गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारा गया मैक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया, जानें 'एल मेंचो' की लोकेशन कैसे मिली

Mexican drug lord El Mencho killed: मैक्सिको की आर्मी ने एक ऑपरेशन चलाकर शक्तिशाली ड्रग माफिय एल मेंचो को मार गिराया है. यहां जानिए एल मेंचो की गर्लफ्रेंड के जरिए आर्मी कैसे उस तक पहुंची थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mexican drug lord El Mencho killed: गर्लफ्रेंड के जरिए एल मेंचो तक पहुंची मैक्सिको की सेना
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मैक्सिको की सेना ने कुख्यात ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मुठभेड़ में मार गिराया है
  • एल मेंचो की गर्लफ्रेंड की लोकेशन ट्रैक कर सेना ने उसके तापाल्पा स्थित ठिकाने पर छापा मारा था
  • अमेरिकी सेना के नॉर्दर्न कमांड ने भी मैक्सिको की सेना को ऑपरेशन में तकनीकी और खुफिया सहायता प्रदान की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मैक्सिको की सेना ने देश के सबसे वांटेड ड्रग माफिया सरगना "एल मेंचो" को मार गिराया है और सबसे खास बात है कि उस कुख्यात ड्रग लॉर्ड तक पहुंचने के लिए उसकी एक गर्लफ्रेंड की अहम भूमिका रही. 59 साल के एल मेंचो का असली नाम नेमेसियो ओसेगुएरा रुबेन सर्वांटेस था और वह कुख्यात जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का प्रमुख था. वह पश्चिमी मेक्सिको के खूबसूरत गांव तापाल्पा में छिपा हुआ था. रविवार को सैनिकों के साथ मुठभेड़ में वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

चलिए आपको बताते हैं कि कैसे उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए मैक्सिको की सेना एल मेंचो तक पहुंची.

गर्लफ्रेंड की लोकेशन ट्रैक कर रही थी सेना

एएफफी की रिपोर्ट के अनुसार सेना का ऑपरेशन तब शुरू हुआ जब मैक्सिको की सैन्य खुफिया एजेंसियों को पता चला कि एल मेंचो की एक गर्लफ्रेंड तापाल्पा में उससे मिलने वाली है. इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना के नॉर्दर्न कमांड ने भी मदद की. तापाल्पा, मैक्सिको की जालिस्को राज्य की राजधानी ग्वाडलहारा से लगभग 130 किलोमीटर दूर है.

मैक्सिको के रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने बताया कि यह महिला एल मेंचो की कई रोमैंटिक पार्टनर्स में से एक थी. वह एल मेंचो के एक भरोसेमंद व्यक्ति के द्वारा यहां तापाल्पा के एक घर में लाई गई थी. शनिवार को वह एल मेंचो से मिली और फिर वहां से चली गई. उसके पीछे एल मेंचो अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ उसी घर में रुका रहा.

अब बारी थी मैक्सिको की सेना की. इसके बाद नेशनल गार्ड की स्पेशल इमीडिएट रिएक्शन फोर्स ने जमीन और हवाई दोनों तरीकों से रविवार को हमला करने की योजना बनाई. सैनिकों ने गुप्त रूप से इलाके को घेरा ताकि अचानक ऑपरेशन चला सकें. जब उन्हें पक्का पता चल गया कि एल मेंचो वहीं मौजूद है, तो उन्होंने उस घर पर छापा मारने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: El Mencho कौन था जिसकी मौत पर जल उठा मैक्सिको

किस्मत इस बार एल मेंचो के साथ नहीं थी

रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने कहा, “सच कहें तो यह बहुत हिंसक हमला था.” उन्होंने बताया कि एल मेंचो के पास से भारी हथियार मिले, जिनमें ऑटोमैटिक राइफलें और दो रॉकेट लॉन्चर शामिल थे. यहां यह जानना जरूरी है कि उसके सुरक्षाकर्मी पहले भी ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कर चुके थे. साल 2015 में उन्होंने एक सैन्य हेलीकॉप्टर को गिरा दिया था, जिससे वह गिरफ्तारी से बच गया था.

Advertisement

लेकिन इस बार “एल मेंचो” की किस्मत साथ नहीं थी. भागते समय वह और उसके गार्ड जंगल वाले इलाके में छिप गए, जहां कुछ केबिन बने हुए थे. सेना ने इलाके को घेर लिया और उसे झाड़ियों में से ढूंढ निकाला. उसके लोगों ने एक सैन्य हेलीकॉप्टर को भी निशाना बनाया, जिसे पास के बेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. मुठभेड़ के दौरान सैनिकों ने एल मेंचो और उसके दो सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया.

तीनों को हेलीकॉप्टर से ग्वाडलहारा के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके शव हवाई जहाज से मेक्सिको सिटी भेजे गए और जनरल प्रॉसीक्यूटर ऑफिस को सौंप दिए गए. सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हरफुच ने कहा कि ओसेगुएरा का शव उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा. उसे कहां दफनाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ड्रग माफिया 'एल मेंचो' के मारे जाने के बाद मैक्सिको में कैसे हैं हालात? 10 अपडेट

Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING
Topics mentioned in this article