ईरान का बड़ा दावा, कहा - हमने अमेरिका के F-18 को मार गिराया

बीते रविवार को भी ईरान ने एक ऐसा ही दावा किया था. ईरान ने अपने उस दावे में कहा था कि उसने अमेरिका के  सुपर फाइटर जेट F-15 को मार गिराया है और धमकी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने तक अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की अपनी धमकी पर अमल करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने इजरायल-अमेरिका से जारी युद्ध के बीच एक बड़ा दावा किया है. IRGC ने कहा है कि उसने अमेरिका के लड़ाकू विमान F-18 मार गिराया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक उसने ये कार्रवाई अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से की है. हालांकि, ईरान के इस दावे की अभी तक किसी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है. 

आपको बता दें कि बीते रविवार को भी ईरान ने एक ऐसा ही दावा किया था. ईरान ने अपने उस दावे में कहा था कि उसने अमेरिका के  सुपर फाइटर जेट F-15 को मार गिराया है और धमकी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने तक अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की अपनी धमकी पर अमल करते हैं, तो वह खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला करेगा. ईरान की यह धमकी तब आई थी जब उसकी मिसाइलें हवाई सुरक्षा को भेदते हुए दक्षिणी इजरायल के दो कस्बों पर गिरीं, जिनमें से एक में परमाणु संयंत्र स्थित था. इससे युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही तेहरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता फिर से सिद्ध हो गई थी.

ट्रंप ने दी थी ये धमकी

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की सख्त चेतावनी देते हुए ट्रूथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा था कि अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (समुद्री रास्ता) को पूरी तरह नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके अलग-अलग पावर प्लांट्स पर हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा. ट्रंप ने कहा था कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी, लेकिन ईरान के सैन्य अभियान कमान ने जवाब दिया कि अगर उसके देश की सुविधाओं पर हमला किया गया, तो क्षेत्र में "अमेरिका से संबंधित सभी ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और Desalination Infrastructure" को निशाना बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ईरान का अब क्रूज मिसाइल से USS अब्राहम लिंकन पोत पर हमले का दावा, जानें कादिर मिसाइल कितनी घातक?

Advertisement

यह भी पढ़ें: तेहरान के ग्राउंड जीरो से NDTV पर पहली रिपोर्ट: जंग, जुनून और शांति प्रयासों की इनसाइड स्टोरी

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War Day 26: 'माइंड गेम' में फंसेगा ईरान? या नहीं झुकेगा, जीत तक लड़ेगा? | NDTV India
Topics mentioned in this article