचीत की कोशिशें जारी है तो दूसरी ओर बयानबाजी में दोनों ही ओर से बेहद तल्‍खी भी नजर आ रही है. ईरान की संसद के स्‍पीकर मोहम्‍मद बगेर गालिबफ ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी को जारी रखता है तो ईरान होर्मुज स्‍ट्रेट को बंद कर देगा. गालिबफ की ओर से यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नाकाबंदी को "पूरी तरह से लागू" रखने की घोषणा के कुछ वक्‍त बाद दी गई है. साथ ही उन्‍होंने ट्रंप पर एक घंटे में सात झूठे दावे करने का भी आरोप लगाया है. 

गालिबफ ने एक्‍स पर एक पोस्ट में दावा किया कि होर्मुज स्‍ट्रेज से आने-जाने का निर्धारित मार्ग और ईरान की अथॉरिटी की अनुमति के आधार पर ही तय होगा. उन्‍होंने साफ कहा कि "नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज स्‍ट्रेट खुला नहीं रहेगा."

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान फिर बनेगा मेजबान, सोमवार को इस्लामाबाद में फिर बैठेंगे US-ईरान लीडर्स, शांति वार्ता के अगले दौर की तैयारियां तेज

होर्मुज खोलने की ईरान ने की घोषणा 

यह बयान ईरान द्वारा युद्धविराम की शेष अवधि के लिए होर्मुज स्‍ट्रेट को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खोलने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "लेबनान में हुए युद्धविराम के अनुरूप, होर्मुज स्‍ट्रेट से सभी कमर्शियल जहाजों का आवागमन युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है, यह ईरान के पोर्ट एंड मैरिटाइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पहले से घोषित कॉर्डिनेटेड रूट पर ही लागू होगा."

Advertisement

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के साथ समझौता पूरा होने तक होर्मुज स्‍ट्रेट की नौसैनिक नाकाबंदी बरकरार रहेगी. हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह प्रक्रिया बहुत ही जल्‍द पूरी हो जाएगी क्योंकि अड़चनों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: उधर होर्मुज खुला, इधर एक महीने और बढ़ गई रूसी तेल खरीदने की छूट, भारत को किस तरह होगा फायदा?

Advertisement

ट्रंप पर झूठे दावे करने का आरोप 

डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका "फिर से बम गिराना" शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा, "हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन (ईरानी बंदरगाहों पर) नाकाबंदी जारी रहेगी. इसलिए नाकाबंदी है, और दुर्भाग्य से हमें फिर से बम गिराना शुरू करना पड़ेगा."

इस पर गालिबफ ने कहा होर्मुज स्‍ट्रेट खुला रहेगा या बंद और इसे नियंत्रित करने वाले नियम जमीनी स्तर पर तय किए जाएंगे, सोशल मीडिया से नहीं. साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने "एक घंटे में सात दावे" किए  हैं, जिनमें से सभी "झूठे" थे. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दावे वास्तव में क्या थे. 

होर्मुज स्‍ट्रेट एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, जिससे दुनिया के करीब पांचवें हिस्‍से की तेल आपूर्ति होती है. ईरान युद्ध के दौरान करीब दो महीने तक इसके बंद रहने से कई देशों में कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति पर असर पड़ा है, अब जबकि ईरान ने इसे पूरी तरह से खोल दिया है, यह साफ नहीं है कि कमर्शियल जहाज परिचालन फिर से शुरू करने के लिए कब आश्वस्त होंगे. वॉल स्‍ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह जहाज स्पष्ट सुरक्षा गारंटी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: मुंबई के विकास के लिए Adani ग्रुप ने MHADA से मिलाया हाथ | Motilal Nagar Mumbai
Topics mentioned in this article