तेहरान का 'भेदी' ईरान ढाए... इजरायल ने ईरानी सिक्योरिटी चीफ को कैसे मार गिराया?

US Iran War: अबतक की 18 दिनों की जंग में ईरान को सुप्रीम लीडर की मौत के बाद दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इजरायली हमलों में सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की मौत की पुष्टि कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US Iran War: इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ

US Israel War against Iran: ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी को इजरायल ने एक हमले में मार गिराया है. इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू किया था और पहले ही दिन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी थी. उसके बाद से अबतक लारिजानी सबसे सीनियर ईरानी अधिकारी हैं जिन्हें मौत के घाट उतारा गया है. कई एक्सपर्ट्स का तो मानना है कि रणनीतिक लिहाज से जंग के बीच लारिजानी का मारा जाना ईरान के लिए सबसे बड़ा झटका है, यहां तक कि सुप्रीम लीडर की मौत से भी बड़ा झटका. सवाल है कि आखिर इजरायल ने लारिजानी को कैसे मार गिराया? चलिए आपको बताते हैं. 

घर का भेदी...

पहले तो आपको बता दें कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भी पुष्टि की है कि उसके सचिव (यानी ईरान के सिक्योरिटी चीफ) अली लारिजानी एक हमले में मारे गए हैं. ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बुधवार सुबह इस रिपोर्ट की जानकारी दी. तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में काउंसिल ने कहा कि लारिजानी की मौत मंगलवार सुबह हुई. उनके साथ उनके बेटे मोर्तेजा लारिजानी, काउंसिल के सचिवालय में सुरक्षा मामलों के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात और कई अन्य लोग भी मारे गए.

बता दें कि मंगलवार को, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल ने ईरान पर चल रहे हमलों में लारिजानी को मार गिराया है. इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को इस बात की भी पुष्टि की थी कि बसीज स्वयंसेवक बल के प्रमुख घोलमरेज़ा सोलेमानी की मौत अमेरिका-इजरायल के एक हमले में हुई है.

अब वापस आते हैं कि इजरायल ने लारिजानी को कैसे मार गिराया. ईरान इंटरनेशनल से इसको लेकर एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट छापी है. इसके अनुसार एक इजरायली अधिकारी ने ईरान इंटरनेशनल को बताया कि लारिजानी की हत्या पिछले 24 घंटों में ईरान की राजधानी तेहरान के निवासियों की ओर से इजरायल की  खुफिया एजेंसियों को मिली बहुमूल्य जानकारी की बदौलत संभव हुई. यानी तेहरान के ही कुछ लोगों ने लारिजानी से जुड़ी खुफिया जानकारी इजरायल तक पहुंचाई थी.

रिपोर्ट के अनुसार इजरायली अधिकारी ने कहा कि हाल के दिनों में, लारिजानी बहुत अहंकार में था. वह सार्वजनिक रूप से (कुद्स दिवस की रैलियों सहित) बार-बार दिखाई दे रहा था, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया दोनों के साथ जुड़ रहा था और इस तरह खुद को सार्वजनिक कर रहा था, जिससे अंततः उसकी पहचान हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के लिए जंग में सुप्रीम लीडर की मौत से भी बड़ा झटका है सिक्योरिटी चीफ का मरना! समझिए ऐसा क्यों?

यह भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर से सिक्योरिटी चीफ तक... जंग में मारे गए ईरान के यह 6 सबसे बड़े चेहरे कौन हैं?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump की Deadline से पहले Iran ने America से तोड़ा संपर्क, Strait of Hormuz पर महायुद्ध तय?
Topics mentioned in this article