ब्रिटेन: PM पद उम्मीदवार ऋषि सुनक के प्रचार अभियान को झटका, पूर्व उम्मीदवार ने लिज ट्रस का किया समर्थन

टोरी (कंजर्वेटिव पार्टी के) सांसद एवं हाउस ऑफ कॉमंस की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष टॉम टुगेंडहट ने कहा कि उन्होंने करों में तत्काल कटौती किए जाने के वादे को लेकर ट्रस को प्राथमिकता दी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
ऋषि सुनक के प्रचार अभियान को लगा झटका
नई दिल्ली:

ब्रिटेन के पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक के प्रचार अभियान को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, एक पूर्व उम्मीदवार ने उनकी प्रतिद्वंदी एवं विदेश मंत्री लिज ट्रस का साथ देने का ऐलान किया है. टोरी (कंजर्वेटिव पार्टी के) सांसद एवं हाउस ऑफ कॉमंस की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष टॉम टुगेंडहट ने कहा कि उन्होंने करों में तत्काल कटौती किए जाने के वादे को लेकर ट्रस को प्राथमिकता दी है. टुगेंडहट, इस महीने की शुरुआत में पार्टी के नेता पद की दौड़ से बाहर होने से पहले उम्मीदवारों की सूची में शामिल थे.

ब्रिटिश सेना के पूर्व सैनिक ने कहा कि टेलीविजन पर सीधे प्रसारण वाली बहस में उम्मीदवारों को देखने के बाद वह ट्रस का समर्थन करने के निष्कर्ष पर पहुंचे हैं. उन्होंने एक अखबार में लिखा है कि लिज देश में और विदेश में सदा ही ब्रिटिश मूल्यों के लिए खड़ी रही हैं. उनके हाथों में नेतृत्व रहने पर वह बेशक देश को कहीं अधिक सुरक्षित बनाने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगी.

Featured Video Of The Day
Vizhinjam Port: अदाणी ग्रुप के पोर्ट पर 'कतार' में दुनिया, समुद्री कारोबार का चैंपियन बनेगा विझिंजम?
Topics mentioned in this article