Iran-Israel War Live: ईरान-इजरायल जंग का अंत कब होगा,इसका फैसला न जाने कब होगा. वो अलग बात है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग-अलग बयानों में इस युद्ध के अंत की बात करते हैं पर अगले ही पल उनका रुख बदल जाता है. दोनों देशों के बीच जारी वॉर अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है. ईरान ने इजरायल के दो शहरों अराद और डिमोना पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं जिसके बाद वहां कुल 100 से ज्यादा घायल हो गए. इजरायल ने भी जवाबी हमले में तेहरान पर स्ट्राइक कर दी है. इधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे के अंदर खोलने की चेतावनी दी है.ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा. ईरान ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि यदि उनके पावर ग्रिड या बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ तो वह पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल से जुड़े तेल और गैस के ठिकानों को निशाना बनाएगा. ईरान-इजरायल युद्ध से जुड़े हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी
Iran-Israel War Live Updates | Donald Trump | Benjamin Netanyahu | Iran-Israel Missile Attacks | Strait Of Hormuz | US-Israel Strikes Iran | Know All War Updates Here
Iran-Israel War Live Updates: ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात
ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल से हमला करने में सक्षम है. डेली मेल ने बताया कि सबमरीन, एचएमएस एनसन में टॉमहॉक ब्लॉक IV लैंड-अटैक मिसाइलें और स्पीयरफिश हेवीवेट टॉरपीडो लगे हैं, और माना जा रहा है कि यह उत्तरी अरब सागर के गहरे पानी में है. इसका मतलब है कि अगर लड़ाई बढ़ती है तो ब्रिटिश सेना के पास ईरान पर हमला करने की क्षमता है.
Iran-Israel War Live Updates: ईरान के हमलों से सहमा इजरायल, इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने जाहिर की चिंता
इजरायल में ताजा हालात पर भारतीय-इजरायली इन्फ्लुएंसर रिवाइटल मोसेस ने अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने बताया कि लोग वहां पर सायरन और डर के साए में जिंदगी बिता रहे हैं. मोसेस ने कहा, "मैं 2020 में इजरायल आई थी तो अब छह साल हो गए हैं. अभी, इजरायल में हालात डर और चिंता से भरे हुए हैं. खासकर यहां रहने वाले आम लोगों के दिलों में बहुत डर है, क्योंकि इजरायल पर कभी भी हमला हो सकता है और कोई भी ऐसे लगातार डर के साथ नहीं रहना चाहता."
उन्होंने आगे कहा, "हम सायरन के बीच अपनी जिंदगी जीते रहते हैं. चाहे किराने का सामान खरीदना हो, वीडियो बनाना हो, काम करना हो या बच्चों की पढ़ाई हो, सब कुछ सायरन बजते ही होता है. जब मिसाइलें गिर रही होती हैं, तो लोग घर के अंदर, शेल्टर के पास रहने की कोशिश करते हैं और हो सके तो शेल्टर में ही सो जाते हैं, क्योंकि हमले सुबह एक या तीन बजे भी हो सकते हैं.
ईरान-इजरायल युद्ध पर WHO की ये चेतावनी पूरी दुनिया को टेंशन में डाल देगी | who warns nuclear threat iran israel war natanz dimona attacks tedros
WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस ने ईरान-इज़रायल युद्ध के खतरनाक चरण में पहुंचने की चेतावनी दी है. नतांज और डिमोना के परमाणु केंद्रों के करीब हुए हमलों ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है.
Iran-Israel War Live Updates: होर्मुज पर कंट्रोल से पैसे कमाने की तैयारी कर रहा ईरान
एक ईरानी सूत्र ने CNN को बताया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर अपने नियंत्रण से पैसा कमाने की योजना बना रहा है. रिपोर्टों से पता चलता है कि टैंकरों को वहां से गुजरने के लिए हर बार लगभग 2 मिलियन डॉलर देने पड़ सकते हैं. सूत्र ने ट्रंप को चेतावनी दी कि वे ईरान की शर्तें मान लें, वरना उन्हें राजनीतिक नतीजों का सामना करना पड़ सकता है. इस स्ट्रेट में तेहरान ही तय करता है कि कौन वहां से गुजरेगा और किन शर्तों पर.
Iran-Israel War Live Updates: अमेरिका ने पावर प्लांट को पहुंचाया नुकसान, तो पूरी तरह बंद कर देंगे होर्मुज: IRGC
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि अगर ट्रंप ईरान की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाने की अपनी धमकियों को अंजाम देते हैं, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा.
खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा, अगर ईरान के पावर प्लांटों को लेकर अमेरिका की धमकियों को अंजाम दिया जाता है, तो जवाबी कदम उठाए जाएंगे. होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और इसे तब तक दोबारा नहीं खोला जाएगा जब तक हमारे पावर प्लांट फिर से बन नहीं जाते.
Iran-Israel War Live Updates: इजरायल ने हिज्बुल्लाह कमांडर को मारा
इजरायली सेना ने हिज़्बुल्लाह की रदवान फोर्स यूनिट के स्पेशल फोर्स कमांडर और अन्य आतंकवादियों को मार गिराया. IDF ने बताया कि वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के मजदल सेल्म इलाके में हिज़्बुल्लाह कमांडर अबू खलील अल-बर्गेई और उनके साथ दो अन्य आतंकवादियों को मार गिराया. अल-बर्गेई हाल के सालों में 'रदवान फ़ोर्स' यूनिट का हिस्सा थे और मारे जाने के समय, वे इस यूनिट की स्पेशल फ़ोर्स की कमान संभाल रहे थे. उनके नेतृत्व वाली यह यूनिट IDF बलों को निशाना बनाने के लिए आतंकवादी साजिशें रचती है और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है. इसके अलावा, कल रात IDF ने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया.
Iran-Israel War Live Updates: पूरी दुनिया के लिए ईरान खतरा: बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराद में मिसाइल हमले पर कहा, 'अगर आपको इस बात का सबूत चाहिए कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा है, तो पिछले 48 घंटों ने यह साबित कर दिया है. पिछले 48 घंटों में ईरान ने एक आम नागरिक इलाके को निशाना बनाया.'
नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि अब ईरान के पास यूरोप के अंदर तक पहुंचने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि उसके मिसाइल खतरे, जिनमें लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की लॉन्चिंग भी शामिल है. यह पूरी दुनिया को अपनी जद में ले सकती है और इनके लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की जरूरत है.
Iran-Israel War Live Updates: दुनिया के देश ईरान के खिलाफ एकजुट हों... जंग के बीच बोले नेतन्याहू
ईरान जंग के बीच इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अब समय आ गया है कि बाकी देशों के नेता भी ईरान के खिलाफ एकजुट हों. मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मैं उनमें से कुछ को इस दिशा में आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं. लेकिन अभी और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है.
खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी निवेश पर हमला करेंगे- ईरान की नई धमकी, एक F-15 फाइटर जेट उड़ाने का भी दावा | Iran threatens to destroy US investments in Gulf countries claims to have shot down 1 F-15 fighter jet
इजरायल के दिमोना में मध्य पूर्व का एकमात्र परमाणु शस्त्रागार माना जाता है, हालांकि इजरायल ने कभी भी परमाणु हथियार रखने की बात स्वीकार नहीं की है, और जोर देकर कहता है कि यह स्थल रिसर्च के लिए है. आज तड़के ईरान ने इस पर हमला कर दिया.
Iran-Israel War Live Updates: UAE में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता: राजदूत
UAE ने भारत को भरोसा दिलाया है कि खाड़ी देश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. उसने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सुरक्षित रखा जाता है और परिवार की तरह माना जाता है.
Iran-Israel War Live Updates: कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत
AP की रिपोर्ट के अनुसार, कतर ने बताया है कि खाड़ी देश के जलक्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है.
Iran-Israel War Live Updates: अरद-डिमोना में मिलाकर कुल 180 लोग घायल हुए-इजरायल ने जारी किए आधिकारिक आंकड़े
ईरान के दो शहरों अरद और डिमोना में किए मिसाइल से हमले ने लोगों का काफी नुकसान कर दिया. इजरायल ने अब इसका आधिकारिक डेटा जारी किया है. इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में हाल की घटनाओं के बाद अरद और डिमोना क्षेत्रों से कई लोग घायल होने की जानकारी मिली है. अरद में कम से कम 116 लोग घायल हुए हैं जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई है.डिमोना में कम से कम 64 लोग घायल हुए हैं.जिनमें 1 व्यक्ति की हालत गंभीर है. कुल 180 लोग इस हमले में घायल हुए हैं.
Iran-Israel War Live Updates: कतर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में 6 की मौत, एक लापता, गृह मंत्रालय ने की पुष्टि
कतर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं.जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है.मंत्रालय ने X पर पोस्ट किए गए बयान में कहा कि देश के समुद्री क्षेत्र में चल रहे खोज और बचाव अभियान ने सात में से 6 व्यक्तियों का पता लगा लिया है.विशेष टीमें लापता व्यक्ति की तलाश के लिए गहन और निरंतर प्रयास कर रही हैं. मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
Iran-Israel War Live Updates:दो शहरों पर हुए हमलों के बाद आया इजरायल का बयान,सबको सुरक्षित स्थानों में जाने के निर्देश
अरद क्षेत्र पर हुए हमले के बाद इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने कहा कि देश वर्तमान स्थिति को गंभीर संघर्ष के रूप में देख रहा है और सरकार तथा सुरक्षा बल लगातार हालात का सामना करने के लिए कदम उठा रहे हैं.मंत्री ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें,शेल्टर और सुरक्षित स्थानों में जाएं और आधिकारिक चेतावनियों पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित नागरिकों के साथ है.उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है और स्थिति को संभालने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की जा रही है.
Iran-Israel War Live Updates: होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर 22 देशों के लिखे पत्र पर बोला ईरान- सिर्फ दुश्मन देश नहीं
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,ईरान के अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) में प्रतिनिधि ने कहा है कि ‘शत्रु’ देशों को छोड़कर सभी जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं,बशर्ते वे सुरक्षा और सुरक्षित संचालन से जुड़े समन्वय का पालन करें. इससे पहले 22 देशों ने साझा बयान जारी कर होर्मुज पर ईरान के रवैये पर आपत्ति जताई थी.
Iran-Israel War Live Updates: ईरान से संयम की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं: ईरानी अधिकारी
ईरानी अधिकारी इस्माइल बकाई ने Sky News से बात करते हुए कहा कि जब देश पर लगातार हवाई हमले हो रहे हों तो ईरान से संयम की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है.बकाई ने कहा कि जिन पक्षों ने हमले शुरू किए हैं उन्हें पहले अपनी कार्रवाई रोकनी चाहिए,तभी तेहरान किसी प्रतिक्रिया या संयम पर विचार कर सकता है.
Iran-Israel War Live Updates: ईरान-इजरायल के बीच जारी है एक दूसरे पर हमले
रिपोर्टों के अनुसार ईरान की ओर से किए मिसाइल हमले के बाद इजरायल के केंद्रीय हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. यह घटनाएं मिसाइलों के इजरायली क्षेत्र की ओर दागे जाने के तुरंत बाद सामने आईं. फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
Iran-Israel War Live Updates:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर UAE, फ्रांस,जर्मनी समेत इन देशों का संयुक्त बयान
संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान, कनाडा, कोरिया गणराज्य, न्यूज़ीलैंड, डेनमार्क, लातविया, स्लोवेनिया, एस्टोनिया, नॉर्वे, स्वीडन, फ़िनलैंड, चेकिया, रोमानिया, बहरीन, लिथुआनिया और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर एक संयुक्त बयान जारी किया है. बयान में कहा गया कि बयान में कहा गया कि हम खाड़ी क्षेत्र में ईरान की ओर से वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हालिया हमलों,तेल और गैस संयंत्रों पर हमलों और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को ईरानी बलों की ओर से प्रभावी रूप से बंद किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं.आगे कहा गया कि हम बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं.हम ईरान से अपील करते हैं कि वह तुरंत अपनी धमकियां, बारूदी सुरंगें बिछाने,ड्रोन और मिसाइल के हमले और जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही रोकने के प्रयासों को बंद करे और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 2817 का पालन करे.
Iran-Israel War Live Updates: ईराक के एक ग्रुप ने अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना:दावा
इराक में सक्रिय एक समूह ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने वाली कई कार्रवाई की हैं.समूह का कहना है कि ये हमले इराक और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में किए गए.रिपोर्टों के अनुसार, ग्रुप ने यह भी कहा कि इन घटनाओं में ड्रोन और रॉकेट जैसे हथियारों का उपयोग किया गया.इन दावों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस स्थिति को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Iran-Israel War Live Updates:हमारा मकसद किसी भी मुस्लिम देश से टकराव या विवाद करना नहीं;ईरानी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेझेश्कियन ने खाड़ी देशों और ईरान के बीच तनाव को लेकर कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी मुस्लिम देश से टकराव या विवाद करना नहीं है.हम इस्लामी देशों के साथ संघर्ष नहीं चाहते हम सब भाई हैं.यह स्थिति एक ऐसे छिपे हुए दुश्मन की वजह से बनी है,जो हमारे समाज और मुस्लिम देशों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है. हमारा ध्यान अपने देश और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर है और इसी आधार पर हम अपनी बात स्पष्ट और दृढ़ रूप में रख रहे हैं.
Iran-Israel War Live Updates:होर्मुज पर ईरान का एक और बयान
ईरान के खातम‑अल‑अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहीम जोल्फगरी ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मौजूदा हालात में ईरान अपने देश और क्षेत्र की सुरक्षा को प्रमुखता दे रहा है.उन्होंने कहा कि ईरान का उद्देश्य एक स्थायी और सुरक्षित माहौल बनाए रखना है और यह कि देश क्षेत्रीय स्थिरता तथा मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है.
Iran-Israel War Live Updates: इजरायल ने शुरू कर दिया ईरान पर जवाबी हमला
इजरायल की न्यूक्लियर सिटी डिमोना पर हमले के बाद इजरायल ने भी तेहरान पर जवाबी हमले बोलने शुरू कर दिए हैं.इजरायली सेना ने कहा है कि उसने तेहरान में ईरानी सरकारी ढांचे को निशाना बनाने के लिए एक नई सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है.
Iran-Israel War Live Updates: होर्मुज स्ट्रेट वाली ट्रंप की धमकी पर आया ईरान का जवाब
डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे के अंदर खोलने वाली चेतावनी पर ईरान ने भी जवाब दिया है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज न खोलने पर ईरान के पावर प्लांट पर हमले की बात कही थी.ईरान के 'खातम अल-अंबिया' सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाघरी ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके पावर ग्रिड या बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ तो वे पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल से जुड़े तेल और गैस के ठिकाने,खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले बड़े प्लांट (जो खाड़ी देशों के लिए जीवन रेखा हैं),अमेरिका और इजरायल से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी और संचार नेटवर्क को निशाना बनाएंगे.














