सोचा न था जिनपिंग वादा तोड़ेंगे, चीन पर यकीन कर क्यों पछता रहे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि हाल ही में अमेरिकी सेना ने एक ऐसे जहाज को बीच समंदर में रोका था, जो चीन से 'खास तोहफा' लेकर ईरान जा रहा था, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अगले महीने 14-15 मई को चीन जाने का प्लान है. पिछले 8 वर्षों में यह पहला मौका होगा, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन की धरती पर कदम रखेगा. ट्रंप को यकीन है कि उनका ये दौरा चीन से अमेरिका के संबंधों को एक नया रूप देगा. हालांकि इस उम्मीद को एक कांटा उस वक्त लगा, जब अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का एक जहाज पकड़ा. अब ट्रंप ने इसे लेकर तंज भरे शब्दों में बयान दिया है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने CNBC पर इंटरव्यू में कहा कि हाल ही में अमेरिकी सेना ने एक ऐसे जहाज को बीच समंदर में रोका था, जो चीन से 'खास तोहफा' लेकर ईरान जा रहा था, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. ट्रंप ने आगे कहा कि इसे लेकर मुझे थोड़ी हैरानी हुई. मुझे लगा था कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी 'अंडरस्टैंडिंग' (समझ) है. 

दरअसल, ट्रंप जिस 'तोहफे' को लेकर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को ताना मार रहे हैं, उसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह केमिकल मटीरियल था, जो संभवतः ईरान की मिसाइलों में इस्तेमाल होने के लिए एक जहाज के जरिए लाया जा रहा था. 

Advertisement

देखें- अमेरिका-ईरान राउंड 2 वार्ता: दोनों देश तैयार, लेकिन कहां अटक रही बात, 10 पॉइंट्स में जानें

ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के दौरान अमेरिकी सेना ने रविवार को टूस्का नाम के इस कंटेनर जहाज को ओमान की खाड़ी में ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास पकड़ा था. ये जहाज इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स (IRISL) ग्रुप का हिस्सा है, जिस पर अमेरिका ने पहले से प्रतिबंध लगा रखे हैं. 

ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की नेता और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी की राजदूत रह चुकीं भारतीय मूल की निक्की हेली ने चीन से आ रहे जहाज में केमिकल मटीरियल होने का दावा करते हुए कहा था कि ये दिखाता है कि चीन ईरान सरकार की मदद कर रहा है, यह एक सच्चाई है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता.

Advertisement

हालांकि चीन ने जहाज से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार कर दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, वो एक विदेशी कंटेनर शिप था. उससे चीन के किसी भी तरह के संबंध होने के दावों और अनुमानों का हम पूरी तरह खंडन करते हैं. 

देखें- ईरान के आसमान में हो रही लड़ाई होर्मुज पर क्यों आई? सब मास्टरमाइंड तिकड़ी का खेल है

गौरतलब है कि ईरान इस वक्त अमेरिका से सीजफायर का फायदा उठाकर अपने मिसाइल बेड़े को फिर से मजबूत बनाने में जुटा हुआ है. कुछ खबरों में दावा किया गया था कि इस काम में संभवतः चीन उसकी मदद कर रहा है. उसे हथियार भी भेज रहा है. एक हफ्ते पहले, ट्रंप ने कहा था कि जिनपिंग ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि ईरान को युद्ध के दौरान कोई भी चीनी हथियार नहीं दिया जाएगा. 

फरवरी में रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में 6 सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि ईरान और चीन के बीच एंटी शिप क्रूज मिसाइलों की डील होने वाली है. ईरान चीन में बनी सीएम-303 मिसाइल खरीदना चाहता है, जो जहाजों पर लगे डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर 290 किलोमीटर तक मार कर सकती है. इसे इलाके में तैनात अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा खतरा बताया गया था. 

देखें- ईरान युद्ध हम जीत चुके, अब ग्रेट डील होगी... वार्ता से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, सीजफायर पर दोटूक जवाब

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump On Tim Cook: Apple CEO Resignation पर Trump ने कहा 'He Called To Kiss My A**'
Topics mentioned in this article