ईरान और इजरायल ने एक दूसरे के तेल ठिकानों पर शुरू किया बड़ा हमला, कई शहरों में बड़े धमाके

ईरान और इजरायल एक दूसरे पर लगातार बड़े हमले कर रहे हैं. दोनों देश एक दूसरे के सैन्य ठिकानों और ऑयल रिफाइनरी को भी लगातार निशाना बना रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईरान और इजरायल में और बढ़ी टकरार
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान और इजरायल के बीच शनिवार देर रात से बड़े हमलों का सिलसिला शुरू हुआ है जो लगातार जारी है
  • इजरायल ने ईरान के कई शहरों में तेल टैंकर्स को निशाना बनाया जबकि ईरान ने हाइफा रिफाइनरी पर मिसाइलें दागीं
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़ा हमला होने की घोषणा करते हुए कड़ी चेतावनी दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और इजरायल युद्ध में हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं. शनिवार देर रात से ही ईरान और इजरायल एक दूसरे पर लगातार बड़े हमले कर रहे हैं. शनिवार की देर रात इसकी शुरुआत पहले इजरायल ने की जब उसने ईरान के कई शहरों और खासकर तेहरान में स्थित तेल के टैंकर्स को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल के हाइफा रिफाइनरी पर जमकर मिसाइलें दागी हैं. 

ईरान और इजरायल के बीच हालात हर बीतते समय के साथ और खराब होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि ईरान पर आज की रात बड़ा हमला होने वाला है. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो उसकी हालत नरक से भी खराब कर देंगे. ट्रंप की इस चेतावनी पर ईरान ने भी जवाब दिया था. ईरान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका को चेताते हुए कहा था कि अगर ईरान पर कोई बड़ा हमला हुआ तो तेहरान इसका करारा जवाब देगा. 

इन हमलों को लेकर इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने भी एक बयान जारी किया है. उन्होंने दावा किया है इजरायल के ताजा हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा है कि हम ईरान में बड़ी जीत के करीब हैं. हमने अपने हमले में उनके परमाणु बुनियादी ढांचे, कमांड सेंटर और सैन्य अड्डों, हथियार कारखानों, मिसाइल डिपो और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: ट्रंप की घुड़की के बाद इंग्लैंड का सरेंडर, ब्रिटेन ने मिलिटरी बेस पर हो गई यूएस आर्मी की एंट्री

Advertisement
Featured Video Of The Day
योगी को किन लोगों से है खतरा... बाबा रामदेव ने बता दिया पूरा सच
Topics mentioned in this article