हर तरफ काला धुआं... सैटेलाइट तस्वीरों में देखें ईरान ने दुबई में मचाई कितनी तबाही

Iran Attack In Dubai: ईरान ने गल्फ देशों की तरफ सैकड़ों ड्रोन से हमला किया है. ये अलग बात है कि उनमें से ज्यादातर को डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया. लेकिन इन ड्रोन के मलबों ने दुबई में कई मशहूर लोकेशन जैसे बुर्ज अल अरब लग्जरी होटल और पाम जुमरैया को काफी नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ईरान के हमले में दुबई में भारी नुकसान.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दुबई की सैटेलाइट तस्वीरों में फरवरी के अंत तक शहर की सुंदरता और विकास साफ तौर पर नजर आ रहा था
  • ईरान ने यूएई पर ड्रोन हमलों की बौछार की, जिससे दुबई के आसमान में धुएं का गुबार दिखा
  • ड्रोन हमलों में बुर्ज अल अरब और पाम जुमरैया जैसे महंगे होटलों और आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

24 फरवरी को दुबई शहर की सैटेलाइट तस्वीरों में बढ़िया सड़कें, रोशनी से जगमगाती इमारतें और कृत्रिम द्वीप बड़े ही सुंदर ढंग से दिखाई दे रहे थे. लेकिन 1 मार्च तक को ये तस्वीर ही बदल गई. इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद तो दुबई की तस्वीर ही बदल गई है. ईरान ने यूएई में ड्रोन हमलों की बौछार कर दी और 1 मार्च को खूबसूरत शहर दुबई के आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई पड़ा. सैटेलाइट तस्वीरों ने जो दिखाया है वो शहर में तबाही की तस्दीक करती हैं. 

ये भी पढ़ें- तेल, ड्रोन अटैक और विस्फोट... सैटेलाइट से दिखा सऊदी की सबसे बड़ी रिफाइनरी का ईरानी हमलों ने क्या हाल किया

खूबसूरत दुबई का ऐसा हाल रुला देगा

दशकों से दुबई को प्रवासियों से लेकर मिडिल ईस्ट के अन्य हिस्सों की तुलना में अस्थिरता से बचने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में देखा जाता रहा है. संघर्ष क्षेत्रों और तनातनी वाले इलाकों से भागकर अरब देशों के नागरिक और पश्चिम देशों के प्रोफेशनल दुबई आते रहे हैं. यहां कम टैक्स और कारोबार के अवसरों के कारण यहां काफी विकास हुआ है. इन चीजों ने इस शहर में 90 फीसदी आबादी प्रवासियों की कर दी है. 

ड्रोन हमलों में महंगे होटलों और घरों को नुकसान

ईरान ने गल्फ देशों की तरफ सैकड़ों ड्रोन से हमला किया है. ये अलग बात है कि उनमें से ज्यादातर को डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया लेकिन इन ड्रोन के मलबों ने दुबई में कई मशहूर लोकेशन को काफी नुकसान पहुंचाया है. जिन मशहूर जगहों को नुकसान पहुंचा है उनमें बुर्ज अल अरब लग्जरी होटल और पाम जुमरैया है. ये इलाका महंगे घरों, होटल के लिए मशहूर है. 

Advertisement

ईरान के हमलों से खौफ में दुबई के लोग

यहां के नागरिकों को आसमान में ड्रोन और धमाकों ने डराकर रख दिया है. दुबई में हमले का शेयर किया जा रहे वीडियो पर वहां के प्रशासन ने सख्ती बरतने की चेतावनी दी है. कुछ दिन पहले ऑनलाइन शेयर किए इन वीडियों को कुछ इन्फ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से हटाना भी शुरू कर दिया है. रविवार तक ईरान के हमले पूरे खाड़ी इलाके में फैला लोगों में डर भी फैला है. वहां लोग आम तौर पर शांति के माहौल देखने के आदि हैं. यूएई के मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मंगलवार तक घर से ही काम करने को कहा है.

अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर हो रहे हमले

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए गए अचानक हमले में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे. उनके साथ कुछ और बड़े टॉप कमांडर भी मारे गए. इस हमले के बाद ईरान ने इसका बदला लेने की कसम खाई थी. इसके बाद ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों की तरफ मिसाइलों से हमला कर दिया. इजरायल ने इस हमले को ईरानी लीडरशिप के खिलाफ न रुकने वाला हमला बताया था.अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि कई अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. 

Advertisement

ईरान में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत

उधर, तेहरान में लगातार धमाके सुनाई दे रहे हैं और आसमान में उठता धुआं साफ दिख रहा है. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. ईरान की सरकारी एजेंसी इरान के मुताबिक, दक्षिणी ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हमले में करीब 165 लोग मारे गए हैं. इजरायल की सेना ने कहा कि उन्हें इस हमले के बारे में जानकारी नहीं है जबकि अमेरिकी सेना ने कहा कि वो इन रिपोर्ट की जांच कर रहा है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Trump Big Statement On Iran | क्या 'समझौता' करने वाले हैं ट्रंप? | War News