तेल, ड्रोन अटैक और विस्फोट... सैटेलाइट से दिखा सऊदी की सबसे बड़ी रिफाइनरी का ईरानी हमलों ने क्या हाल किया

Iran Drone Attack on Saudi Arabia Aramco Oil refinery: अमेरिका और ईरान के बीच जंग की आग सऊदी के तेल रिफाइनरी तक पहुंच गई थी. इसपर ईरान ने ड्रोन से अटैक किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Iran Drone Attack on Saudi Arabia Aramco Oil refinery: सऊदी अरब की रिफाइनरी पर ईरान का हमला

Iran Drone Attack on Saudi Arabia Aramco Oil refinery: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के शुरू किए गए युद्ध ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है. अमेरिका ने अपने हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मौत के घाट उतार दिया है. इसके बाद से ईरान ने अपने जवाबी हमलों में पूरे वेस्ट एशिया में मौजूद अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाया है. उसने इन देशों में बंदरगाहों, हवाई अड्डों, आवासीय भवनों और होटलों के साथ-साथ दिग्गज तेल कंपनियों को निशाना बनाया है. इसी क्रम में सोमवार, 2 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच जंग की आग सऊदी के तेल रिफाइनरी तक पहुंच गई थी. ईरान के ड्रोन अटैक के बाद सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने अपनी रास तनुरा तेल रिफाइनरी को बंद कर दिया. 

ड्रोन अटैक के बाद रास तनुरा तेल रिफाइनरी का हाल

अब इस रास तनुरा तेल रिफाइनरी के सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है जो दिखा रही है कि यह हमला किस बड़े स्तर का था और इससे रिफाइनरी को कितना नुकसान पहुंचा है.

ड्रोन अटैक के बाद रास तनुरा तेल रिफाइनरी का हाल

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सरकार के करीबी एक सूत्र ने चेतावनी दी कि तेल सुविधाओं पर अगर ईरान इससे बड़ा हमला करता है तो फिर सऊदी की तरफ से सैन्य प्रतिक्रिया शुरू हो सकती है. सूत्र ने सरकारी तेल कंपनी अरामको पर हुए हमले का जिक्र करते हुए एएफपी को बताया, "यह निर्भर करता है कि इसे ईरानी नेतृत्व द्वारा अरामको पर सीधे हमले के रूप में देखा जाता है या किसी अवैध भटके ड्रोन (rogue drone) के रूप में."

सूत्र ने कहा कि अगर ईरान अरामको पर ठोस हमला करता है तो सऊदी अरब ईरानी तेल सुविधाओं को निशाना बनाएगा. एक अन्य सूत्र ने एएफपी को बताया कि सऊदी सेना ने अपनी तैयारी का स्तर बढ़ाकर "पूर्ण अलर्ट" कर दिया है.

ध्यान रहे कि तेल सुविधाओं पर ईरान का हमला सऊदी अरब तक सीमित नहीं है. अबू धाबी में, एक ड्रोन ने फ्यूल टैंक टर्मिनल पर हमला किया, जिससे आग लग गई, हालांकि संचालन प्रभावित नहीं हुआ. अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, "अबू धाबी अधिकारियों ने ड्रोन द्वारा मुसाफा फ्यूल टैंक टर्मिनल को निशाना बनाए जाने के कारण लगी आग पर आज प्रतिक्रिया दी है. स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा."

इसी तरह कतर ने सोमवार को दो ईरानी बॉम्बर्स को मार गिराया और तरलीकृत प्राकृतिक गैस के (LNG) उत्पादन रोक दिया. कतर की वायु सेना ने दो सुखोई एसयू-24 बॉम्बर्स को मार गिराया. कतर के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. यह पहली बार है जब किसी खाड़ी देश ने ईरानी विमानों को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें: ईरान का दुबई में डबल अटैक! अमेरिकी सैनिकों की बिल्डिंग को ड्रोन से उड़ाया, ऑस्ट्रेलियाई बेस पर भी हमला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel war oil impact: ईरान ने बंद किया Hormuz Way! क्या भारत में खत्म होगा Petrol-diesel?