20 days ago

Donald Trump Address Highlights:: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए साफ किया कि अभी वो ईरान जंग को खत्म करने नहीं  जा रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना लक्ष्य हासिल करने के करीब है और अमेरिका अगले 2-3 सप्ताह तक ईरान पर 'बेहद कड़ा' प्रहार करेगा. उन्होंने कहा कि एक महीने की जंग में अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना और एयरफोर्स तबाह कर दी है. उसके टॉप लीडर मारे जा चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि आजतक अमेरिका के इतिहास में जो काम कोई राष्ट्रपति नहीं कर पाया है, वो उनके कार्यकाल में किया जा रहा है. वो मिडिल ईस्ट में की गई पिछली सरकारों की गलतियों को सुधार रहे हैं.

अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद यह उनका पहला प्रमुख संबोधन था. हालांकि उन्होंने यहां कोई भी नई बात नहीं कही.

यह संबोधन ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. हाल के दिनों में इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी जनता के बीच नाराजगी भी बढ़ती दिख रही है. यह अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि उन्हें आरोपों का सामना करना पड़ रहा है कि उन्होंने मिडिल ईस्ट के इस संघर्ष पर कंट्रोल खो दिया है और युद्ध के प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर पाएंगे. हालांकि ट्रंप यह दावा करते रहे हैं कि अमेरिका पहले ही युद्ध जीत चुका है, और उन्होंने दुनिया भर में फैले आर्थिक नतीजों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है.

Apr 02, 2026 12:34 (IST)

US IRAN WAR UPDATES: बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने अगले 24-48 घंटों में शहर में हमलों की चेतावनी दी

बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को चेतावनी दी कि इराक में ईरान समर्थक सशस्त्र समूह आने वाले एक या दो दिनों में शहर पर हमला कर सकते हैं. दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, "ईरान के साथ गठबंधन वाले इराकी आतंकवादी मिलिशिया समूह अगले 24-48 घंटों में मध्य बगदाद में हमले करने का इरादा कर सकते हैं." दूतावास ने फिर से देश में अमेरिकियों से तुरंत छोड़ने का आग्रह किया.

Apr 02, 2026 09:15 (IST)

Donald Trump Speech LIVE: ट्रंप का भाषण खत्म होते ही ईरान ने इजरायल पर और मिसाइलें दागीं

एक तरफ ट्रंप ने दावा किया है कि ईरानी सेना पूरी तरह कमजोर हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ ईरान ने इजरायल पर हवाई हमला कर दिया है. इजरायल की सेना ने कहा कि उसके एयरडिफेंस ने गुरुवार तड़के ईरानी मिसाइलों की तीन लहरों का जवाब दिया. खास बात है कि तीसरी लहर की खबर डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के तुरंत बाद आई.

Apr 02, 2026 07:37 (IST)

Donald Trump Speech LIVE: ट्रंप के भाषण से सहमा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड की कीमत में 4 प्रतिशत का उछाल

ट्रंप के संबोधन ने वैश्विक तेल बाजारों को यह आश्वस्त करने के लिए कुछ नहीं किया कि होर्मुज़ के शिपिंग मार्ग पर लगी नाकेबंदी जल्द ही कम हो जाएगा. राष्ट्रपति के बोलने शुरू होने से पहले बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी. संबोधन के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव आया लेकिन अब यह ऊपर जा रहा है और वर्तमान में लगभग 4% बढ़कर $105.38 पर है. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया की लगभग 20% ऊर्जा आमतौर पर संकीर्ण शिपिंग लेन से होकर गुजरती है.

28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से यह प्रभावी रूप से बंद है क्योंकि ईरान ने जलमार्ग का उपयोग करने वाले जहाजों पर हमला करने की धमकी देकर अमेरिका और इजरायली हवाई हमलों का जवाब दिया था.

Apr 02, 2026 06:58 (IST)

Donald Trump Speech LIVE: अभी खत्म नहीं होगी ईरान जंग, अगले 2-3 हफ्ते करेंगे जोरदार हमले- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि अभी ईरान की जंग खत्म होने वाली नहीं है. कम से कम अगले 2-3 हफ्ते तक अमेरिकी सेना हमले जारी रखेगी. कुछ ऐसी ही सीमा उन्होंने पहले भी दी थी. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अगले 2-3 सप्ताह तक ईरान पर 'बेहद कड़ा' प्रहार करेगा. उन्होंने फिर कहा है कि अगर ईरान डील नहीं करता है कि वो उसके बिजली संयंत्रों को तबाह कर देंगे.

Advertisement
Apr 02, 2026 06:50 (IST)

Donald Trump Speech LIVE: ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान में 'काम खत्म' करने के करीब है

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने वाले हैं और वह ईरान में "काम खत्म करने" के करीब हैं. उन्होंने एक बार फिर "दो से तीन सप्ताह" की समयसीमा जनता के सामने रखी है. इस बयान के बाद उन्होंने एक बार फिर ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में भाग लेने में विफल रहने के लिए अमेरिकी सहयोगियों की आलोचना की - और उनसे कहा कि उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों में कहा है कि अमेरिका अपने तेल के लिए जलडमरूमध्य पर निर्भर नहीं है, इसलिए वह महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने की जिम्मेदारी नहीं लेगा.

Apr 02, 2026 06:49 (IST)

Trump Speech LIVE Update: ईरान परमाणु हथियार बनाने के "बिल्कुल दरवाजे पर" था: ट्रंप

ट्रंप का कहना है कि ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ा है और वह तेजी से लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें विकसित कर रहा है. उनका कहना है कि वे परमाणु हथियार विकसित करने के "बिल्कुल दरवाजे पर" थे.

Advertisement
Apr 02, 2026 06:45 (IST)

Trump Speech LIVE Update: ईरान से परमाणु समझौते को तोड़ने को फिर बताया जरूरी

राष्ट्रपति ने अभी यह स्पष्ट करना शुरू नहीं किया है कि ईरान में युद्ध क्यों आवश्यक है. उन्होंने कहा कि 2015 में राष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान की शुरुआत से ही, मैंने कहा था कि मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दूंगा. यह शासन अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद का नारा लगाता रहा है. ट्रंप ने इसके बाद अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में ईरान के प्रति अपने दृष्टिकोण को सामने रखा. उन्होंने 2015 के परमाणु समझौते से अपनी वापसी के बारे में बात की. उस समझौते में ओबामा सरकार ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन को सीमित करने के लिए तेहरान की सरकार के साथ डील की थी. ट्रंप ने उस समझौते को तोड़ दिया था.

इसके बाद राष्ट्रपति ने जून 2025 में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के आदेश पर हमले के बारे में भी बात की. ट्रंप ने कहा, ''किसी ने भी ऐसा कभी नहीं देखा था... हमने उन परमाणु स्थलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया."

Apr 02, 2026 06:40 (IST)

Trump Speech LIVE Update: ईरान शासन ने विरोध कर रहे अपने ही 45,000 लोगों को मार डाला: ट्रंप

ट्रंप ने अपने भाषण में ईरानी शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान शासन ने विरोध कर रहे अपने ही 45,000 लोगों को मार डाला है.

Apr 02, 2026 06:37 (IST)

Trump Speech LIVE Updates: ईरान की नौसेना खत्म, वायु सेना खंडहर हो गई है- ट्रंप

ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत ईरान में अमेरिका को मिली जीत की प्रशंसा से की है. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई है. उनकी वायु सेना खंडहर हो गई है... ईरान के बहुत कम लीडर बचे हैं. ट्रंप ने कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता नाटकीय रूप से कम हो गई है.

ट्रंप ने जनवरी में वेनेजुएला में निकोलस मादुरो को हटाने के ऑपरेशन की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि अब हम वेनेजुएला के साथ काम कर रहे हैं. वे सच्चे पार्टनर हैं और हम अविश्वसनीय रूप से अच्छी तरह से मिल रहे हैं.

Apr 02, 2026 06:27 (IST)

Trump Speech LIVE Updates: ट्रंप का दावा- ईरान कर रहा सीजफायर की अपील, ईरान ने कहा- आप झूठ बोल रहे हैं

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है कि उसके नेतृत्व ने युद्धविराम के लिए कहा था, और अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को "झूठा" और "आधारहीन" बताया है. दरअसल ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह दावा किया था, जिसमें कहा गया था: "ईरान के नए राष्ट्रपति, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में बहुत कम कट्टरपंथी और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, ने अमेरिका से युद्धविराम के लिए कहा है! लेकिन जब होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, मुक्त और स्पष्ट होगा तब हम इस पर विचार करेंगे. तब तक, हम ईरान को विस्मृति में धकेल रहे हैं या, जैसा कि वे कहते हैं, पाषाण युग में वापस भेज रहे हैं!!!"

Advertisement
Apr 02, 2026 06:24 (IST)

Trump Speech LIVE Updates: कनाडा के प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट की जंग के बारे में ट्रंप से बात की

कनाडाई प्रधान मंत्री मार्क कार्नी का कहना है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले उनसे बात की है. कार्नी का कहना है कि उन्होंने चंद्रमा पर आर्टेमिस II मिशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी लेकिन उन्होंने ईरान युद्ध के बारे में भी बात की. कार्नी ने एक बयान में कहा, "हमने कर्नल जेरेमी हैनसेन सहित अंतरिक्ष यात्रियों के साहस, अंतरिक्ष में सहयोग के मूल्य और मध्य पूर्व संघर्ष में हो रहे डेवलपमेंट पर चर्चा की."

Apr 02, 2026 06:17 (IST)

Trump Speech LIVE Updates: अमेरिकी जनता को इंतजार- क्या जंग से बाहर निकलेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह 6:30 बजे पर व्हाइट हाउस से एक टेलीविजन संबोधन में ईरान के साथ युद्ध पर अपडेट देंगे. इस मौके पर लाखों अमेरिकी प्राइमटाइम भाषण सुनेंगे क्योंकि वहां रात के 9 बजे होंगे. देश के नाम ट्रंप का यह संबोधन ट्रंप सरकार पर संघर्ष से बाहर निकलने का रास्ता खोजने के बढ़ते दबाव के बीच आया है.

Featured Video Of The Day
US Iran War | 'हर दिन 50 करोड़ डॉलर...' Hormuz बंद करने के ऐलान पर बोले Trump | BREAKING NEWS