अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के जिस स्कूल में हुई 85 बच्चियों की मौत, हिला देगा वहां का VIDEO

ईरान में जिस स्कूल पर यह हमला हुआ, उसका नाम शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल है. यह लड़कियों का एक प्राथमिक स्कूल है. अमेरिका-इजरायल की ओर से से किए गए हवाई हमलों में इस स्कूल पर भी बमबारी की गई. जिसमें वहां पढ़ने के लिए आई 85 छात्राओं की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के मिनाब स्थित स्कूल की बिल्डिंग तबाह, 85 छात्राओं की मौत.
तेहरान:

Iran Minab School Video: अमेरिकी-इजरायल के हमले में शनिवार को दक्षिणी ईरान के मिनाब जिले में स्थित एक प्राथमिक स्कूल बच्चों का क्रबगाह बन गया. हमले में इस स्कूल में पढ़ने वाली 85 बच्चियों की मौत हो गई. मौत का यह आकंड़ा लगातार बढ़ रहा है. हमले में स्कूल का दो मंजिला भवन बुरी तरह से तबाह हो गया है. हमले में स्कूल की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा ढ़ह गया. बिल्डिंग के एक दूसरे हिस्से में आग लग गई. बताया जाता है कि स्कूल पर जिस समय हमला हुआ, उस समय वहां पढ़ने के लिए सैकड़ों बच्चियां मौजूद थी. मिनाब के स्कूल के दो वीडियो सामने आए है. एक वीडियो में स्कूल भवन तबाह नजर आ रहा है. आस-पास लोगों की बड़ी भीड़ है. एक दूसरे वीडियो में मरने वाली स्कूली बच्चियों के बैग नजर आ रहे हैं. 

ईरान के विदेश मंत्री बोले- इस अपराध को अनदेखा नहीं किया जा सकता

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस स्कूल पर हुए हमले के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- यह तबाह इमारत दक्षिणी ईरान में स्थित लड़कियों का एक प्राथमिक विद्यालय है. इस पर दिनदहाड़े बमबारी की गई, जब यह छात्राओं से खचाखच भरा हुआ था. केवल इसी जगह पर दर्जनों मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई है. ईरानी जनता के खिलाफ इन अपराधों को अनदेखा नहीं किया जाएगा.

मिनाब के स्कूल पर हुए हमले पर ईरान के विदेश मंत्री का पोस्ट.

मिनाब में बच्चियों के प्राथमिक स्कूल पर हमला

जिस स्कूल पर यह हमला हुआ, उसका नाम शाजारे तैय्यबेह एलीमेंट्री स्कूल है. यह लड़कियों का एक प्राथमिक स्कूल है. अमेरिका-इजरायल की ओर से से किए गए हवाई हमलों में इस स्कूल पर भी बमबारी की गई. जिसमें वहां पढ़ने के लिए आई 85 छात्राओं की मौत हो गई.

ईरान के राष्ट्रपति बोले-इस हमले को हम कभी नहीं भूलेंगे

Iran Military Monitor नामक एक्स अकाउंट से मिनाब में बच्चियों की मौत पर ईरान के राष्ट्रपति का संदेश लिखा गया है. जिसमें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मिनाब के प्राथमिक विद्यालय में हुए हमले को हृदयविदारक त्रासदी कहा है. उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले में दर्जनों निर्दोष विद्यार्थियों की शहादत ने पूरे ईरानी राष्ट्र तथा विश्व भर के स्वतंत्रता-प्रेमी लोगों के हृदयों को पीड़ा है. यह बर्बर कृत्य इस भूमि का अपमान करने वालों द्वारा किए गए अपराधों के लंबे इतिहास में एक और काला अध्याय जोड़ता है—ऐसे अपराध जो हमारे राष्ट्र के ऐतिहासिक स्मृति से कभी नहीं मिटेंगे.

राष्ट्रपति ने राहत-बचाव दल से की अपील

राष्ट्रपति ने आगे लिखा मैं इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं. शोक संतप्त परिवारों, मिनाब के सम्मानित लोगों और पूरे ईरानी राष्ट्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं उनके गहरे दुख में शामिल हूं. मैं क्षेत्र के सभी राहत एवं चिकित्सा केंद्रों और संबंधित अधिकारियों से भी अपील करता हूं कि वे अपने सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाएं और घायलों की तत्काल और निर्बाध देखभाल तथा उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने को प्राथमिकता दें.

यह भी पढ़ें - US-Israel Attack Iran LIVE : दुबई में लगातार धमाके जारी, हमले में कई लोग घायल
यह भी पढ़ें - Video: ईरान के हमले के बीच दुबई एयरपोर्ट बंद, रद्द हुईं उड़ानें, यात्रियों में अफरातफरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Attack On Iran: इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत - रिपोर्ट | War Breaking | Iran