ट्रंप को रात के 11.30 बजे भी ईरान सोने नहीं दे रहा! कहा- 'यूरेनियम निकालना एक लंबा और मुश्किल प्रोसेस'

US Iran War and Donald Trump: अमेरिका और ईरान, दोनों ने एक-दूसरे को चेतावनी दी कि वे युद्ध के लिए तैयार हैं, क्योंकि युद्धविराम (सीजफायर) खत्म होने का समय करीब आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा ईरान का यूरेनियम स्टॉक
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता होने या न होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के नीचे दबे 400 किलो एनरिच्ड यूरेनियम की स्थिति को लेकर चिंता है
  • ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद यूरेनियम रिकवरी को कठिन बताया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता होगी या नहीं? क्या अमेरिका और ईरान कोई डील करेंगे, या फिर सीजफायर खत्म होते ही जंग फिर शुरू हो जाएगा? यह कुछ ऐसे सवाल हैं जिसने मिडिल ईस्ट ही नहीं, पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है. हालांकि इस समय एक और ऐसा सवाल है जिसने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रातों की नींद उड़ा दी है. ट्रंप को यह परेशानी खाए जा रही है कि आखिर ईरान के पास मौजूद उन 400 किलो एनरिच्ड यूरेनियम का क्या होगा जो ईरानी न्यूक्लियर ठिकानों के नीचे दबा पड़ा है. माना जा रहा है कि पिछले साल जब अमेरिका ने इन ठिकानों पर हमला किया था, तबसे यह जमीन के बहुत नीचे दबे पड़े हैं.

रात के 11.30 ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पसंद है. उन्होंने अपनी बात सबके सामने रखने का जरिया सोशल मीडिया को ही बना रखा है. स्थानीय समयानुसार ट्रंप ने रात के लगभग 11.30 ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने ईरान के यूरेनियम को लेकर बात की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने देर रात कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर पिछले साल के अमेरिकी हमलों के बाद अमेरिका के लिए ईरान से यूरेनियम प्राप्त करना (रिकवर करना) "लंबा" और "मुश्किल" काम होगा.

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "ऑपरेशन मिडनाइट हैमर ईरान में न्यूक्लियर डस्ट स्थलों को पूरी तरह से नष्ट कर देने वाला था." उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, इसे खोदना एक लंबी और कठिन प्रक्रिया होगी."  बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के एनरिच्ड (शुद्ध) यूरेनियम के भंडार के लिए लगातार "परमाणु धूल या न्यूक्लियर डस्ट" शब्द का उपयोग करते हैं. अमेरिका का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम को शुद्ध कर रहा है.

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद में आज बैठक होगी या नहीं? ट्रंप की धमकी और ईरान के 'नए पत्ते' ने बनाया सस्पेंस- 10 UPDATE

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: Mamata ने किसे बोला- आप मेरी हत्या करना चाहते हैं?
Topics mentioned in this article