एलन मस्क का X हो गया इंटरनेशनल फेल, एक्स के डाउन होने से दुनिया भर में यूजर्स परेशान

xAI को मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX में शामिल किया जाना तय है, और इस विलय के बाद बनी कंपनी के इस साल गर्मियों तक सार्वजनिक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एलन मस्क की कंपनी एक्स ने अपने डाउन होने का कारण अब तक नहीं बताया है.

एलन मस्क के सोशल मीडिया नेटवर्क X सोमवार को इंटरनेशनली फेल हो गया है. भारत सहित कई देशों में यूजर्स नये पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दिक्कत किसी तकनीकी समस्या के कारण हो सकती है. कनेक्टिविटी मॉनिटर नेटब्लॉक्स ने ओपन-सोर्स सोशल नेटवर्क मास्टोडॉन पर पोस्ट किया कि X "अंतरराष्ट्रीय व्यवधान" से जूझ रहा है.

9 फरवरी को भी हुआ था डाउन

नेटब्लॉक्स ने आगे कहा कि यह समस्या "देश-स्तरीय इंटरनेट व्यवधानों या फिल्टरिंग से संबंधित नहीं है." नेटब्लॉक्स नियमित रूप से लोकप्रिय ऑनलाइन सेवाओं और साइटों के साथ तकनीकी समस्याओं के साथ-साथ राष्ट्रीय सरकारों के हस्तक्षेप को भी उजागर करता है. X के लिए इसी तरह के व्यवधानों के बारे में इसकी सबसे हालिया पोस्ट 9 फरवरी, अमेरिका में सुपर बाउल के दिन और 1 फरवरी को आई थी.

एक्स की तरफ से कोई जवाब नहीं

डाउन डिटेक्टर नाम के वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को लगभग 0130 GMT पर X के साथ समस्याओं की शिकायत करने वाले यूजर्स की संख्या में अचानक तेजी दिखी. फ्रांस और थाईलैंड सहित कई देशों में मौजूद AFP के पत्रकार भी X के डाउन होने की सूचना देने लगे. X के प्रवक्ताओं ने AFP के टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया. 2022 में ट्वीटर खरीदने के बाद मस्क ने पूर्व ट्विटर से हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया और इसका नाम बदलकर एक्स रख दिया. 

बाद में उन्होंने इसे अपनी xAI कंपनी में मिला दिया, जो ग्रोक चैटबॉट विकसित करती है. xAI को मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX में शामिल किया जाना तय है, और इस विलय के बाद बनी कंपनी के इस साल गर्मियों तक सार्वजनिक होने की उम्मीद है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: सुप्रीम कोर्ट से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव?
Topics mentioned in this article