बहुत खून बह चुका है... सूडान के अस्पताल पर हमले में 64 लोगों की मौत पर बोले WHO चीफ

सूडान के अस्पताल पर हुए हमले पर WHO प्रमुख का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है इस संघर्ष में बहुत खून बह चुका है. इस हमले में 64 लोग मारे गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सूडान के पूर्वी दारफुर में अल-दाइन टीचिंग हॉस्पिटल पर हमले में कम से कम 64 लोग मारे गए
  • हमले में दो महिला नर्स और एक पुरुष डॉक्टर भी मारे गए
  • WHO ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं कभी भी निशाना नहीं होनी चाहिए और शांति सबसे अच्छी दवा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि सूडान के पूर्वी दारफुर में एक अस्पताल पर हुए हमले में कम से कम 64 लोग मारे गए, जिनमें 13 बच्चे शामिल थे। वहीं 89 लोग घायल हैं। इधर संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष से जूझ रहे इस देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते हमलों को लेकर चेतावनी दी है. यह हमला अल-दाइन टीचिंग हॉस्पिटल को निशाना बनाकर किया गया था, जो इस इलाका का प्रमुख अस्पताल है. WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि मृतकों में कई मरीजों के साथ-साथ दो महिला नर्स और एक पुरुष डॉक्टर भी शामिल हैं. इस हमले से अस्पताल के पीडियाट्रिक, मैटरनिटी और इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह तबाह हो गए हैं. यह इस इलाके का मुख्य अस्पताल था जो अब काम करने की स्थिति में नहीं है, जिससे हजारों लोगों से जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं छिन गई हैं.

WHO प्रमुख बोले- 'शांति ही सबसे अच्छी दवा'

डॉ. टेड्रोस ने इस क्रूर हमले की निंदा करते हुए कहा, 'बहुत खून बह चुका है और बहुत पीड़ा दी जा चुकी है. अब सूडान में संघर्ष को कम करने और नागरिकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का समय आ गया है.' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सुविधाएं कभी भी निशाना नहीं होनी चाहिए और समुदायों के लिए शांति ही सबसे अच्छी दवा है.

डरा रहे आंकड़े

सूडान में अस्पतालों को निशाना बनाने का यह सिलसिला बेहद डराने वाला है. WHO के डाटा के अनुसार, सूडान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुए 213 हमलों में 2,036 मौतों की पुष्टि की जा चुकी है. साल 2023 में 64 हमलों में 38 मौतें हुईं, वहीं 2024 में 72 घटनाओं में 200 लोगों ने जान गंवाई. 2025 के आंकड़े सबसे भयानक हैं. इस साल अब तक 65 हमलों में 1,620 मौतें हो चुकी हैं. यह दुनियाभर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुए हमलों में होने वाली मौतों का 82 प्रतिशत हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी, एलन मस्‍क क्‍यों हैं देने को तैयार?

Advertisement

यूएन ने भी जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और चेतावनी दी कि पूरे सूडान में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ रहे हैं. अपनी रिपोर्ट में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सूडान की पहले से ही कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था और भी ज्यादा पंगु हो रही है, क्योंकि असुरक्षा और चीजों की कमी के कारण कई अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, नष्ट हो गए हैं या उन्हें बंद करना पड़ा है.

क्या है सूडान संकट की जड़?

सूडान में अप्रैल 2023 से सूडानी सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज  के बीच हिंसक संघर्ष चल रहा है, जिसने दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक को जन्म दिया है. फिलहाल अल-दाइन सहित समेत दारफुर के ज्यादातर हिस्सों पर RSF का कंट्रोल है और लड़ाई तेज होने के कारण हाल के हफ्तों में सूडानी सेना द्वारा यहां लगातार हमले किए जा रहे हैं. इस युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं. 1.2 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं और 3.3 करोड़ से अधिक लोगों को तत्काल मानवीय सहायता की दरकार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांगी मदद

Featured Video Of The Day
Failed Peace Talks के बाद Hormuz Strait में US का Blockade, Trump बोले Iran का खेल खत्म कर देंगे
Topics mentioned in this article