कभी नरम, कभी गरमः डोनाल्ड ट्रंप कैसे बदलते रहे अपनी भारत नीति? 1 साल की टाइमलाइन से समझिए

India- US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारत और अमेरिका "एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं" जिसके तहत अमेरिका टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
India- US Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है और व्यापार समझौते पर सहमति जताई है
  • अमेरिका ने 2025 में भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचा दिया था, जिससे दोनों देशों के संबंध खराब हुए
  • भारत ने चीन और रूस के साथ रिश्ते सुधारते हुए EU के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया और अब ट्रंप नरम पड़े हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या करेंगे, इसे एडवांस में शायद वो खुद भी नहीं बता सकते. डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल पहले दूसरी बार अमेरिका में राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली थी और तबसे भारत को लेकर उनकी नरम-गरम नीति देखने को मिली है. अब ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसमें रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत जुर्माने वाला टैरिफ भी था. अब उन्होंने दावा किया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुई है.

पिछले साल भारत-अमेरिका संबंध क्यों खराब हो गए थे?

2025 के अप्रैल और अगस्त के बीच, ट्रंप ने अमेरिका में भेजे जाने वाले सामानों पर शुरुआत में 25% टैरिफ लगाकर भारत को चौंका दिया था. बाद में भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद का हवाला देते हुए अमेरिका ने 25% टैरिफ और बढ़ा दिया. इस टैरिफ घोषणाओं की वजह से अमेरिका में भेजे जाने वाले अधिकांश भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% तक बढ़ गया और दोनों देशों के बीच संबंधों को खटास दिखने लगी.. भारत ने ट्रंप की कार्रवाई को अनुचित बताया. भारत ने कहा कि वो अपनी घरेलू जरूरत की वजह से रूस से तेल खरीदता है. अगर परेशानी रूस से व्यापार करने की वजह से ही है तो खुद अमेरिका और यूरोप उससे व्यापार पूरी तरह बंद क्यों नहीं करते.

ट्रंप टैरिफ की टाइमलाइन

  • 2 अप्रैल, 2025- ट्रंप ने अमेरिका में "लिबरेशन डे" शुरू किया और तमाम देशों पर ​​टैरिफ की घोषणा की. भारतीय आयातों पर भी 26% "पारस्परिक टैरिफ" लगाया गया.
  • 10 अप्रैल 2025- ट्रंप ने टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया और सभी अमेरिकी आयातों पर 10% टैरिफ बरकरार रखा.
  • 31 जुलाई 2025- ट्रंप ने सभी भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ की घोषणा की और कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो जुर्माने वाला टैरिफ लगाएगा.
  • 7 अगस्त 2025- ट्रंप ने रूसी तेल की निरंतर खरीद का हवाला देते हुए अमेरिका में भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ बढ़ा दिया. भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ अमेरिकी व्यापार भागीदारों में सबसे अधिक था.
  • 2 जनवरी 2026- अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया.

टैरिफ से रिश्तों में पड़ी खटास, अपने स्टैंड से नहीं हिला भारत

2025 के मध्य तक, अमेरिका-भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की संभावनाएं खराब हो गईं. बढ़ते तनाव के बीच बातचीत रुक गई. तब तक, ट्रंप ने जापान और यूरोपीय यूनियन के साथ बड़े डील कर लिए थे. इतना ही नहीं भारत के प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी टैरिफ पर बेहतर शर्तों की पेशकश की थी. भारत-पाकिस्तान संघर्ष में मध्यस्थता के बारे में ट्रंप की तरफ से किए गए बार-बार के झूठे दावे ने बातचीत को और तनावपूर्ण बना दिया. आगे जून में कनाडा में जब G7 बैठक हुई तो पीएम मोदी ने ट्रंप के वाशिंगटन आने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया. मोदी ने एक भाषण में कहा कि वह किसानों के हितों की रक्षा करेंगे, यह संकेत देते हुए कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील कृषि क्षेत्र में असहमति पर बातचीत विफल रही.

भारत ने भी इस बीच चीन और रूस के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर जोर दिया. भारत ने यूरोपीय संघ के साथ एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया. अब ट्रंप भी नरम पड़ गए हैं. उन्होंने भारत पर लगे टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है और कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है.

यह भी पढ़ें: पहले EU से डील, फिर धुरंधर बजट, अब अमेरिकी टैरिफ की टेंशन भी खत्म…एक हफ्ते में इकोनॉमी के लिए 3 अच्छी खबरें

यह भी पढ़ें: कार से लेकर कपडों तक, टैरिफ में 32% की राहत से भारत के किन सेक्‍टर्स को होगा बड़ा फायदा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Tariff Breaking News: Donald Trump का बड़ा ऐलान, भारत पर इतने फीसदी घटाया टैरिफ | Breaking
Topics mentioned in this article