ईरान के नए सुप्रीम लीडर के खिलाफ भी शुरू हुआ विरोध, महिलाएं लगा रहीं 'मुजतबा मुर्दाबाद' के नारे- VIDEO

Who is Iran's Next Supreme Leader: अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद उनके बेटे मुजतबा अली खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Who is Iran's Next Supreme Leader: मोज्तबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मोज्तबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है
  • मोज्तबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद तेहरान में उनके खिलाफ नाराबाजी हो रही है
  • अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेताओं की हत्या की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका-इजरायल की तरफ से शुरू किए गए जंग के बीच ईरान में बड़ा फैसला लिया गया है. जंग के पहले ही दिन जान गंवाने वाले पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे अयातुल्लाह मुजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बना दिया गया है. इस बीच सबसे बड़ी खबर है कि इस ऐलान के तुरंत बाद तेहरान में उनके खिलाफ नारे सुनाई दिए. सोशल मीडिया पर 17 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं फारसी भाषा में “मुजतबा की मौत हो” जैसे नारे लगाती हुई सुनाई दे रही हैं.

वीडियो में दूर से धार्मिक नारे भी सुनाई दे रहे हैं. यह वीडियो रात के समय किसी इमारत की खिड़की से बनाया गया लगता है.

हालांकि NDTV इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है.

मोज्तबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

ईरान में सुप्रीम लीडर चुनने वाली धार्मिक संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने रविवार शाम घोषणा की कि मुजतबा खामेनेई को उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई का उत्तराधिकारी बनाया गया है. अयातुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमलों में मौत हो गई थी. यानी जंग के पहले ही दिन.

Advertisement

56 साल के मुजतबा खामेनेई 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर बने हैं. उनकी नियुक्ति से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो सकते हैं. ट्रंप ने ऐलान से पहले रविवार को कहा था कि वॉशिंगटन को भी इस चयन में अपनी राय देने का अधिकार होना चाहिए. अब डोनाल्ड ट्रंप ने मोज्तबा खामेनेई के इस प्रमोशन पर केवल इतना कहा है कि "हम देखेंगे कि क्या होता है."

उन्होंने ऐलान से पहले ABC न्यूज से कहा था कि अगर नए सुप्रीम लीडर को हमारी मंजूरी नहीं मिलेगी, तो वह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा. इसी बीच इजरायल ने भी रविवार को चेतावनी दी कि अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में जिसे भी चुना जाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है.

अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच जंग

मिडिल ईस्ट में बड़ा संकट तब पैदा हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए. इन हमलों में 86 साल के अली खामेनेई और ईरान के कई शीर्ष नेता मारे गए. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं.

Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार अब तक ईरान में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इजरायल में एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इस युद्ध में कम से कम 7 अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई है. ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उन्होंने ईरान पर हमला इसलिए किया क्योंकि ईरान से तुरंत खतरा पैदा हो गया था. ट्रंप ने कहा, “अगर हम पहले हमला नहीं करते, तो वे इजरायल पर हमला कर देते और अगर संभव होता तो हम पर भी हमला करते.”

यह भी पढ़ें: कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा? जानिए जंग के बीच अली खामेनेई के बेटे को कितनी ताकत मिली 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में जहां हुआ Attack वहां से देखें NDTV के Nazir Masoodi की Ground Report
Topics mentioned in this article