जेल में "Sex Slave" बनने पर मजबूर किया गया...इज़रायली महिला गार्ड का आरोप, PM ने कहा होगी जांच

कई सालों से इज़रायली मीडिया में यह रिपोर्ट्स आ रहीं थीं कि जिलबोआ (Gilboa) जेल में महिला गार्ड्स का कैदी शोषण करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
महिला गार्ड को वरिष्ठ अधिकारियों ने सेक्स स्लेव बनने पर किया मजबूर ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री (PM) ने रविवार को अधिकतम सुरक्षा वाली जेल (Maximum Security Jail) की पूर्व महिला गार्ड (Former Female Guard)  के उन आरोपों की जांच का वादा किया, जिसमें महिला ने आरोप लगाए थे कि उसे उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने "सेक्स स्लेव" की तरह काम करने को मजबूर किया और फलिस्तीनी कैदियों ने उसका कई बार बलात्कार किया.  कई सालों से इज़रायली मीडिया में यह रिपोर्ट्स आ रहीं थीं कि जिलबोआ (Gilboa) जेल में महिला गार्ड्स का कैदी शोषण करते हैं.

यह जेल प्रबंधन पिछले साल ताजा जांच के घेरे में आ गया जब 6 फलिस्तीनी कैदी जिलबोआ की जेल से सुरंग बना कर ड्रेनेज सिस्टम के जरिए भाग गए. पिछले साल से इस जेल को लेकर कई खुलासे हुए हैं, जिसमें कुछ इज़रायली मीडिया जिलबोआ को 'देह-व्यापार' का अड्डा बताते हैं. साथ ही ऐसी कई रिपोर्ट सामने आई हैं जहां पुरुष सुपरवाइजडर महिला गार्ड्स को ऐसे हालात में काम करने को मजबूर करते हैं जहां कैदी उनका आसानी से शोषण करते हैं.   

लेकिन पिछले हफ्ते एक महिला ने खुद को जिलबोआ की पूर्व गार्ड बताते हुए नाम ना बताने की शर्त पर ऑनलाइन गवाही दी कि फलिस्तीनी कैदियों ने उसका कई बार बलात्कार किया.  

उसने कहा, उसे वरिष्ठ अधिकारियों ने "उसे सौंप दिया था" और वो फिर वो उसकी "निजी सेक्स स्लेव बन गई." उनसे कहा, " मैं नहीं चाहती कि मेरा बलात्कार हो, और बार-बार मेरे शरीर की सीमाओं का उल्लंघन हो."

Advertisement

महिला की वकील केरेन बारक ने इजरायल के चैनल 12 पर दी गई इस गवाही की पुष्टि की और कहा कि उनकी क्लाइंट को इस घटना के बाद मानसिक सहायता की ज़रूरत है.  

इन घटनाक्रमों पर इजरायल के प्रधानमंत्री याइर लैपिड (Yair Lapid) ने अपनी कैबिनेट से रविवार को कहा,  " इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि एक सैनिक का उसकी सेवा के दौरान आतंकवादी बलात्कार करें."  

Advertisement

लैपिड ने कहा, "इसकी ज़रूर जांच होगी. हम यह यह सुनिश्चित करेंगे कि सैनिक को सहायता मिले."  

Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue in Iran: दुश्मन की जमीन से जिंदा वापसी कैसे हुई, Trump बोले- सबसे Daring Operation
Topics mentioned in this article