केपी ओली के बाद अब नेपाल के पूर्व ऊर्जा मंत्री भी गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद पूर्व मंत्रियों की गिरफ्तारियों का दौर जारी है.पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और गृहमंत्री के बाद अब ऊर्जा मंत्री को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नेपाल के पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड्का
Kathmandu Post

नेपाल पुलिस ने पूर्व ऊर्जा मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता दीपक खड्का को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय मीडिया में आई खबरों में इसकी जानकारी दी गई है. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री को भी गिरफ्तार किया गया. नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद लगातार गिरफ्तारियों का दौर जारी है.

सीबीआई ने किया गिरफ्तार

‘द हिमालयन' ने नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) के प्रवक्ता शिव कुमार श्रेष्ठ के हवाले से बताया कि सीआईबी ने रविवार सुबह खड्का को हिरासत में ले लिया. ‘काठमांडू पोस्ट' की खबर के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग से अनुरोध प्राप्त होने के बाद पुलिस ने खड्का को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

क्या है मामला?

खबर में कहा गया है कि पिछले साल Gen-Z के विरोध प्रदर्शन के दौरान ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें खड्का और पूर्व प्रधानमंत्रियों शेर बहादुर देउबा एवं पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड' के आवास पर जले हुए नोटों के टुकड़े दिख रहे थे. बाद में फोरेंसिक प्रयोगशाला परीक्षणों के माध्यम से इन निष्कर्षों की पुष्टि की गई.

भ्रष्टाचार के भी लगे आरोप

खबर के अनुसार, ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान खड्का पर परियोजनाओं के लिए लाइसेंस और टेंडर दिलाने में सुविधा प्रदान करने के बदले वित्तीय लाभ प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था.

Advertisement

पूर्व पीएम पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है, जिन पर पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए ‘Gen-Z' के आंदोलन को दबाने में शामिल होने का आरोप है. इस आंदोलन में लगभग 24 प्रदर्शनकारी सहित 76 लोग मारे गए थे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Donald Trump का कब्जा!