रानी के शासनकाल में क्या था अधीनस्थ देशों का हाल : Elizabeth II का कहां तक फैला था साम्राज्य ?

एलिजाबेथ द्वितीय छह फरवरी 1952 को अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद महारानी बनीं. अगले वर्ष उनका राज्याभिषेक हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन
लंदन:

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. महारानी एलिजाबेथ II अपनी शानो शौकत और शाही ठाठ-बाट को लेकर काफी मशहूर थीं. साल 1953 में उनके राज्याभिषेक के समय एलिजाबेथ द्वितीय को सात स्वतंत्र देशों की रानी का ताज पहनाया गया. उस दौर में बहुत सारे देश ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा थे. हालांकि, बाद में धीरे-धीरे इन देशों पर से ब्रिटेन का प्रभाव कम होता चला गया. बाद में कई देश स्वतंत्र राष्ट्र बन गए. 

हालांकि, कुछ देश ब्रिटेन के अधीन ही रहे. इन देशों की रानी एलिजाबेथ II बनी रहीं. हालांकि, उनकी भूमिका काफी हद तक औपचारिक थी. उस समय जो देश ब्रिटेन के अधीन थे, उनपर गवर्नर जनरलों या वायसराय का ही प्रमुख रूप से प्रभाव रहता था. एलिजाबेथ II अपने पूरे शासनकाल में कुल 32 देशों की स्टेट ऑफ हेड थीं. हालांकि, इनमें से कुछ देश बाद में स्वतंत्र हो गए थे. 

ये देश थे, जिन पर महारानी का सालों तक शासन रहा

  • बारबाडोस 1966-2021
  • सीलोन (श्रीलंका) 1952-1972
  • फिजी 1970-1987
  • गाम्बिया 1965-1970
  • घाना 1957-1960
  • गुयाना 1966-1970
  • केन्या 1963-1964
  • मलावी 1964-1966
  • माल्टा 1964-1974
  • मॉरीशस 1968-1992
  • नाइजीरिया 1960-1963
  • पाकिस्तान 1952-1956
  • सिएरा लियोन 1961-1971
  • दक्षिण अफ्रीका 1952-1961
  • तांगानिका 1961-1962
  • त्रिनिदाद और टोबैगो 1962-1976
  • युगांडा 1962-1963

वह 1983 और 1987 के बीच एक समय में 18 देशों की रानी थीं. हालांकि,  फिजी (1987), मॉरीशस (1992) और बारबाडोस (2021) गणराज्य बन गए थे. उन्होंने बरमूडा, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह, जिब्राल्टर सहित अन्य देशों पर भी शासन किया.

Advertisement

एलिजाबेथ द्वितीय छह फरवरी 1952 को अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद महारानी बनीं. अगले वर्ष वेस्टमिंस्टर एबे में उनका राज्याभिषेक हुआ. उनका 70 वर्षों का शासन महारानी विक्टोरिया के शासन काल से सात वर्ष अधिक था.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

Featured Video Of The Day
Top News Of The Day 14 June 2025: Air India Plane Crash | Dreamliner Plane Crash | Israel Iran War
Topics mentioned in this article