Ghost Murmur: अपने पायलट को ईरान से निकालने के लिए अमेरिका ने उपयोग की थी ये खास तकनीक, दिल से सीधा कनेक्शन

Iran USA War Ghost Murmur: न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए (CIA) ने ईरान में फंसे अमेरिकी वायुसैनिक (Airman) को बचाने के लिए "घोस्ट मरमर" (Ghost Murmur) नाम के एक गुप्त तकनीक का इस्तेमाल किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
usa iran news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीआईए ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए पहली बार घोस्ट मरमर नामक गुप्त तकनीक का इस्तेमाल किया है
  • यह तकनीक लॉन्ग-रेंज क्वांटम मैग्नेटोमेट्री से दिल की धड़कन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिंगरप्रिंट का पता लगाती है
  • एआई सॉफ्टवेयर की मदद से शोर-शराबे में भी इंसान की धड़कन के संकेतों को अलग से पहचाना जाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते तक कोई युद्ध नहीं होगा. दोनों देशों के बीच आपसी सहमति के बाद सीजफायर की घोषणा के बाद तेल के कच्चे तेल के दाम भी गिरे हैं. इस बीच ईरान के चंगुल से बचकर आए अमेरिका के फाइटर जेट के पायलट की एक और कहानी पता चली है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए (CIA) ने ईरान में फंसे अमेरिकी वायुसैनिक (Airman) को बचाने के लिए "घोस्ट मरमर" (Ghost Murmur) नाम के एक गुप्त तकनीक का इस्तेमाल किया था. यह तकनीक दिल की धड़कन ढूंढने के लिए एआई (AI) का उपयोग करती है.  

पहली बार उपयोग में लाई गई, कैसे काम करती है? 

न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस गुप्त तकनीक का कथित तौर पर पहली बार युद्ध के मैदान (Field) में उपयोग किया गया है.रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तकनीक 'लॉन्ग-रेंज क्वांटम मैग्नेटोमेट्री' का उपयोग करके मानव हृदय की धड़कन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिंगरप्रिंट का पता लगाती है, फिर उस डेटा को एआई सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाता है ताकि आसपास के शोर-शराबे के बीच से इंसान की धड़कन के संकेतों को अलग से पहचाना जा सके.

यह भी पढ़ें- हॉर्मुज खुलते ही तेल की कीमतों में तेज गिरावट, सीजफायर से बाजार में भी उछाल, लेकिन खतरा अभी बाकी

नाम ऐसा क्यों रखा गया? 

सूत्र ने बताया कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे किसी बड़े स्टेडियम में एक आवाज को सुनना, फर्क बस इतना है कि यहां स्टेडियम एक हजार वर्ग मील में फैला रेगिस्तान है. सूत्रों ने आगे कहा कि सही परिस्थितियों में, अगर आपका दिल धड़क रहा है, तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे.
यह नाम सोच-समझकर रखा गया है.'मरमर' (Murmur) दिल की धड़कन की लय के लिए इस्तेमाल होने वाला एक डॉक्टरी शब्द है.वहीं 'घोस्ट' (Ghost) का मतलब ऐसे व्यक्ति को खोजने से है, जो व्यावहारिक तौर पर पूरी तरह गायब हो चुका हो.

Advertisement

सीआईए (CIA) के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने सोमवार को इस तकनीक की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीआईए के पास अद्वितीय क्षमताएं" (unique capabilities) हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह वह सब कुछ नहीं बता सकते जो आप जानना चाहते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि सीआईए ने उस अधिकारी का पता लगभग 40 मील दूर से ही लगा लिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी
 

Topics mentioned in this article