- ईरानी सेना ने तीन अप्रैल को अमेरिकी F-15E फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था
- अमेरिका ने पुष्टि की कि इस फाइटर जेट में दो पायलट थे और एक पायलट का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है
- ईरान ने पहले भी सोशल मीडिया पर अमेरिका के खिलाफ होर्मुज जलसंधि और तेल आपूर्ति को लेकर कड़े संदेश दिए हैं
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच तीन अप्रैल का दिन ईरान के लिए बेहद खास रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन ईरानी सेना ने अमेरिकी फाइटर जेट F-15E को मार गिराने का दावा किया. हालांकि, दिन ढलते ढलते ईरान के इस दावे पर अमेरिका के अधिकारियों ने खुद ही मुहर लगा दी. अमेरिका के अनुसार इस फाइटर जेट में उसको दो पायलट थे. उसका कहना है कि उसने अपने एक पायलट का रेस्क्यू कर लिया है.
अमेरिका ने जैसे ही इस बात की पुष्टि की कि ईरान ने उसके एक फाइटर जेट को मार गिराया है. इसके बाद से ही ईरान उसके इस कबूलनामा को लेकर उससे मौज लेने लगा. ईरान की तरफ से एक AI वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. जिसमें वो अमेरिका के पायलट को आगे-आगे भागते दिखाया गया है. और उसका पीछे ईरानी सेना है. पायलट को पैरासूट के साथ दिखाया गया है. ये सोशल मीडिया पोस्ट थाईलैंड में ईरान के दूतावास की तरफ से किया गया है.
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अमेरिका के साथ जारी युद्ध में ईरान ने उसे लेकर सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की है. इससे पहले साउथ अफ्रीका में ईरान के दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा था कि ईरान को होर्मुज पूरी तरह खोलना पड़ेगा और अमेरिका इस पर अपना कंट्रोल ले सकता है. ताकि वैश्विक तेल आपूर्ति सुरक्षित रहे. इसके जवाब में ईरान ने एक AI जनरेटेड तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. इस तस्वीर में होर्मुज के रास्ते अमेरिकी झंडे में लिपटे ताबूत तैरते दिखाए गए हैं.
F-35 फाइटर जेट का 'मजाक'
अमेरिका के सबसे ताकतवर फाइटर जेट में से एक F-35 है. ईरान ने इसे भी नहीं बख्शा. ईरान के सोशल मीडिया हैंडल ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें F-35 को 'ऑफ' (OFF) मोड में दिखाया गया. ईरान ने इसे (OF)F-35 लिखकर यह संदेश दिया कि उनकी मिसाइल टेक्नोलॉजी और डिफेंस सिस्टम के सामने अमेरिका का यह सबसे महंगा लड़ाकू विमान भी एक खिलौने की तरह बंद हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच नए रास्ते से गुजर रहे हैं जहाज, भारत समेत दुनियाभर को बड़ी राहत













